KCR जाएंगे सचिवालय तो खो बैठेंगे मुख्यमंत्री की कुर्सी- तांत्रिक की सलाह का अमित शाह ने किया खुलासा

केसीआर ने करवाया आंध्र प्रदेश का बंटवारा

Politalks.News/AmitShahvsKCR. भारतीय जनता पार्टी की नजरें इन दिनों तेलंगाना पर जाकर टिक चुकी हैं, यही कारण है कि बीते दो दिनों तक बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक भी तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में की गई. प्रदेश के प्रमुख दल TRS को बीजेपी ये संदेश देना चाहती है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उसकी राह आसान नहीं रहने वाली है. 2014 में आंध्रप्रदेश से विभाजन के बाद से तेलंगाना में के चंद्रशेखर राव की पार्टी TRS का राज है. ऐसे में प्रदेश में बीजेपी की बढ़ती सक्रियता के कारण KCR लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. शनिवार को जहां KCR ने पीएम मोदी पर अपने हिंदी … Read more

कांग्रेस खोती जा रही है अपना वर्चस्व, इसके ख़त्म होने के बाद देश में नई राजनीति की होगी शुरुआत- ओवैसी

ओवैसी के निशाने पर सोनिया-राहुल

Politalks.News/AsaduddiOwaisi. महाराष्ट्र में जारी सत्ता के संग्राम का पटाक्षेप हो चूका है. एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन चुके हैं तो वहीं एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है. यही नहीं असदुद्दीन ओवैसी ने मध्यप्रदेश में आए सियासी संकट का जिक्र करते हुए बिना नाम लिए सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि, ‘देश में कांग्रेस अपनी प्रासंगिकता तेजी से खोती जा रही है और इसे खत्म हो जाना चाहिए ताकि देश में नई राजनीति की शुरुआत का मार्ग प्रशस्त हो सके. कुछ लोग कहते हैं कि ओवैसी ने उत्तरप्रदेश में चुनाव लड़ा तो योगी मुख्यमंत्री बन गए … Read more

पीएम मोदी अपने दोस्त अब्बास से पूछ कर बताएं कि नूपुर ने जो कहा वह सही है?- ओवैसी ने किया कटाक्ष

‘यह भी संभव है कि अब्बास एक कहानी हो’

Politalks.News/AsaduddinOwaisi. पुरे देश में अग्निपथ योजना को लेकर देश की सियासत गरमाई हुई है. तो वहीं बीजेपी नेता नूपुर शर्मा के बयान को लेकर विपक्ष एक बार फिर मोदी सरकार पर हमलावर है. पैगम्बर मोहम्मद पर दिए गए बीजेपी नेता के बयान पर सोमवार को AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पुछा और कहा कि, ‘पीएम मोदी अपने दोस्त अब्बास से पूंछे की क्या नूपुर शर्मा द्वारा पैगम्बर मोहम्मद पर दिए गए बयान से सहमत हैं या नहीं?’ AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का ये बयान उस वक़्त आया है जब प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में अपनी मां हीराबेन के 100वें जन्मदिन पर अपने बचपन के … Read more

AIMIM के गुजरात चीफ को मिली जान से मारने की धमकी, कॉलर बोला उसी ने की है मुसेवाला की हत्या

AIMIM नेता को मिली धमकी

Politalks.News/Gujarat/AIMIMChief. हाल ही में पंजाब में हुई फेमस सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मुसेवाला की हत्या के बाद से देशभर में कई पार्टी नेताओं को धमकियां मिलनी शुरू हो गई हैं. ताजा मामले में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के गुजराज प्रदेश अध्यक्ष साबिर काबलीवाला को जान से मारने की धमकी दी गई है. मंगलवार रात काबलीवाला को फोन कॉल पर धमकी देने वाले शख्स ने खुद का नाम इमरान बताया. धमकी देने वाले शख्स ने काबलीवाला से कहा गया कि अगर जान बचानी है तो बैग भरकर पैसे चुकाने होंगे. अहमदाबाद के गायकवाड़ हवेली पुलिस थाना पुलिस ने केस दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर … Read more

पूरी ताकत के साथ AIMIM लड़ेगी राजस्थान विधानसभा चुनाव, नहीं होगा किसी दल से गठबंधन- ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने AIMIM की राजस्थान इकाई का किया उद्धघाटन

Poilitalks.News/AsaduddinOwaisi/Rajasthan. अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आज AIMIM ने राजस्थान में औपचारिक एंट्री कर ली है. एआईएमआईएम प्रमुख एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को जयपुर स्थित होटल में पार्टी की राजस्थान इकाई का उद्धघाटन किया. इस दौरान AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, ‘आने वाले विधानसभा चुनाव में AIMIM पार्टी पूरी ताकत के साथ हिस्सा लेगी. पार्टी राजस्थान में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी उसका एलान भी बहुत जल्द किया जाएगा.’ सियासी गलियारों में चर्चा AIMIM के राजस्थान में आने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है. क्योंकि अल्पसंख्यक कांग्रेस के परंपरागत मतदाता समझे जाते रहे … Read more

ओवैसी खुद को औरंगजेब की औलाद समझते है जो उसकी गलतियों को निशानी बताते हैं- मनोज तिवारी

तिवारी के निशाने पर ओवैसी

Politalks.News/Delhi. देश में इन दिनों मस्जिद और मंदिर विवाद को लेकर सियासत अपने चरम पर है. देश की सत्ताधारी पार्टी जहां कई जगहों पर हो रही कार्रवाई के पक्ष में है तो वहीं विपक्षी दल इसे बदले की भावना से की जाने वाली कार्रवाई करार दे रहे हैं. इसी क्रम में AIMIM प्रमुख एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है. तो वहीं ओवैसी के बयानों पर पलटवार करने में बीजेपी नेता भी पीछे नहीं है. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने असदुद्दीन ओवैसी के लिए औरंगजेब की औलाद जैसे शब्द का इस्तेमाल करते हुए पलटवार किया है. यहीं नहीं 28 और 29 मई को उत्तरप्रदेश … Read more

‘ठाकरे तुम्हारी ‘सत्ता की बाबरी’ के ढांचे को गिराए बिना न तो शांत बैठेगा और न ही रुकेगा ये फडणवीस’

देवेंद्र फडणवीस ने साधा उद्धव ठाकरे पर निशाना

Politalks.News/DevendraFadnavis/Maharashtra. सिर्फ बाघ की फोटोग्राफी करने से कोई बाघ नहीं बन जाता. बाघ बनने के लिए सीना आगे कर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन मैं ये साफ़ कह दूं मेरी पीठ में खंजर घोंपकर मेरे राजनीतिक वजन को कम कर सकते हैं, मगर धयान रहे यही देवेंद्र फडणवीस तुम्हारी ‘सत्ता की बाबरी’ के ढांचे को गिराए बिना न तो शांत बैठेगा और न ही रुकेगा… एक दिन पहले उद्धव ठाकरे द्वारा बीजेपी पर किए गए जुबानी हमलों का देवेंद्र फडणवीस ने इन शब्दों के साथ तीखा पलटवार किया है. महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने बीते रोज भाजपा की महासंकल्प बैठक की. बैठक के … Read more

10 मिनिट के लिए हटा लें पुलिस, ओवैसी को भी औरंगजेब के पास नहीं भेज दें तो…- राणे का बड़ा बयान

महाराष्ट्र पहुंचे ओवैसी से गरमाई सूबे की सियासत

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र में पहले से लाउडस्पीकर पर अजान और हनुमान चालीसा को लेकर जारी सियासत में आज तड़का उस वक़्त लग गया जब AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने मनसे प्रमुख का नाम लिए बगैर जमकर निशाना साधा और कहा कि, ‘मैं यहां किसी को जवाब देने आया नहीं हूं, ना ही किसी को बुरा कहने. मेरा तो फिर भी एक सांसद है लेकिन तुम तो बेघर हो, तुम लापता हो, तुम्हें घर से बेदखल किया गया है. मैं तो यह कहूंगा कि जो भी कुत्ता भौंकता है उसे भौंकने दो.’ बात यहीं तक सीमित रहती तो भी सही था लेकिन अकबरुद्दीन ने रैली से पहले औरंगजेब की कब्र पर जाकर … Read more

भागवत जी हैं कौन? वो प्रधानमंत्री, गृहमंत्री या जज हैं क्या?- अखंड भारत वाले बयान पर विपक्ष का हमला

अखंड भारत पर मचा घमासान

Politalks.News/AkhandBharat. RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर देश भर में सियासत गरमा गई है. मोहन भागवत ने बुधवार को उत्तराखंड में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अखंड भारत के निर्माण की बात कही थी. मोहन भागवत के इस बयान को लेकर सभी विपक्षी दलों ने अब बीजेपी और RSS के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. शिवसेना नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय राउत ने मोहन भागवत के इस बयान पर निशाना साधा. संजय राउत ने कहा कि, ‘अखंड हिंदुस्तान का सपना कौन नहीं देखता है. आपको अखंड भारत बनाने से किसी ने नहीं रोका. बनाओ अखंड भारत पूर्व में भारत से अलग हुई सभी सीमाओं को जोड़ो और अखंड भारत … Read more

आज सरकार आपकी है, कल नहीं होगी…-खरगोन हिंसा में बीजेपी की कार्रवाई के बाद भड़के ओवैसी

ओवैसी के निशाने पर राज्य सरकारें

Politalks.News/AsaduddinOwaisi. देश के कई राज्यों में नवसंवत्सर और राम नवमी पर हुई हिंसा को लेकर सियासत गरमा गई है. मध्यप्रदेश के खरगोन में रामनवमी के जुलूस पर पथराव और हिंसा के बाद सियासी बयानबाजी का दौर जारी है. अब इस पुरे मामले में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी की भी एंट्री हो चुकी है. ओवैसी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा उपद्रवियों की संपत्ति को बुलडोजर द्वारा ध्वस्त किये जाने को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘आप मध्य प्रदेश में घरों को किस आधार पर ध्वस्त करते हैं? यह जिनेवा कन्वेंशन का उल्लंघन है. आपको दोषियों को पकड़ना चाहिए. आज सरकार आपकी है, … Read more