80 साल के खड़गे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष, सोनिया ने आवास पहुंच दी बधाई, जानें कैसा रहा सियासी सफर

24 साल बाद कांग्रेस को मिला नया कप्तान

Politalks.News/Delhi. आखिरकार 24 साल बाद देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस को गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिल गया है. 80 साल के मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष बन गए हैं. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए 17 अक्टूबर को मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच सीधा मुकाबला हुआ जिसका परिणाम आज घोषित हुआ. मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को 6825 वोटों से मात दी. कांग्रेस संगठन चुनाव प्रमुख मधुसूदन मिस्री के अनुसार मल्लिकार्जुन खड़गे के पक्ष में 7897 वोट पड़े जबकि शशि थरूर को 1072 वोट मिले. इसके साथ ही 416 वोट खारिज हो गए. खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने के बाद कांग्रेस ने … Read more

पार्टी अध्यक्ष के चुनाव से पहले थरूर ने लगाया भेदभाव का आरोप, खड़गे बोले- हम दोनों भाई, कोई अंतर नहीं

img 20221014 115719

Politalks.News/CongressPresident. कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए होने जा रहे मतदान से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता और अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने गुरुवार को भेदभाव का आरोप लगाकर नई बहस छेड़ दी है. थरूर ने कहा कि पार्टी के भीतर उम्मीदवारों के साथ समान व्यवहार नहीं किया जा रहा है. यही नहीं इसे ‘गैरबराबरी का खेल का मैदान’ कहते हुए शशि थरूर ने आरोप लगाया कि दोनों लोगों के साथ अलग-अलग तरह का व्यवहार किया जा रहा है. शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा कि, ‘… कई पीसीसी में नेताओं ने खड़गे साहब का स्वागत किया और उनसे मुलाकात की. मेरे लिए ऐसा नहीं किया गया था. मैंने … Read more

अध्यक्ष के लिए 3 प्रत्याशी मैदान में, खड़गे के साथ G-23 नेताओं की मौजूदगी पर थरूर ने उठाए सवाल

24 साल बाद होगा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव

Politalks.News/CongressPresidentElection. आख़िरकार कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन भर दिया है. 8 तारीख नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख है. अगर 8 अक्टूबर भी निकल जाती है और कोई भी प्रत्याशी अपना नामंकन वापस नहीं लेता है तो फिर 17 अक्टूबर को तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा. शशि थरूर के अध्यक्ष चुनाव के नाम के एलान के वक़्त ये साफ़ नहीं था कि उनके सामने अन्य प्रत्याशी कौन होगा. जिसे लेकर पिछले कई दिनों से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी और आज सुबह ही मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम पर मुहर लगी. शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे दोनों ने आज अपना अपना नामांकन भर दिया है. … Read more

AICC में पायलट व अन्य नेताओं की नो एंट्री पर मचा बवाल तो लंच के बाद फिर ED ऑफिस पहुंचे राहुल गांधी

AICC में नो एंट्री से मचा बवाल

Politalks.News/Congress/Delhi. नेशनल हेराल्ड केस में लगातार तीसरे दिन भी राहुल गांधी से पूछताछ जारी है. वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं को AICC दफ्तर के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है. यहीं नहीं कुछ कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस AICC दफ्तर के अंदर से पकड़ कर बाहर ले गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. दिल्ली पुलिस का ये रवैया अब सवालों के घेरे में आ गया और कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं ने इस घटना को लेकर बीजेपी एवं केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट और उनके समर्थकों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं … Read more

झेंप गए कई नेता जब राहुल गांधी ने पूछा- यहां कौन पीता है? मेरे राज्य में तो अधिकांश लोग पीते हैं- सिद्धू

rahul gandhi 7 163440427716x9

Politalks.News/Congress/NewDelhi. एक नवंबर से शुरू होने वाला कांग्रेस का सदस्यता अभियान अपनी शर्तों के कारण सुर्खियों में आ गया है. कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शर्तों के मुताबिक किसी व्यक्ति को सदस्य बनने के लिए यह घोषणा करनी पड़ेगी कि वह शराब या किसी भी तरह के नशे से दूर रहता है. हालांकि, यह नियम गांधी जी के जमाने की कांग्रेस से चला आ रहा है, लेकिन मौजूदा कांग्रेस पदाधिकारी भी इस नियम को फॉलो नहीं कर पा रहे हैं. यही नहीं मंगलवार को AICC मुख्यालय में हुई बैठक में पार्टी के पदाधिकारी उस समय झेंप कर बगलें झांकने लगे जब अचानक राहुल गांधी ने सवाल कर लिया कि, ‘यहां … Read more

रेगिस्तानी राजनीति के रणबांकुरों को मिला पहाड़ी राज्य में कांग्रेस का परचम बुलंद करने का जिम्मा

राजस्थान के महारथी संभालेंगे देवभूमि में कांग्रेस के चुनावी रथ की कमान

Politalks.News/Rajasthan. AICC की ओर से राजस्थान के कांग्रेस नेताओं को फिर बड़ जिम्मेदारी दी गई है. अगले साल फरवरी में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को जीत दिलाने का भार इन नेताओं पर होगा. मरुधरा के नेता अब पहाड़ों में कांग्रेस का परचम बुलंद करने के लिए मैदान संभालेंगे. रेगिस्तानी राजनीति का चुनावी कौशल पहाड़ी राज्य के टेढ़े-मेढ़ रास्तों पर चलाना और कांग्रेस को जीत दिलाने चुनौती से कम नहीं है. राजस्थान के 8 कांग्रेस विधायकों सहित 9 नेताओं को विधानसभा चुनावों के लिए जिला ऑब्जर्वर बनाया है. 26 में से 9 जिलों के जिला ऑब्जर्वर राजस्थान के नेताओं को बनाया है. उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए … Read more

AICC में बढ़ा राजस्थान का दबदबा, राहुल-प्रियंका के करीबी हरीश को बनाया ‘सरदारों’ का ‘चौधरी’

हरीश को बनाया गया पंजाब का 'चौधरी'

Politalks.News/Rajasthan. गुजरात के बाद अब पंजाब कांग्रेस की कमान भी एक राजस्थानी के हाथ में होगी. गहलोत सरकार में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी को पंजाब और चंडीगढ़ कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंजूरी के बाद संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह आदेश जारी किया. ‘ओल्ड गार्ड पार्टी’ के सीनियर लीडर हरीश रावत के हटने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है. AICC के ये आदेश जारी होने के साथ ही पॉलिटॉक्स की एक और खबर पर मुहर लग गई. पॉलिटॉक्स ने करीब एक महीने पहले ही चौधरी को पंजाब का प्रभारी बनाए जाने के संकेत दे दिए थे. पंजाबी राजनीति को नजदीक से … Read more

गुड़ खाकर गुलगुले खाने से परहेज कर रहे रागा! सब चाहते हैं राहुल बने अध्यक्ष लेकिन कहां अटकी बात..!

सब चाहते हैं राहुल बने अध्यक्ष लेकिन कहां अटकी बात...!

Politalks.News/Delhi.  AICC के पास अपना स्थाई अध्यक्ष नहीं है. इसको लेकर कांग्रेस कार्य समिति की बैठक 16 अक्टूबर को होगी और इस बैठक का एजेंडा बहुत साफ होगा. वैसे तो कहने को संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट करके कहा है कि, ‘देश के मौजूदा राजनीतिक हालात और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर भी चर्चा होगी लेकिन असल में पार्टी के संगठन को लेकर विचार किया जाना है. पिछले साल अगस्त से कांग्रेस के नेताओं का G-23 समूह इस बात के लिए दबाव बना रहा है कि संगठन का चुनाव कराया जाए और अंतरिम अध्यक्ष की व्यवस्था समाप्त हो. आपको बता दें कि सोनिया गांधी दो … Read more

यूपी में कांग्रेस के लिए दोहरी मुश्किल, होता दिख रहा सूपड़ा साफ, अस्तित्व बचाएं या प्रियंका की साख!

whचुनाव से पहले यूपी छोड़ेंगी प्रियंका!atsapp image 2021 07 27 at 5.36.45 pm

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की दुविधा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. कांग्रेस पार्टी यह तय नहीं कर पा रही है कि उसे किस तरह से चुनाव लड़ना है. प्रियंका गांधी वाड्रा ने सक्रिय राजनीति की शुरुआत उत्तर प्रदेश की प्रभारी के तौर पर की तो है लेकिन लोकसभा चुनाव के नतीजों ने प्रियंका के नेतृत्व और करिश्मा दोनों पर सवालिया निशान लगा दिया है. रायबरेली और अमेठी की जो दो सीटें कांग्रेस का किला मानी जाती थीं उनमें से भी वे राहुल गांधी की अमेठी सीट नहीं बचा पाईं. तभी कांग्रेस में यह विचार हो रहा है कि अगर इस बार विधानसभा चुनाव में भी इसी … Read more

कांग्रेस को कब मिलेगा राष्ट्रीय अध्यक्ष? कोरोना के नाम पर कब तक बचती रहेगी ‘ग्रेट ओल्ड पार्टी’

img 20210629 wa0300

Politalks.News/Bharat. कांग्रेस संगठन का काम क्या हमेशा के लिए टाल दिया गया है? पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव नतीजे आए दो महीने होने वाले हैं और कोरोना वायरस का संक्रमण भी देश भर में थम-सा गया है. तीन-चार राज्यों में जरूर केसेज ज्यादा आ रहे हैं पर वहां भी ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है. फिर भी कांग्रेस पार्टी संगठन का चुनाव क्यों नहीं करा रही है? देश के ज्यादातर कोरोना विशेषज्ञ मान रहे हैं कि वायरस का संक्रमण थोड़ी-बहुत मात्रा में कई बरसों तक रहने वाला है और वैक्सीनेशन की प्रक्रिया भी सालों साल चलती रहेगी. तो फिर क्या कोरोना के बहाने सालों साल तक कांग्रेस … Read more