बेरोजगार युवाओं को मिला सीएम से मुलाक़ात का आश्वासन तो बोले गर्ग- घोषणा करने से मिल जाएंगे लड्डु?

गहलोत के मंत्री का विवादित बयान

Politalks.News/Rajasthan. पिछले 26 दिनों से लगातार राजस्थान के बेरोजगार युवा चुनावी राज्य गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस के खिलाफ सत्याग्रह कर रहे हैं. राजस्थान में बढ़ती बेरोजगारी एवं अपनी 20 सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव की अध्यक्षता में आंदोलनरत हैं. ये सभ युवा पहले गुजरात में राजस्थान के कांग्रेस नेताओं एवं मंत्रियों का विरोध करने के लिए गुजरात में मौजूद रहे लेकिन इन्होंने अब अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए विरोध की जगह वार्ता को तवज्जो दी है. इसी कड़ी में गुरुवार को उपेन यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान सरकार में ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी से मुलाकात की. इस दौरान … Read more

केजरीवाल हैं मोदी के भाई की तरह, लोगों को हायर कर पैसो के दम पर करा रहे हैं चुनाव प्रचार- CM गहलोत

सीएम गहलोत ने केजरीवाल को बताया मोदी का भाई

Politalks.News/Rajasthan. इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत चरम पर है. एक तरफ जहां गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अकेले ही चुनावी कमान संभाल रखी है तो वहीं आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता भी लगातार चुनावी सभाएं कर बीजेपी पर जमकर निशाना साध रही है. लेकिन इस विधानसभा चुनाव में सबसे शांत नजर आ रही कांग्रेस भी अब चुनावी तैयारियों में लग गई है. गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर आब्जर्वर बनाये गए राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पिछले दो दिन से गुजरात में डेरा जमाए बैठे हैं. इसी कड़ी में मंगलवार को सीएम गहलोत ने अहमदाबाद में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते … Read more