केंद्र की अग्निपथ योजना नोटबंदी जैसा फैसला, क्या वित्तीय बचत के लिए नौजवानों को कर देंगे शहीद?- कांग्रेस
Politalks.News/ProtestAgainstAgnipath/Congress. अग्निपथ योजना की घोषणा के चौथे दिन भी बिहार जल रहा है. बिहार के कई इलाकों में प्रदर्शनकारी युवाओं ने पटना के मसौढ़ी में तारगेना स्टेशन के पास पत्थरबाजी की और प्रदर्शनकारियों ने स्टेशन में तोड़फोड़ की और वहां पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने कई राउंड फायर भी किए. कुछ ऐसा ही नजारा देश के अन्य राज्यों में दिखाई दिया. वहीं बढ़ते विरोध प्रदर्शन को देखते हुए आज केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेना प्रमुखों के साथ अपने आवास पर बैठक भी की. हालांकि बैठक से क्या नतीजा निकलकर सामने आया वह अभी तक साफ़ … Read more