अफगानिस्तान में अमेरिकी नीति-इंटेलीजेंस फेल, दुनियाभर में थूं-थूं, बाइडेन ने अशरफ गनी पर फोड़ा ठीकरा
Politalks.News/Delhi. अफगानिस्तान में संकट चरम पर है. इस देश के हालात जिस तरह से पिछले कुछ दिनों में बदले हैं, उसे देखकर पूरी दुनिया स्तब्ध रह गई है. देखते ही देखते पूरे मुल्क पर तालिबान ने कब्जा कर लिया है, हालात ये हो गए कि राष्ट्रपति अशरफ गनी को देश छोड़ना पड़ गया. अफगानिस्तान की इस स्थिति के लिए सबसे ज्यादा दोष अमेरिका पर फोड़ा जा रहा है, क्योंकि अमेरिकी सेना की वापसी के तुरंत बाद से ही तालिबान ने अपना कब्जा जमाना शुरू कर दिया था. अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन देश को संबोधित किया. बाइडेन ने कहा कि, ‘अफगानिस्तान … Read more