‘घर की कांग्रेस’ पर मचा घमासान, सिब्बल पर बरसे खड़गे और चौधरी- जब मंत्री थे तो सब अच्छा और अब बुरा

सिब्बल के बयान पर मचा घमासान

Politalks.News/Congress. 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में आंतरिक कलह चरम पर पहुंच चुकी है. हार के बाद अब कांग्रेस आलाकमान पर सवाल उठने लगे हैं. कांग्रेस के दिग्गज नेता और G23 गुट में शामिल कपिल सिब्बल के बयान ‘घर की कांग्रेस’ पर कांग्रेसी नेताओं ने पलटवार शुरू कर दिया है. कपिल सिब्बल के बयान पर पलटवार करते हुए राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, ‘सिब्बल किसी गांव में कांग्रेस के लिए काम करने नहीं गए, वे एक अच्छे वकील हो सकते हैं लेकिन अच्छे नेता नहीं.’ वहीं सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, ‘जब सिब्बल मंत्री थे तो सब अच्छा था … Read more

ममता के बयान पर ‘लाल’ हुए कांग्रेसी दिग्गज, सिब्बल बोले- कांग्रेस बिना UPA जैसे आत्मा बिना शरीर

UPA खत्म वाले ममता के बयान पर भड़के कांग्रेसी दिग्ग

Politalks.News/Delhi. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के UPA खत्म वाले बयान पर सियासत गरमा गई है. बयान के सामने आने के बाद से कांग्रेसी दिग्गज एक के बाद एक ममता बनर्जी पर पिल पड़े हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने UPA में कांग्रेस की जरूरत को लेकर बड़ा बयान दिया है. सिब्बल ने कहा है कि, ‘कांग्रेस के बिना UPA ऐसा है, जैसे बिना आत्मा का शरीर‘, तो सांसद अधीर रंजन ने तंज कसते हुए कहा कि, ‘भारत का मतलब बंगाल नहीं है.’ तो वहीं दिग्गज कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह बोले कि, ‘कांग्रेस के बिना नहीं बन सकता है कोई भी विकल्प‘. आपको बता दें, ममता बनर्जी … Read more

पेगासस जासूसी मामले में कांग्रेस के आरोप और BJP के प्रत्यारोप के बीच अमित शाह ने समझाई क्रोनोलॉजी

अमित शाह ने समझाई जासूसी कांड की 'क्रोनोलॉजी'

Politalks.News/Bharat. इसराइल में विकसित पेगासस स्पाईवेयर के जरिए चर्चित लोगों की कथित फ़ोन टैपिंग को लेकर देश की राजनीति में सियासी भूकंप आया गया है. एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठन ने खुलासा किया है कि केवल सरकारी एजेंसियों को ही बेचे जाने वाले इजराइल के खुफिया जासूसी साफ्टवेयर पेगासस के जरिए भारत के दो केंद्रीय मंत्रियों, 40 से अधिक पत्रकारों, विपक्ष के तीन नेताओं और एक मौजूदा न्यायाधीश सहित बड़ी संख्या में कारोबारियों, अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के 300 से अधिक मोबाइल नंबर हो सकता है कि हैक किए गए हों. इस कथित फ़ोन टैपिंग को लेकर रविवार को ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ और भारत समेत दुनिया के दूसरे मीडिया संस्थानों ने रिपोर्ट छापी … Read more

अटकलों के बीच लोकसभा में अधीर रंजन ही संभालेंगे मोर्चा, सरकार को घेरने की कांग्रेस की ‘स्ट्रॉन्ग स्ट्रैटजी’

फिलहाल अधीर रंजन ही लोकसभा में कांग्रेस की तरफ से भरेंगे हुंकार

Politalks.News/Delhi. 19 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है. सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस की पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी ग्रुप की वर्चुअल बैठक में कांग्रेस ने संसद सत्र के दौरान 6 बिंदुओं का एजेंडा बनाया. इसमें कोरोना रोधी टीका की धीमी रफ्तार, पेट्रोल, डीजल के लगातार बढ़ते दाम और कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन को जोर शोर से उठाने का फैसला लिया गया. और कयास के बीच अधीर रंजन अपनी पॉजीशन बचाने में कामयाब रहे हैं. अधीर को पद से हटाने की अफवाहों के बीच कल हुई बैठक में इस बात को लेकर … Read more