सरकार गिराने के प्रयास के पाप से मुक्त नहीं हो सकते शेखावत, ईमानदार हैं तो दे वाइस सेंपल – गहलोत

ashok gehlot vs gajendra singh shekhawat

Rajasthan Politics: राजस्थान की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग और फोन टैपिंग के आरोपों पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि गजेंद्र सिंह शेखावत इतने ही ईमानदार हैं तो फिर विधायकों की खरीद फरोख्त के मामले में ऑडियो जांच के लिए वॉयस सैंपल क्यों नहीं देते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि इस प्रकार गजेन्द्र सिंह शेखावत चुनी हुई सरकार को गिराने के प्रयास के इस पाप से कभी मुक्त नहीं हो सकते हैं. यह भी पढ़ें: राठौड़ बोले- PM मोदी ने मेरे सहित सभी आठ व्यापारियों को खुद … Read more

जयपुर हेरीटेज नगर निगम की महापौर मुनेश गुर्जर के पति को एसीबी ने किया गिरफ्तार

munesh gurjar

राजस्थान की सियासत से जुड़ी इस वक्त जयपुर से बड़ी खबर, जयपुर हेरीटेज नगर निगम की महापौर मुनेश गुर्जर के पति सुशील गुर्जर को एसीबी ने किया गिरफ्तार, एसीबी ने 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों महापौर मुनेश गुर्जर के पति सुशील गुर्जर व 2 दलालों को किया है गिरफ्तार, एसीबी की टीम फिलहाल मुनेश गुर्जर के घर मौजूद, बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी है मुनेश गुर्जर के घर के बाहर है मौजूद, एसीबी की टीम ने मुनेश गुर्जर के मोबाइल किए हैं जब्त, मुनेश गुर्जर के घर पर किसी को भी नहीं दिया जा रहा है प्रवेश

लापरवाह अफसरों को CM गहलोत की फटकार, चिंतन शिविर में मंत्रियों की अनुपस्थिति बनी चर्चा का विषय

fb img 1673897930497

Gehlot Government’s Chintan Shivir in Jaipur. साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते गहलोत सरकार अब अपने ही बीते चार सालों के कामकाज की समीक्षा करने में जुटी है. इसके लिए सोमवार को राजधानी के हरिश्चंद्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान में दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू हुआ. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शुरू हुए इस चिंतन शिविर में अलग-अलग सत्रों में मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों के कामकाज का प्रेजेंटेशन मुख्यमंत्री के सामने रखा. चिंतन शिविर में तैयारी करके नहीं आने वाले अफसरों को सीएम गहलोत ने फटकार भी लगाई. वहीं पहले दिन के चिंतन शिविर में सबसे अहम फैसला यह लिया गया कि प्रदेश में अब … Read more

अब भ्रष्टाचारियों से पूछताछ के लिए लेनी पड़ेगी इजाजत, मंत्री विधायकों से केवल ACB DG कर सकेंगे पूछताछ

img 20220528 102447

Politalks.News/Rajasthan/ACB. प्रदेश के राज्य कर्मचारियों और अधिकारियों (Bureaucracy in Rajasthan) के लिए राहत भरी खबर आई है. मध्यप्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, पंजाब सहित कई अन्य राज्यों के बाद अब राजस्थान में भी अब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau ) लोक सेवक यानी राज्य सरकार के कर्मचारियों और अधिकारियों पर सीधी कार्रवाई नही कर सकेगा. यानी कि अब किसी भी तरह की शिकायत आने पर पहले एसीबी को संबंधित प्रशासनिक विभाग से अनुमति लेनी होगी. प्रदेश की गहलोत सरकार ने केंद्र सरकार की ओर से जारी भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम की एसओपी को राज्य में भी लागू कर दिया है. आपको याद दिला दें, हाल ही में पिछले दिनों … Read more

निंबाराम पहुंचे हाईकोर्ट, FIR से नाम हटाने की लगाई याचिका, कहा- सत्ता का दबाव में काम कर रही ACB

हाईकोर्ट की शरण में निंबाराम

Politalks.News/Rajasthan. बीवीजी कंपनी के नगर निगम पर बकाया 276 करोड़ रुपये के भुगतान के बदले 20 करोड़ रुपये की कमीशन के मामले में एसीबी कार्रवाई के खिलाफ आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम राजस्थान हाईकोर्ट पहुंच गए हैं. निंबाराम ने आपराधिक याचिका दायर कर उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर और एसीबी की कार्रवाई को रद्द करने की गुहार की है. याचिका पर हाईकोर्ट अगले सप्ताह सुनवाई कर सकता है. इधर इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में लगातार बयानबाजी का दौर जारी रहा है. कांग्रेस की ओर से खासकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा निंबाराम पर हमलावर रहे हैं. तो बीजेपी की और से सभी दिग्गज नेता निंबाराम का बचाव … Read more

‘कमीशन’ के खेल पर ACB का एक्शन, राजाराम गुर्जर सहित दो गिरफ्तार, RSS प्रचारक भी घेरे में

'सफाई' के कमीशन में फैला 'रायता' !

Politalks.News/Rajasthan. जयपुर नगर निगम ग्रेटर की निलंबित महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर के लिए लगातार दूसरे दिन बुरी खबर आई, सौम्या गुर्जर की निलंबन से जुड़ी याचिका कल हाईकोर्ट ने खारिज की तो सौम्या के पति राजाराम गुर्जर को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया. राजाराम को मंगलवार सुबह मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया था. इसके बाद मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की गई. यह पूरा मामला शहर में सफाई करने वाली BVG कंपनी को 276 करोड़ का भुगतान करने की एवज में 20 करोड़ रुपए का कमीशन देने की डील की सौदेबाजी का है. जिसका गत 10 जून को इस डील के खेल का वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया … Read more