हिमाचल में कांग्रेस को लगा झटका: सभी 6 बागी विधायक बीजेपी में शामिल

himachal bjp

हिमाचल में कांग्रेस सरकार की मुश्किलें कम नहीं हो रही है. बीते दिन हिमाचल विधानसभा में तीन निर्दलीय विधायकों ने विधायिका से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया. अब कांग्रेस के सभी 6 बागी विधायक भी बीजेपी में शामिल हो गए. सभी बागियों ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. इन सभी विधायकों पर दल बदल कानून के तहत विधानसभा से निष्काषित कर दिया गया था. हिमाचल प्रदेश के स्पीकर कुलदीप सिंह ने राज्यसभा चुनाव में बगावत करने वाले सभी 6 विधायकों को आयोग्य घोषित किया था. हालांकि बागी विधायकों पर निष्कासन का मामला फिलहाल अदालत में चल रहा है. इससे पहले कांग्रेस … Read more

हिमाचल में खेला: खतरे में नजर आ रही सुक्खू सरकार, लोकसभा चुनाव के बाद गिरना तय!

Sukhvinder Singh Sukhu

हिमाचल में कांग्रेस सरकार होने के बावजूद राज्यसभा में सत्ताधारी पक्ष के विधायकों द्वारा की गयी क्रॉस वोटिंग के बाद हिली हिमाचल सरकार में एक बार फिर से ‘खेला’ होने की संभावना बन रही है. कांग्रेस की ओर से बीजेपी राज्यसभा उम्मीदवार के लिए क्रॉस वोटिंग करने वाले 6 विधायकों के निलंबन के बाद ​तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे से सियासी बाजार गर्मा रहा है. अब इन तीनों का बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है. निलंबित विधायकों का केस अभी कोर्ट में चल रहा है. जो भी फैसला आता है, वो अपनी जगह पर है लेकिन इन्हें भी जल्द बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान … Read more