पवार पर भड़के गीते- पीठ में छुरा घोंपने वाले नहीं हो सकते हमारे गुरु, महाराष्ट्र सरकार एक समझौता
Politalks.News/Maharashatra. महाराष्ट्र में शिवसेना भले ही कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार चला रही है, लेकिन अंदरखाने ऑल इज वेल नहीं लगता. पूर्व केंद्रीय मंत्री और शिवसेना के वरिष्ठ नेता अनंत गीते के बयान से तो यही संकेत मिलता है. अनंत गीते ने सोमवार को NCP सुप्रीमो शरद पवार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि, ‘पीठ में छुरा घोंपने वाले शरद पवार हमारे गुरु नहीं हो सकते’. अनंत गीते ने कहा कि, ‘अपनी पार्टी बनाने के लिए कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपने वाले एनसीपी प्रमुख शरद पवार शिवसैनिकों के लिए ‘गुरु’ नहीं हो सकते’. गीते ने यह भी कहा कि ‘शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के गठबंधन वाली … Read more