अपने गढ़ आमेर-जालसू में बहुमत दिलाने में नाकाम रहे बीजेपी के प्रदेश ‘प्रधान’, 2023 में कैसे करेंगे काम?

पूनियां के हाथ से फिसला आमेर-जालसू

Politalks.News/Rajasthan. पंचायतराज चुनाव में जयपुर में कांग्रेस ने जीत के झंडे गाड़ दिए हैं. जयपुर की 22 पंचायत समितियों में से 10 पर कब्जा जमाकर कांग्रेस ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है. वहीं बीजेपी को 8 पंचायत समितियों से ही संतोष करना पड़ा. इस पूरे चुनाव में चौंकाने वाले आंकड़े आमेर से आए हैं. बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष और सीएम पद के दावेदार माने जाने वाले सतीश पूनियां के ‘हाथ‘ से उनका विधानसभा क्षेत्र आमेर फिसल गया. पूनियां अपनी पार्टी को यहां बहुमत दिलाने में नाकाम साबित हुए हैं. वहीं एक जालसू पंचायत समिति ने पूनियां की थोड़ी लाज बचाई है लेकिन बहुमत यहां भी नहीं मिला. लेकिन सियासी गलियारों में इसको … Read more