सीरियल किलर की तरह सरकारों को हटाने की कोशिश में है BJP, डरने वाले नहीं, जो करना है कर लो- आप

केजरीवाल के निशाने पर बीजेपी

Politalks.News/Delhi. दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति को लेकर मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच लगातार वार पलटवार की सियासी बयानबाजी का दौर जारी है. इसी बीच आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया गया है. आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर विधायकों की खरीद फरोख्त का इल्जाम क्या लगाया कि आम आदमी पार्टी ने विधायकों की बैठक बुलाने के बाद शुक्रवार को विधानसभा का विशेष सत्र ही बुला लिया. यही नहीं शनिवार को आम आदमी पार्टी विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव भी लेकर आएगी. शुक्रवार को विधानसभा के विशेष सत्र में BJP पर जमकर निशाना साधा. … Read more

800 करोड़ का कैश रखा है बीजेपी ने विधायकों की खरीद फरोख्त के लिए- आप का बड़ा आरोप

‘आप’ है अजब गजब अलबेली पार्टी’

Politalks.News/Delhi. ‘ऑपरेशन लोटस और कुछ नहीं सिर्फ घोटाला है. हमारे एक-एक विधायक को 20-20 करोड़ का ऑफर है, बीजेपी ने विधायकों की खरीद फरोख्त के लिए 800 करोड़ कैश रखा है, लेकिन देश जानना चाहता है ये 800 करोड़ है किसका?’ ये कहना है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का. दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति को लेकर मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच लगातार वार पलटवार का दौर जारी है. इसी बीच आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया गया है. बुधवार को आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया. … Read more

कोई पार्टी चुनाव में लोगों को सिंगापुर ले जाने का करे वादा तो EC को दखल नहीं देना चाहिए?- SC

SC का बड़ा बयान

Politalks.News/Delhi. देश में इन दिनों चुनावों के दौरान मुफ्त की चीजें बांटने और फ्री सुविधाओं के वादों को लेकर होने वाली ‘फ्री रेवड़ी पॉलिटिक्स’ को लेकर सियासी बहस छिड़ी हुई है. सियासत में ‘आम आदमी पार्टी’ के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छेड़ी गई इस बहस में कई राजनीतिक दलों के साथ-साथ अब सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग भी शामिल हो गए हैं. इसी कड़ी में इस मामले पर सुनवाई करते हुए मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव के दौरान पार्टी द्वारा योजनाओं की घोषणा और उससे होने वाले अर्थव्यवस्था को नुकसान को लेकर संसद में विचार करने का सुझाव दिया. यही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने … Read more

केवल भाषणबाजी से नहीं होगा भारत No.1, करना होगा काम- मोदी के गढ़ में गरजे केजरीवाल

केजरीवाल ने गुजरात में किया छठा चुनावी वादा

Politalks.News/Gujarat. साल 2022 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी गुजरात में धीरे धीरे अपने पेअर पसारती नजर आ रही है. आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अपने जन्मदिन के मौके पर गुजरात दौरे पर रहे. सीएम केजरीवाल की यह एक महीने में पांचवी गुजरात यात्रा है. आप नेता अरविंद केजरीवाल ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए छठा चुनावी वादा किया है. सीएम केजरीवाल ने गुजरात की जनता को मुफ्त शिक्षा की गारंटी दी है. अरविंद केजरीवाल ने घोषणा करते हुए कहा कि, ‘गुजरात में पैदा होने वाले हर बच्चे को मेरी तरफ से मुफ्त और अच्छी शिक्षा की गारंटी है.’ … Read more

‘फ्री रेवड़ी पॉलिटिक्स’ पर छिड़ी सियासी बहस, केंद्र करे तो सशक्तिकरण और विपक्ष करे तो बात गलत

img 20220814 125326

Politalks.News/Bharat. देश में इन दिनों चुनावों के दौरान मुफ्त की चीजें बांटने और फ्री सुविधाओं के वादों को लेकर होने वाली ‘ फ्री रेवड़ी पॉलिटिक्स’ को लेकर सियासी बहस छिड़ी हुई है. सियासत में ‘आम आदमी पार्टी’ के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छेड़ी गई इस बहस कई राजनीतिक दलों के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग भी शामिल हो गए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों इस पर रोक लगाने के लिए एक विशेषज्ञ समिति बनाने का सुझाव दिया था, जिसमें सर्वोच्च अदालत का कहना था कि इसमें केंद्र सरकार के साथ साथ विपक्षी पार्टियों, चुनाव आयोग, नीति आयोग, भारतीय रिजर्व बैंक और अन्य संस्थाओं … Read more

फ्रीबीज को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर ‘आप’ मांग रही है सिसोदिया की अग्रिम जमानत- भाजपा

बीजेपी के बयानों पर आप का पलटवार

Politalks.News/Delhi. आगामी विधानसभा चुनावों में अगर देखा जाए तो कांग्रेस के अलावा बीजेपी के सामने सबसे ज्यादा मुश्किलें कोई पार्टी खड़ी कर सकती है तो वो है आम आदमी पार्टी. यही कारण है कि बीजेपी इन दिनों हर मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साध रही है. चाहे मुफ्त की रेवड़ी की बात हो या फिर प्रदेश सरकार की नीतियों का जमकर विरोध कर रहे हैं. शनिवार को भी बीजेपी ने मुफ्त रेवड़ी और दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति को लेकर निशाना साधा. शनिवार को बीजेपी ने कहा कि, ‘रेवड़ी’ संस्कृति पर जारी बहस में मोदी सरकार पर हमला … Read more

मुफ्त शिक्षा, इलाज, बिजली-पानी को फ्री की रेवड़ी कहने वाले हैं देश के गद्दार- केजरीवाल के निशाने पर BJP

‘10 लाख करोड़ कर्ज माफ करने वालों को करो देशद्रोही घोषित’

Politalks.News/Delhi. इन दिनों देश में मुफ्त की रेवड़ियों को लेकर सियासत चरम पर है. दिल्ली की आम आदमी पार्टी और बीजेपी मुख्य रूप से इस मसले को लेकर आमने सामने है. यहीं नहीं रेवड़ी कल्चर को ख़त्म करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी केंद्र सरकार से जवाब मांग चूका है. अब तक केंद्र सरकार की तरफ से इससे जुड़ा कोई जवाब सामने नहीं आया है लेकिन मुफ्त की रेवड़ी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जमकर निशाना साधा है. अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्र सरकार को सलाह देते हुए कहा कि, ‘आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर हमें … Read more

ED पड़ी पीछे तो ‘AAP’ को याद आई CBI, 1 साल पुराने बैजल के फैसले पर उंगली उठाई, सियासत गरमाई

आबकारी नीति पर मचा घमासान

Politalks.News/Delhi. दिल्ली में इन दिनों आम आदमी पार्टी सरकार की नई आबकारी निति को लेकर घमासान तेज हो गया है. नई आबकारी नीति पर दिल्ली के उपराज्यपाल ने सवाल उठाए तो दिल्ली सरकार ने बीते सोमवार से पुरानी आबकारी नीति को अगले 6 माह के लिए लागू कर दिया. इसी बीच शनिवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने CBI को पत्र लिख LG के ख़िलाफ़ CBI जांच की मांग की. पत्र में सिसोदिया ने आरोप लगाया कि, ‘LG ने एक्साइज पॉलिसी पर अपना निर्णय 48 घंटे पहले क्यों बदला? LG ने किन लोगों को हज़ारों करोड़ का फ़ायदा पहुँचाया? इससे दिल्ली सरकार को हज़ारों करोड़ रूपये का घाटा हुआ … Read more

सत्येंद्र जब किसी कंपनी के डायरेक्टर ही नहीं, तो कैसे कर दिया समन जारी- कोर्ट ने लगाई ED को फटकार

कोर्ट ने लगाई ED को फटकार

Politalks.News/Delhi. दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री एवं गृह मंत्री सत्येंद्र जैन कोलकाता की एक कंपनी से संबंधित हवाला लेनदेन के मामले में फिलहाल ED की गिरफ्त में हैं. फिलहाल जैन अपने ख़राब स्वास्थ्य के जरिए इस समय दिल्ली के लोकनायक जय प्रकाश यानि एलएनजेपी अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं. वहीं दूसरी और दिल्ली हाई कोर्ट ने निचली अदालत को यह निर्देश दिया है कि सत्येंद्र जैन की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए एलएनजेपी अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट का संज्ञान न लिया जाए. वहीं शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को जमकर फटकार भी लगाई. कोर्ट ने कहा कि, ‘आपने जो आपने कोर्ट में दाखिल … Read more

भरतसिंह के आरोप गंभीर, खान मंत्री भाया का इस्तीफा लें और जांच कराएं मुख्यमंत्री गहलोत- मिश्रा

आदमी पार्टी के राजस्थान चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान कई हिस्सों में हो रहे अवैध खनन को लेकर सांगोद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने अपनी ही गहलोत सरकार पर शुक्रवार को पत्र लिखकर निशाना साधा था और आत्मदाह तक की धमकी भी दी थी. यहीं नहीं विधायक भरत सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखे अपने पत्र में प्रदेश सरकार में खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया को सबसे बड़ा खनन माफिया बताते हुए गंभीर आरोप भी लगाए थे. सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के विधायक द्वारा अपनी सरकार के मंत्री के खिलाफ लगाए आरोपों ने विपक्षी दलों को प्रदेश सरकार को घेरने का बैठे बिठाए एक मौका दे दिया. इसी बीच दिल्ली और पंजाब के बाद देश … Read more