3 महीनों में 500 से ज्यादा रेड, BJP गंदी राजनीति के लिए कर रही है अधिकारीयों का समय बर्बाद- केजरीवाल

‘...कैसे तरक़्क़ी करेगा देश?’

Politalks.News/Delhi. दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की आबकारी निति को लेकर सियासी घमासान अब भी जारी है. ईडी इस मामले में अब तक 103 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है. मामले में पिछले महीने शराब व्यवसायी एवं शराब बनाने वाली कंपनी ‘इंडोस्पिरिट’ के प्रबंध निदेशक समीर महेंद्रू को गिरफ्तार किया गया था. महेंद्रू की गिरफ्तारी के बाद ED ने शुक्रवार को देश के तीन शहरों में छापेमारी की. दिल्ली, पंजाब और हैदराबाद की करीब 3 दर्जन जगहों पर ED अब भी तलाशी कर रही है. ED की इस कार्रवाई पर अब दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तंज कसा है. केरजीवाल … Read more

पूछताछ में नायर से बोली सीबीआई, ले लो सिसोदिया का झूठा नाम, नहीं तो कर लेंगे गिरफ्तार- केजरीवाल

केजरीवाल का बड़ा बयान

Politalks.News/Delhi. दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की नई शराब नीति को लेकर सियासत गरमाई हुई है. कुछ दिनों की शांति के बाद एक बार फिर इस कथित शराब घोटाले की गूंज सुनाई देने लगी है. आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे इवेंट्स कंपनी ‘ओनली मच लाउडर’ के पूर्व सीईओ विजय नायर को सीबीआई ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है. विजय नायर पिछले आठ साल से आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं और शुरू में वह पार्ट टाइम वॉलंटियर थे, मगर अभी वह आम आदमी पार्टी के संचार प्रभारी हैं. CBI ने नायर को लाइसेंस के आवंटन में कथित अनियमितताओं के संबंध में ‘गुटबंदी’ और ‘षडयंत्र’ में संलिप्तता के आरोप … Read more

जहां हुआ AAP का चुनावी कार्यक्रम, वहीं पहुंचा बुलडोजर, क्या इस गुंडागर्दी से चलेगा देश?- केजरीवाल

वड़ोदरा में निगम की कार्यवाई पर भड़की आप

Politalks.News/Gujarat. साल के अंत में होने वाले गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कभी भी तारीखों का एलान हो सकता है. ऐसे में देश की प्रमुख विपक्षी पार्टियां गुजरात में अपनी मजबूती के लिए जमकर मेहनत कर रही है. प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के साथ साथ अपने 20 साल के कार्यकाल के जरिये जनता का वोट मांगने की तैयारी में जुटी है. तो वहीं कांग्रेस पार्टी के साथ साथ दिल्ली और पंजाब में सत्ता पर काबिज होने वाली आम आदमी पार्टी भी चुनावी तैयारियों में लग गई है. लेकिन आम आदमी पार्टी को लगता है कि जिस तरह उनकी पार्टी गुजरात … Read more

ऑपरेशन लोटस फ़ेल होता दिखा तो राज्यपाल के पास आ गया ऊपर से फ़ोन वापस ले लो आदेश- आप

आप के निशाने पर पंजाब के राज्यपाल

Politalks.News/Punjab. दिल्ली के बाद पंजाब में भी विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाने के बाद आम आदमी पार्टी ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर विश्वास मत पेश करने की राज्यपाल से मांग की थी. इस विशेष सत्र के लिए स्पीकर की तरफ से विप भी जारी कर दिया गया था लेकिन बुधवार को सूबे के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने विशेष सत्र बुलाने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है. गवर्नर ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि केवल विश्वास प्रस्ताव को साबित करने के लिए स्पेशल सेशन बुलाने का कोई कानूनी प्रावधान नहीं है. राज्यपाल के इस आदेश के बाद प्रदेश की सियासत का गरमा गई … Read more

बेचारे आदमी पर उछाल रहे हैं कीचड़- नशे में CM मान को विमान से उतारे जाने के दावों पर बोले केजरीवाल

‘सब झूठ और बकवास है’

Politalks.News/Delhi/Punjab. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अक्सर चर्चाओं में रहने की आदत है. भगवंत मान और उनका शराब प्रेम किसी से छिपा नहीं हैं. यही कारण हैं कि वे इन दिनों अपने शराब पीने की लत को लेकर एक बार फिर सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं. जी हां देश की राजनीति इन दिनों सबसे ज्यादा अगर चर्चा किसी मुख्यमंत्री की है तो वो भगवंत मान की. दरअसल ऐसी खबरें हैं कि जर्मनी गए पंजाब के सीएम भगवंत मान को लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट से उतार दिया गया था क्योंकि वे नशे में धुत थे. रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी स्थिति ऐसी थी कि वे अपने … Read more

केजरीवाल और चड्डा मिलकर नहीं चलाने दे रहे बेचारे मुख्यमंत्री भगवंत मान को सरकार- अमरिंदर सिंह

अमरिंदर के निशाने पर आम आदमी पार्टी

Politalks.News/Punjab. दिल्ली के बाद पंजाब में सरकार बनाने के बाद से आम आदमी पार्टी के हौसले बुलंद है. जिस तर्ज पर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में काम किया ठीक उसी तर्ज पर वह पंजाब में काम कर रही है. लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर काम ना करने देने का आरोप लग रहा है. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व कांग्रेसी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि, ‘अरविंद केजरीवाल बेचारे भगवंत मान को काम नहीं करने दे रहे और उनकी जगह प्रदेश के हर छोटे और बड़े फैसले राघव चड्ढा ले रहे हैं.’ सियासी गलियारों में … Read more

भाजपा के नए स्टिंग वीडियो पर सिसोदिया ने किया चैलेंज- 4 दिन में गिरफ्तार करो वर्ना माफी मांगें मोदी

'भाजपा है सीबीआई की एक्सटेंडेड ब्रांच'

Politalks.News/Delhi. दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की नई शराब नीति को लेकर मचा घमासान ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. कथित शराब घोटाले को लेकर गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी ने एक और नया स्टिंग वीडियो जारी किया है और सूबे की आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है. भाजपा ने गुरुवार को एक कथित स्टिंग वीडियो जारी करते हुए कहा कि ‘आम आदमी पार्टी ‘घोटाले’ के उद्देश्य से नई आबकारी नीति लेकर आई थी ताकि चुनिंदा लोगों को इसका फायदा मिले और इससे अर्जित धन का इस्तेमाल पंजाब और गोवा के विधानसभा चुनावों में किया जा सके.’ तो वहीं भाजपा के आरोपों पर आम … Read more

सपने दिखाने वाली पार्टी पर मत करना भरोसा- शाह के बयान पर केजरीवाल रह गए दंग, जानिए क्यों?

आमने सामने हुए केजरीवाल और शाह

Politalks.News/Gujarat. साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी दल अपनी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं. भारतीय जनता पार्टी जहां उत्तरप्रदेश सहित 5 राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद से ही गुजरात पर अपना ध्यान केंद्रित किए बैठी है. तो वहीं दिल्ली के बाद पंजाब की सत्ता पर अपना कब्ज़ा ज़माने वाली आम आदमी पार्टी ने भी गुजरात पर अपनी नजरें गढ़ा दी हैं. उधर कांग्रेस भी धीमी गति से ही सही लेकिन चुनावी माहौल में घुलने की तैयारी कर रही है. सियासी जानकारों का मानना है कि इस बार का गुजरात विधानसभा चुनाव बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच होने वाला … Read more

अपने फ्लॉप दौरे के दौरान शाह ने राजे कार्यकाल की तारीफ की तो 2023 का चेहरा भी कर देते घोषित- आप

अमित शाह का जोधपुर दौरा विफल- आप

Politalks.News/Rajasthan/AAP. प्रदेश में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज जोधपुर दौरे पर रहे. इस दौरन रावण का चबूतरा मैदान में आयोजित हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में शाह सहित भाजपा के तमाम दिग्गज़ों ने बूथ लेवल तक के कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित किया. वहीं दूसरी ओर प्रदेश में तेजी से जड़ें जमा रही अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जोधपुर दौरे को विफल करार दिया है. प्रदेश में पार्टी प्रभारी की कमान संभाल रहे दिल्ली विधायक विनय मिश्रा ने कहा कि अमित शाह ने प्रदेश के मुख्य मुद्दों … Read more

राजस्थान में लम्पी ने मचाई त्राहि-त्राहि, सरकार बैठी कन्याकुमारी- आप के निशाने पर सीएम गहलोत

आप के निशाने पर सीएम गहलोत

Politalks.News/Rajasthan/AAP. दिल्ली और पंजाब की सत्ता पर काबिज होने के बाद अब प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में अपनी सियासी गतिविधियां तेज कर दी हैं. इसी बीच राजस्थान में लम्पी बीमारी के चलते हजारों गौवंशों की मौत पर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. इस पर आम आदमी पार्टी ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर गौवंश में फैल रही लम्पी बीमारी की रोकथाम व प्रभावी कदम नहीं उठाने के आरोप लगाए हैं. आप के प्रदेश प्रभारी दिल्ली विधायक विनय मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली व कन्याकुमारी में व्यस्त है और आमजन बेहाल है. आप … Read more