कांग्रेस नेता बोले- भाजपा को दे देना वोट लेकिन आप को नहीं, वहीं कन्हैया की ये टिप्पणी भी चर्चाओं में

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022

Gujarat Assembly Election: गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही प्रदेश में सियासी बयानबाजी का दौर चरम पर पहुंच गया है. सभी सियासी दल अपने अपने तरीके से चुनाव प्रचार में जुट चुके हैं. एक तरफ जहां बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर प्रदेश की सत्ता में काबिज होने का दावा ठोक रही है. वहीं दिल्ली के बाद पंजाब में जीत का परचम लहराने वाली आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में उतर दोनों पार्टियों और खासकर भाजपा की नींद उड़ा दी है. आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने गुजरात चुनाव प्रचार की कमान खुद अपने हाथों में ले रखी है. तो … Read more

सुकेश का दिल्ली LG को तीसरा पत्र- अगर मैं हूँ महाठग तो सत्येंद्र जैन ने मुझसे क्यों लिए 50 करोड़?

सुकेश चंद्रशेखर ने लिखा LG को तीसरा पत्र

Breaking News: दिल्ली में जारी सियासी गहमागहमी नहीं ले रही थमने का नाम, ठगी के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लिखी तीसरी चिट्ठी, एक बार फिर सुकेश ने आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन पर लगाए गंभीर आरोप, एलजी को लिखे पत्र में कहा- ‘अगर मैं महाठग हूं तो सत्येन्द्र जैन ने क्यों लिए मुझसे 50 करोड़ रुपये? सुकेश चंद्रशेखर ने सबसे पहले 10 अक्टूबर को एक चिठ्ठी एलजी को भेजी, जिसमें सत्येंद्र जैन पर 10 करोड़ रुपये और तिहाड़ के तत्कालीन डीजी पर 12 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी लेने का लगाया था आरोप, इसके बाद 4 नवंबर को … Read more

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 12 नामों की 11वीं सूची की जारी, इन्हें मिला टिकट

आम आदमी पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की 11वीं सूची

Breaking News: गुजरात विधानसभा चुनाव में अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में जुटी आम आदमी पार्टी ने सोमवार को जारी की 12 प्रत्याशियों की 11वीं जारी, दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी अब तक 151 उम्मीदवारों के नाम का कर चुकी है ऐलान, पाटीदार आंदोलन के दौरान अहम भूमिका निभा चुके धार्मिक मालवीया और अल्पेश कथीरिया को आप ने दिया है टिकट, दोनों ने हाल ही में आम आदमी पार्टी की थी जॉइन, पार्टी ने अल्पेश को वराछा रोड और मालवीय को ओलपाड से बनाया है उम्मीदवार, आम आदमी पार्टी ने गांधीधाम से बीटी महेश्वरी, दंता से एमके बोम्बाडिया, पालनपुर से रमेश नबहानी, कांकरेज … Read more

बीजेपी का ऑफर- गुजरात चुनाव मत लड़ो, छोड़ देंगे तुम्हारे मंत्रियों को- केजरीवाल का बड़ा आरोप

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी-कांग्रेस को बताया भाई-बहन/पति-पत्नी

Gujarat Election/Arvind Kejriwal. आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात चुनाव को लेकर भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, ‘बीजेपी ने मुझे ऑफर दिया है कि गुजरात चुनाव मत लड़िए, हम सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को छोड़ देंगे. सीबीआई ने मनीष सिसोदिया से पूछताछ कम की और ये ज्यादा बोला कि केजरीवाल का साथ छोड़ दो आपको सीएम बना देंगे. सीबीआई ने बार बार सिसोदिया से ये कहा.’ अरविंद केजरीवाल ने आज एनडीटीवी के खास कार्यक्रम ‘टाउन हॉल’ में बातचीत के दौरान बीजेपी की केंद्र और गुजरात सरकार पर जमकर निशाना साधा. यही नहीं सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को गुजरात … Read more

अगर गुजरात में आ गई आम आदमी पार्टी की सरकार तो छोड़ दूंगा राजनीति- बीजेपी सांसद का बड़ा एलान

बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा एलान

Breaking News: गुजरात विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर, विधनसभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही चुनावी बिसात सजनी हो गई है शुरू साथ ही तीखी बयानबाजी भी पहुंच गई है चरम पर, शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा आप के सीएम चेहरे के एलान पर बीजेपी सांसद ने दिया बड़ा बयान, बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- मैं आज बोल रहा हूं, अगर गुजरात में केजरीवाल की सरकार आ गई तो मैं छोड़ दूंगा राजनीति, केजरीवाल बहुत बड़ा नटवरलाल है, मेरे सामने मत लिया करो उसका नाम,’ शुक्रवार को आप पार्टी ने ईशुदान गढ़वी के रूप में … Read more

‘भारतीय जनता पार्टी खुद के सारे रिकॉर्ड तोडकर प्रचंड बहुमत के साथ फिर से बनाएगी गुजरात में सरकार’

अमित शाह का बड़ा बयान

Gujarat Assembly Election Amit Shah: गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चूका है. 1 दिसंबर को जहां पहले चरण तो वहीं 5 दिसंबर को दूसरे चरण के लिए मतदान होने हैं. वहीं हिमाचल विधानसभा चुनाव के साथ ही गुजरात विधानसभा चुनाव के 8 दिसंबर को नतीजे सामने आएंगे. ऐसे में सभी सियासी दल अब अपने अपने तरीके से चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं. भारतीय जनता पार्टी जहां अपने चिर परिचित अंदाज में लगातार चुनावी सभाओं के साथ चुनावी तैयारियों में जुटी है. इसी कड़ी में शुक्रवार को ABP न्यूज़ से केंद्रीय गृहमंत्री एवं बीजेपी के चाणक्य अमित शाह ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की और विपक्षी … Read more

तपोभूमि में पुराने ट्रेंड को बरकरार रखने को बेताब कांग्रेस को रोकने में जुटी भाजपा को मायूस करती आप

img 20221102 wa0258

Himachal Pradesh Aseembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश में सियासी रणभेरी बज चुकी है. सभी पार्टी के तरकशों से सियासी वारों का आदान-प्रदान का दौर भी अपने चरम पर है, तो वहीं बमतदान को अंगुलियों पर गिने जा सकने वाले दिन ही शेष बचे हैं. हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान होना है. जिसके लिए बीजेपी में खुद सूबे के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और कांग्रेस के लिए मुकेश अग्निहोत्री ने प्रचार की कमान संभाली हुई है. कुछ अन्य हिंदी राज्यों जैसे राजस्थान और इस बार के चुनाव से पहले तक उत्तराखंड की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी हर पांच वर्षों में सत्ता परिवर्तन का … Read more

चुनाव विशेष: गुजरात के रण में 182 विधानसभा सीटों पर पहली बार बन रहा त्रिकोणीय मुकाबला!

इस बार होगा त्रिकोणीय मुकाबला!

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव का बिगुल अब किसी भी दिन बज सकता है, माना जा रहा है कि आने वाले दो से तीन दिनों में गुजरात विस चुनावों की तारीख का ऐलान हो जाएगा. वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि गुजरात के 33 जिलों की 182 विधानसभा सीटों पर चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे. हालांकि यहां हमेशा की तरह इस बार भी भाजपा काफी मजबूत दिख रही है लेकिन पिछली बार कांग्रेस ने बीजेपी को मजबूत टक्कर दी थी, जिसे देखते हुए बीजेपी कोई चांस लेने के मूड में बिलकुल भी नहीं है. वहीं पहली बार यहां के चुनावी मैदान में उतर रही आप आदमी … Read more

तिहाड़ जेल के बाहर ‘केजरीवाल मसाज पार्लर’ के लगे पोस्टर, बीजेपी नेता बग्गा ने ली आप की चुटकी

'केजरीवाल ने खोल दिया जेल में मसाज पार्लर'

Delhi Kejriwal Massage Parlour: दिल्ली में जारी सियासी खींचतान ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रही है. ठगी के आरोप में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर द्वारा दिल्ली के LG को लिखे गए पत्र के बाद से प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को ठग सुकेश द्वारा 10 करोड़ रूपये प्रोटेक्शन मनी के रूप में देने के आरोपों के बाद से आम आदमी पार्टी जहां इसे विधानसभा चुनाव के चलते भाजपा की ओछी रणनीति बता रही है. तो वहीं भारतीय जनता पार्टी इसे लेकर हमलावर है. इसी कड़ी में अब दिल्ली में पोस्टरवार शुरू हो गई है. सूत्रों के … Read more

विधानसभा चुनाव 2022: तपोभूमि में किस करवट बैठेगा सत्ता का ऊंट? जानिए सियासी आकलन

save 20221102 020658

Himachal Pradesh Assembly Election 2022: तपोभूमि हिमाचल प्रदेश की ठंडी धरती इस वक्त सियासी सरगर्मियों से तप रही है. विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है. हिमाचल में विधानसभा चुनाव एक फेज में 12 नवंबर को होने हैं जबकि चुनावी परिणाम 8 दिसम्बर को घोषित किए जाएंगे. 1985 के बाद का सियासी इतिहास उठा कर देखें तो यहां हर 5 साल में सरकार एवं सत्ता पलटने का चलन है. यानी एक बार बनी सरकार अगली बार रीपीट नहीं होगी। यह चलन चार दशक पुराना है. प्रमुख पार्टियों के तौर पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस है लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी सहित अन्य के … Read more