गोवा में AAP को बड़ा झटका, कई नेताओं ने छोड़ी पार्टी, देखें पूरी खबर

aap party

गोवा में आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, प्रदेश के कई नेताओं ने छोड़ी आप पार्टी, आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमित पालेकर, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्रीकृष्ण परब और तीन अन्य पदाधिकारियों ने पार्टी से दिया इस्तीफा, इन नेताओं के इस्तीफे को आम आदमी पार्टी के लिए माना जा रहा है बड़ा राजनीतिक झटका, अमित पालेकर समेत पांचों नेताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अपने पदों से अलग होने का किया ऐलान, पालेकर को पिछले महीने 24 दिसंबर को ही प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाया गया था और श्रीकृष्ण परब को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी

गोवा में खिला ‘कमल’, कांग्रेस और आम आदमी के अरमानों पर फिरी ‘झाडू’

goa

गोवा में हुए जिला पंचायत चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का ‘कमल’ चहूं ओर फैल गया है, जबकि गठबंधन में शामिल महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (MJP) के खाते में तीन सीटें आयी हैं. बीजेपी और एमजेपी गठबंधन को 50 में से 32 सीटों पर विजयश्री हासिल हुई है. वहीं कांग्रेस को 10 जबकि सहयोगी गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) को महज एक सीट पर संतोष करना पड़ा. आम आदमी पार्टी के अरमानों पर झाडू फिरते हुए दिखाई दी है. हालांकि पार्टी अपनी एक सीट बचा पाने में कामयाब हुई है. इनके अतिरिक्त रिवोल्यूशनरी गोअन्स पार्टी (RGP) को चार और निर्दलीय प्रत्याशियों को भी इतनी ही सीटें मिली. इस बार जिला पंचायत … Read more

‘आपको मुंह छिपाने की जगह नहीं मिलेगी..’ दिल्ली एलजी और आप आपस में भिड़े

img 2525

दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना और पूर्व सत्ताधारी आम आदमी पार्टी एक बार फिर आमने सामने हो गयी हैं. एलजी सक्सेना ने दिल्ली में प्रदूषण के लिए पूर्ववर्ती केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. इस संबंध में उन्होंने पार्टी के संयोजक और पूर्व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली में हवा की खराब स्थिति के लिए केजरीवाल सरकार जिम्मेदार है. इसके जवाब में आप नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल प्लेटफार्म पर पोस्ट करते हुए एलजी को करारा जवाब दिया है. उन्होंने लिखा, ‘एलजी महोदय, आपकी करतूतों की इतनी वीडियो और कागजात हैं, जिस दिन दिखाना शुरू करूंगा, मुंह छिपाने की जगह नहीं मिलेगी. बस … Read more

फिर फंस गए केजरीवाल.. दिल्ली कोर्ट के आदेश के बाद क्या फिर से जाएंगे जेल?

arvind kejriwal

दिल्ली शराब नीति में जेल की हवा खाने और शीशमहल विवाद के बाद राज्य के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से फंसते नजर आ रहे हैं. दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट के एक आदेश के बाद आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल को एक ​बार फिर से जेल की रोटियां तोड़नी पड़ सकती है. मामला सरकारी पैसों के दुरुपयोग का है, जिसमें अदालत ने केजरीवाल पर सरकारी पैसों के दुरुपयोग मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं. केजरीवाल पर आरोप है कि उन्होंने प्रचार के लिए बड़े होर्डिंग लगवाने में जनता के पैसे का गलत इस्तेमाल किया. कोर्ट ने 6 साल पुरानी एक याचिका पर सुनवाई … Read more

दिल्ली विस चुनाव में अकेले उतरेगी आप, क्या ‘कमल’ के इरादों पर फिर फिरेगी ‘झाडू’?

aap fight delhi assembly without congress said arvind kejriwal

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने घोषणा की है कि फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अकेले मैदान में उतरेगी. चुनावों में कांग्रेस सहित किसी भी पार्टी से किसी भी तरह का गठबंधन नहीं किया जाएगा. हालांकि आम आदमी पार्टी ‘इंडिया ब्लॉक’ का हिस्सा है. दिल्ली में हुए आम चुनाव भी दोनों ने मिलकर लड़ा था लेकिन विधानसभा चुनाव में आप की पकड़ देखते हुए केजरीवाल ने हाथ का साथ छोड़ने का फैसला लिया है. अब आम आदमी पार्टी दिल्ली की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. 2015 में 67 और 2020 में 63 सीट जीतने वाली आप … Read more

‘जेल वाला CM अब बन गया बेल वाला CM..’ केजरीवाल पर बीजेपी ने कसा तंज

delhi chief minister arvind kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को आज सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी. दिल्ली की नई शराब नीति मामले में केजरीवाल 177 दिन जेल में बिताकर बाहर निकले हैं. उन्हें 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था. केजरीवाल के खिलाफ ED और CBI, दोनों जांच एजेंसियों ने अलग अलग केस दर्ज किया था. ED मामले में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से पहले ही जमानत मिल चुकी थी. केजरीवाल के जेल से बाहर आते ही आप नेताओं में एक जोश भर गया है, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने केजरीवाल की जमानत पर तंज कसते हुए उन्हें ‘बेल वाला सीएम’ बताते हुए इस्तीफा देने को कहा है. … Read more

हरियाणा में काम न आया तोडू ना जोडू, ‘हाथ’ से फिसली ‘झाडू’

congress vs aap in haryana assembly elections 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. प्रमुख पार्टियों सहित अन्य राजनीतिक दलों द्वारा उम्मीदवारों के ऐलान किए जाने का सिलसिला भी जारी है. कांग्रेस ने 90 में से 41 और बीजेपी ने 67 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. वहीं आम आदमी पार्टी ने भी 20 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर कांग्रेस के अरमानों पर पानी फेर दिया है. अभी तक हरियाणा में आप और कांग्रेस के गठबंधन की कवायत चल रही थी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी आम आदमी पार्टी से गठजोड़ की मंशा जता चुके थे, लेकिन ऐन मौके पर आप ने ‘हाथ’ से फिसलते हुए उनकी आशाओं पर ‘झाडू’ फेर दिया.   … Read more

जम्मू कश्मीर में मुफ्ती और यूपी में मायावती, दोनों की ​एक जैसी है सियासी तासीर, क्या हो पाएगी ‘खेला’?

mayawati

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की चुनावी बिसात बिछ गयी है. कांग्रेस, बीजेपी सहित अन्य प्रमुख पार्टियों ने अपने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इसी बीच बीजेपी की पहली लिस्ट बदले जाने पर कार्यकर्ता एवं स्थानीय नेताओं ने हंगामा किया है. हालांकि यहां बात हो रही है जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री मेहबूबा मुफ्ती की, जो अपनी पार्टी पीडीपी से अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर रही हैं. अगर गौर किया जाए जम्मू कश्मीर और यूपी की सियासत पर, जो यहां दोनों राज्यों के राजनीतिक समीकरण एक जैसे नजर आते हैं. खासतौर पर मेहबूबा मुफ्ती और बसपा सुप्रीमो मायावती की सियासी तासीर एकदम मैच करती हैं. … Read more

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने को लेकर राजनीति या विवाद! जानिए पूरा मामला

controversy over flag hoisting in delhi

एक दिन बाद देश 78वां स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा होगा. इससे पहले ​राजधानी दिल्ली में झंडा फहराने पर विवाद शुरू हो गया है. एक ओर दिल्ली के उप राज्यपाल और स्थानीय प्रशासन इसे एक विवाद बताया रहा है, वहीं सत्ताधारी आम आदमी पार्टी इसे राजनीति से प्रेरित बता रही है. दरअसल दिल्ली में सरकार के मुख्यमंत्री को झंडा फहराना चाहिए लेकिन सीएम अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में हैं. ऐसे में उन्होंने मंत्री आतिशी को झंडा फहराने को लेकर एक चिट्ठी लिखी थी जिसे ठुकराते हुए उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए दिल्ली के गृह मंत्री कैलाश गहलोत को चुना है. … Read more

मुखिया की गैर-मौजूदगी में आदमी पार्टी की आगामी पटकथा लिखेंगे मनीष सिसोदिया!

manish sisodia from aam aadmi party

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के जेल से बाहर आने के बाद से ही पार्टियों में चुनाव की रणनीति से जुड़ी गतिविधियों में तेजी आ गयी है. दिल्ली आबकारी नीति में 17 महीने के बाद जेल से जमानत पर बाहर आए पार्टी में नंबर दो की हैसियत वाले मनीष सिसोदिया ने सीएम अरविंद केजरीवाल के बगैर ही आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है. अगले साल जनवरी की शुरूआत में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं. पार्टी के मुखिया फिलहाल जेल में हैं. ऐसे में पार्टी के वरिष्ठ नेता सिसोदिया के जेल से बाहर आते ही चुनाव की रणनीति से जुड़ी गतिविधियों पर काम शुरू कर दिया है. … Read more