मंत्रिमंडल पुनर्गठन की चर्चाओं के बीच कल्कि महोत्सव में पायलट को मिला संतों का सबसे बड़ा आशीर्वाद

सचिन पायलट मुख्यमंत्री भव:

Politalks.News/Rajasthan. बीते रोज मंगलवार को उत्तरप्रदेश के संभल में कल्कि महोत्सव में सियासी जमावड़ा देखने को मिला. कांग्रेस से जुड़े संत आचार्य प्रमोद कृष्णन के बुलावे पर दिग्गज कांग्रेस नेताओं ने कल्कि महोत्सव में शिरकत की. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, हरीश रावत, संजय सिंह और गोवा के पूर्व CM दिगंबर कामत समेत कई दिग्गज महोत्सव में शामिल होने संभल पहुंचे. इस पूरे आयोजन में जो सबके आकर्षण का केन्द्र रहे राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट. कल्कि महोत्सव में पायलट के संबोधन ने तो समां बांधा ही साथ ही मंच से पायलट के ‘शुभचिंतक’ आचार्य प्रमोद ने हजारों संतों से सचिन पायलट को … Read more

राजस्थान का आम आदमी चाहता है पायलट बनें मुख्यमंत्री, 2018 में हुई थी नाइंसाफी- बोले आचार्य प्रमोद

कार्यकर्ताओं में आम चर्चा कि पायलट के साथ हुई नाइंसाफी- आचार्य प्रमोद

Politalks.News/Rajasthan. पंजाब में चली परिवर्तन की हवाओं का असर अब राजस्थान की सियासत पर भी पड़ने की पूरी संभावना बन गई है. पंजाब में हुए बदलाव के बाद राजस्थान में अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विरोधी खेमे को मुखर होकर आवाज उठाने का मौका दे दिया है. बयानबाजी का दौर अचानक से तेज हो गया है. प्रियंका गांधी के नजदीकी यूपी कांग्रेस के नेता और कल्कि पीठाधीश आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पंजाब की तर्ज पर राजस्थान में भी सीधे मुख्यमंत्री बदलने की मांग उठाकर सियासी पारा चढ़ा दिया है. राजस्थान में पायलट खेमे के नेता दबी जुबान में मुख्यमंत्री बदलने की मांग करते रहे हैं लेकिन आचार्य प्रमोद खुलकर पायलट … Read more