400 सीट के दावे पर बुरे फंसे अखिलेश, BJP बोली-3 ‘सीटें किसके लिए छोड़ दी’, यूजर्स ने पूछा ‘कौनसा नशा करता हैं’!

400 सीट के दावे पर बुरे फंसे अखिलेश

Politalks.News/Uttarpardesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव का घमासान तेज होता जा रहा है. सभी पार्टियों के अपने-अपने दावे हैं. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के 400 सीटों के दावे पर अब वो बीजेपी सहित अन्य पार्टियों के निशाने पर आ गए हैं. सोशल मीडिया पर भी अखिलेश की जोरदार छीछालेदर हो रही है. लोग पूछ रहे हैं कि बाकी की तीन सीटें किसके लिए छोड़ दी हैं. दरअसल यूपी में विधानसभा की 403 सीटें हैं और अखिलेश ने अब 400 सीटें जीतने का दावा कर दिया है. गुरुवार को अखिलेश यादव ने लखनऊ में साइकिल रैली से पहले दावा किया था कि, ‘सत्तारूढ़ बीजेपी से उत्तर प्रदेश की जनता कि नाराजगी … Read more