27 सफदरजंग पर फिर लगेगी माधवराव सिंधिया की नेम प्लेट, ‘महाराज’ का ‘दरबार’ फिर से लगना तय!

27 सफदरजंग पर 'महाराज' का 'दरबार' फिर से लगना तय!

Politalks.News/Delhi. 27 सफदरजंग रोड, नई दिल्ली वैसे तो ये पता एक सरकारी बंगले का है, लेकिन इसे लेकर दो बड़े नेताओं में खींचतान चल रही है. एक तरफ हैं मोदी सरकार में शिक्षा मंत्री रहे रमेश पोखरियाल निशंक और दूसरी तरफ हैं कांग्रेस से बीजेपी में आकर सिविल एविएशन मिनिस्टर बने ज्योतिरादित्य सिंधिया. मोदी सरकार के पूर्व और मौजूदा मंत्री के बीच एक बंगले को लेकर खींचतान शुरू हो गई है. हाल ही में कैबिनेट से हटाए गए पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने 27 सफदरजंग रोड पर स्थित बंगले को खाली करने से इनकार कर दिया है. मंत्री के तौर पर उन्हें यह बंगला मिला था, जिसे उनको … Read more