लोकसभा चुनाव के बीच मायावती ने किया बड़ा ऐलान, की ये बड़ी घोषणा

whatsapp image 2024 05 08 at 10.46.34

बसपा प्रमुख मायावती ने लोकसभा चुनाव के बीच किया बड़ा ऐलान, मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को नेशनल को-ऑर्डिनेटर के पद से हटाया, मायावती ने ‘पूर्ण परिपक्वता’ हासिल करने तक उन्हें अपने उत्तराधिकारी की ज़िम्मेदारियों से भी कर दिया मुक्त, बता दें उनके भतीजे आकाश आनंद अपने बयानों को लेकर है चर्चा में, इस कारण मायावती ने लिया है यह फ़ैसला, मायवती ने अपने बयान में कहा- विदित है कि बीएसपी एक पार्टी के साथ ही बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान तथा सामाजिक परिवर्तन का भी मूवमेन्ट है जिसके लिए मान्य. श्री कांशीराम जी व मैंने ख़ुद भी अपनी पूरी ज़िन्दगी समर्पित की है और इसे … Read more

कांग्रेस ने राम को बताया काल्पनिक, अब कांग्रेस की स्थिति दयनीय- भजनलाल शर्मा

bhajanlal

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज झारखंड के दौरे पर है. भजनलाल शर्मा ने आज धनबाद में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में नामांकन सभा को संबोधित किया. इसके प्रवासी राजस्थानियों के सम्मेलन में भी शिरकत की. नामांकन सभा को संबोधित करते हुए भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में विकास की रफ्तार पकड़ ली है. जहां एक ओर देश में रेलवे तथा सड़कों का ऐतिहासिक विकास हुआ है, वहीं दूसरी ओर मेडिकल कॉलेजों की संख्या में भी 5 गुना वृद्धि हुई है. यहां की झारखंड मुक्ति मोर्चा के भ्रष्टाचार से त्रस्त है. चंपई सोरेन की सरकार आदिवासियों के लिए कुछ भी … Read more

दिल्ली पूर्वांचल में मनोज तिवारी की अग्नि परीक्षा, कन्हैया कुमार से मिल रही कड़ी चुनौती

loksbaha election

Delhi Politics: दिल्ली लोकसभा की 7 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने अपने 6 मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए हैं. इन सबकी जगह नए चेहरों को मौका दिया गया है. इकलौते मौजूदा सांसद जो अपना टिकट बचाने में कायमबा हो पाए हैं, वो हैं मनोज तिवारी. भोजपुरी सिनेमा की एक प्रमुख हस्ती और दिल्ली में बीजेपी का सबसे बड़ा चेहरा मनोज तिवारी पर बीजेपी ने लगातार तीसरा बार भरोसा जताया है. इसके पीछे उनका पूर्वांचली होना भी बड़ी वजह माना जा रहा है. साल 2019 के लोकसभा चुनावों में मनोज तिवारी ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शिक्षा दीक्षित को हराकर अपने आप को साबित किया था. हालांकि इस … Read more

राजस्थान की 12 सीटों पर मतदान जारी, दोपहर 1 बजे तक गंगानगर में हुआ सर्वाधिक मतदान

loksabha election

राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों पर आज हो रहा मतदान, दोपहर एक बजे तक प्रदेश की इन 12 सीटों पर 33.73 प्रतिशत हुआ मतदान, दोपहर 1 बजे तक अलवर में 36.08 प्रतिशत, भरतपुर में 31.15 प्रतिशत, बीकानेर में 32.19 प्रतिशत, चुरू में 37.38 प्रतिशत, दौसा में 31.33 प्रतिशत, गंगानगर में 40.72 प्रतिशत, जयपुर में 39.35 प्रतिशत, जयपुर ग्रामीण में 32.54 प्रतिशत, झुंझुनूं में 29.04 प्रतिशत, करौली-धौलपुर में 28.32 प्रतिशत, नागौर में 33.86 प्रतिशत, सीकर में 31.66 प्रतिशत हुआ मतदान

संजय दत्त करने जा रहे राजनीति में एंट्री! हरियाणा से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

sanjay dutt can play in politics

बॉलीवुड के खलनायक संजू बाबा भी राजनीति में एंट्री करने जा रहे हैं. सियासी गलियारों से खबर आ रही है कि संजय दत्त राजनीति में शामिल होंगे और हरियाणा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. संजू के पिता सुनील दत्त भी कांग्रेस पार्टी से सांसद रह चुके हैं. दत्त साहब 2004-2005 में यूथ अफेयर और स्पोर्ट्स मिनिस्टर रहे थे. ऐसे में संजू के राजनीति में आना कोई अचंभा नहीं है. इससे पहले साल 2009 में संजय ने समाजवादी पार्टी ज्वॉइन की थी लेकिन जल्द ही उन्होंने पार्टी के जनरल सेक्रेटरी पद से इस्तीफा दे दिया. पिछले लोकसभा चुनावों में भी उड़ती उड़ती खबर आयी थी कि संजय दत्त राष्ट्रीय समाज पक्ष जॉइन … Read more