कोरोना वैक्सीनेशन में भारत ने रचा इतिहास, पीएम मोदी के सामने बनारस के अरुण को लगा ऐतिहासिक टीका
Politalks.News/CoronaVaccination. भारत ने आज 100 करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य हासिल कर पूरी दुनिया के सामने इतिहास रच दिया है. जनवरी 2021 से शुरू हुआ महा टीका अभियान अपने चरम की ओर अग्रसर है. कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत कई तरह की बाधाओं का सामना भी करना पड़ा लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुशल नेतृत्व एवं चिकित्सा कर्मियों की सजगता से भारत आज ये मुकाम हासिल कर पाया है. 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा हासिल करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे. यहां उन्होंने करीब 20 मिनट का समय गुजारा और हेल्थकेयर वर्कर्स से बात की. साथ ही पीएम मोदी ने देश के नागरिकों और इस लक्ष्य … Read more