गुजरात में पूर्ण बहुमत से भाजपा, हिमाचल में कांटे की टक्कर तो सरदारशहर में कांग्रेस- फलोदी सट्टा बाजार

img 20221206 wa0189

8 दिसम्बर को आने वाले विधानसभा चुनावों और उपचुनाव के परिणामों से पहले प्रदेश के सबसे बड़े व भरोसेमंद फलोदी सट्टा बाजार ने जारी किए अपने रूझान, फलोदी सट्टा बाजार ने गुजरात में एक बार फिर भारी बहुमत से भाजपा सरकार बनाने का दिया रुझान, तो वहीं हिमाचल में बताया बराबरी का मुकाबला, तो वहीं सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस का पलड़ा बताया भारी, फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार गुजरात में भाजपा को मिल सकती हैं कम से कम 136 से 138 सीटें, वहीं कांग्रेस को 30 से 31 और आम आदमी पार्टी को 8 से 9 सीटे मिलने के लगाए गए हैं कयास, उधर हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में फलोदी … Read more

हिमाचल: लाहौल-स्पीति में परिवर्तन का ट्रेंड, कांग्रेस पर सीट बचाने जबकि बीजेपी पर हासिल करने की चुनौती

lahaul and spiti vidhansabha seat in himachal pradesh

HimachalAssemblyElection. हिमाचल विधानसभा चुनावों का उलटा काउंट डाउन शुरू हो गया है. प्रचार और रैलियों का दौर थम चुका है और अब केवल आज की रात का इंतजार है. 12 नवंबर की सुबह मतदान होगा. आज पूरे दिन पार्टियां घर घर जाकर मतदाताओं को पक्ष में वोट डालने के लिए मान मनुहार करती नजर आएंगी. ऐसा ही कुछ आलम रहा लाहौल और स्पीति जिले की इकलौती विधानसभा सीट लाहौल और स्पीति क्षेत्र में, जहां घर घर प्रचार हो रहा है. लाहौल और स्पीति विस का सियासी गणित लाहौल और स्पीति क्षेत्र हिमाचल प्रदेश की सबसे छोटी विधानसभा सीट है, जहां मतदाताओं की कुल संख्या 25431 है. मंडी लोकसभा सीट के … Read more

हिमाचल विस चुनाव: शिमला की 8 सीटों पर रोचक फाइट, 5 पर सीधा, दो पर है त्रिकोणीय मुकाबला

img 20221110 wa0328

HimachalAssemblyElection. हिमाचल विधानसभा चुनाव की चुनावी बिसात बिछ चुकी है और वोटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. 68 विधानसभाओं पर 400 से अधिक उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैंजिनकी किस्मत पर कल सुबह 7 बजे से मुहर लगना शुरू हो जाएंगी. बीते रोज चुनावी शोर थमने के बाद अब डोर टू डोर प्रचार में जुटे हैं प्रत्याशी. ऐसे में आज बात करें पर्यटकों की पहली पसंद शिमला जिले की तो, प्राकृतिक ठंड से भरा हुआ शिमला हिमाचल का सबसे हॉट सियासी जिला है. इसके अंतर्गत 8 विधानसभा सीटें आती है. इन सभी सीटों पर काफी अच्छा रोचक मुकाबला बन रहा है. हालांकि ज्यादातर सीटों पर फाइट भाजपा बनाम कांग्रेस … Read more

हिमाचल चुनाव: कुल्लू की चार में से तीन सीटों पर बीजेपी काबिज, कांग्रेस को वापस मिलेगा अपना गढ़?

kullu vidhansabha seat in himachal pradesh

HimachalAssemblyElection. हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के मतदान में अब 24 घंटों से भी कम समय बचा है. चुनाव प्रचार का दौर थम चुका है और घर घर जाकर मान मनुहार की जा रही है. हिमाचल में कुल्लू जिले की विधानसभाएं सियासी मायने में काफी महत्वपूर्ण मानी जाती हैं. इस जिले की 4 विधानसभाओं में 3 लाख 21 हजार 825 मतदाता निवास करते हैं. आइए जानते हैं कुल्लू जिले की आनी, बंजार, कुल्लू और मनाली विधानसभा सीटों का सियासी गणित… आनी विस: कांग्रेस को वापिस मिल पाएगा अपना गढ़! 2003 से पहले तक आनी विधानसभा सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है. इस सीट पर सीट पर साल … Read more

घोटालों से नहीं भरा कांग्रेस का पेट, अब राजा-रानी का जमाना नहीं रहा, है जनता का जमाना- अमित शाह

शाह ने हिमाचल में भरी हूंकार

Himachal Pradesh Vidhansabha Election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ 11 दिन का समय बचा है. 12 नवंबर को हिमाचल की 68 सीटों के लिए मतदान होगा और 8 दिसंबर को चुनावी परिणाम घोषित हो जाएंगे. अब जैसे जैसे चुनावी तारीख पास में आती जा रही है वैसे वैसे ही प्रदेश में सियासी दिग्गजों के दौरे बढ़ गए हैं. बीजेपी किसी भी कीमत पर प्रदेश की सियासत पर कब्ज़ा पाना चाहती है और चले आ रहे एक बार बीजेपी और एक बार कांग्रेस के रिवाज को तोड़ना चाहती है. यही कारण है कि हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने दिग्गज नेताओं की फौज तैयार कर दी है. … Read more

‘हटाइये कर्मचारियों से पेंशन, युवाओं से रोजगार और हिमाचल के वीरों से सम्मान छीनने वाली भाजपा सरकार’

‘हिमाचल में डबल इंजन नहीं ट्रबल इंजन की है सरकार’

Politalks.News/HimachalPradesh/Mandi. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखे जैसे जैसे पास आती जा रही है वैसे वैसे सियासी दलों के दिग्गज हिमाचल में रैलियां कर रहे हैं. भाजपा की तरफ से जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, अनुराग ठाकुर सहित कई दिग्गज नेताओं ने कमान संभाल रखी है तो वहीं कांग्रेस की तरफ से राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ अन्य नेता लगातार प्रचार प्रसार में जुटे हैं. इसी कड़ी में प्रियंका गांधी ने सोमवार को सूबे के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी में विशाल सभा को संबोधित किया. इस दौरान प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. प्रियंका गांधी … Read more