हिमाचल: लाहौल-स्पीति में परिवर्तन का ट्रेंड, कांग्रेस पर सीट बचाने जबकि बीजेपी पर हासिल करने की चुनौती

lahaul and spiti vidhansabha seat in himachal pradesh

HimachalAssemblyElection. हिमाचल विधानसभा चुनावों का उलटा काउंट डाउन शुरू हो गया है. प्रचार और रैलियों का दौर थम चुका है और अब केवल आज की रात का इंतजार है. 12 नवंबर की सुबह मतदान होगा. आज पूरे दिन पार्टियां घर घर जाकर मतदाताओं को पक्ष में वोट डालने के लिए मान मनुहार करती नजर आएंगी. ऐसा ही कुछ आलम रहा लाहौल और स्पीति जिले की इकलौती विधानसभा सीट लाहौल और स्पीति क्षेत्र में, जहां घर घर प्रचार हो रहा है. लाहौल और स्पीति विस का सियासी गणित लाहौल और स्पीति क्षेत्र हिमाचल प्रदेश की सबसे छोटी विधानसभा सीट है, जहां मतदाताओं की कुल संख्या 25431 है. मंडी लोकसभा सीट के … Read more

हिमाचल चुनाव: किन्नौर में कांग्रेस लगा पाएगी जीत की हैट्रिक या बीजेपी पाटेगी 120 वोटों का अंतर?

किन्नौर विधानसभा सीट का सियासी गणित

HimachalAssemblyElection. हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रचार का आज आखिरी दिन है. शाम 5बजे बाद रैली और सभाओं पर रोक लग जाएगी, हां प्रत्याशी घर-घर जाकर मनुहार कर सकेंगे. परसों यानी 12 नवंबर को मतदान होगा और जिसके परिणाम 8 दिसम्बर को घोषित किए जाएंगे. ऐसे में अब हिमाचल विधानसभा की सभी 68 सीटों पर सियासी गोटियां फिट हो चुकी हैं और अब बकेवल मतदान का इंतजार किया जा रहा है. आज बात करें हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले की तो, हिमाचल की किन्नौर विधानसभा सीट खासी सियासी महत्व रखती है. किन्नौर जिले में केवल एक विधानसभा सीट है और जिले की इकलौती विस सीट पर कांग्रेस के साथ … Read more

हिमाचल प्रदेश चुनाव में कांग्रेस के गढ़ रहे सोलन जिले में बागियों ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन

solan himachal pradesh election 2022

HimachalAssemblyElection. हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर होने जा रहे विधानसभा चुनावों को अब गिनती के दिन बचे है. 12 नवंबर को मतदान और 8 दिसम्बर को चुनावी परिणाम आने हैं. आज बात करें हिम प्रदेश के सोलन जिले की तो सोलन हिमाचल का एक महत्वपूर्ण जिला है. सोलन को दवा कारोबार का हब माना जाता है. सियासी मायनों में देखें तो सोलन जिला कांग्रेस का गढ़ माना जाता है, जिसमें कुल 4 लाख 04 हजार 618 मतदाता हैं. सोलन जिले के अंतर्गत पांच विधानसभा सीटें आती हैं. आपको बता दें पिछले 2017 के हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में सोलन जिले की 5 विधानसभा सीटों में से तीन सीट कांग्रेस … Read more

चुनाव विशेष: हिमाचल की 15 सीटें ऐसी जहां रही कांटे की टक्कर, 120 वोटों से भी कम रहा जीत का अंतर

himachal vidhan sabha election

HimachalAssemblyElection. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब केवल 5 दिन ही शेष बचे हैं और सभी सियासी दलों ने अपनी राजनीतिक मुहरें करीब-करीब फिट कर दी हैं. 68 सीटों के लिए 12 नवंबर को वोटिंग होगी जिसके बाद अगले माह की 8 दिसम्बर को सभी चुनावी उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जाएगा. उस दिन पता चल जाएगा कि हिमाचल की राजनीति में इतिहास दोहराया जाएगा या एक नया इतिहास बनाया जाएगा. हिमाचल में सत्ता परिवर्तन का ट्रेंड है और इसी भरोसे पर कांग्रेस खेमे में खुशी जबकि बीजेपी खेमे में हल्की सी परेशानी है. हिमाचल में हमेशा दोनों पार्टियों में कांटे की टक्कर रही है. कुछ विधानसभा सीटें तो … Read more

हिमाचल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र, युवाओं के साथ महिलाओं को लुभाने की कोशिश

bjp menifesto in himachal pradesh

HimachalAssemblyElection 2022. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है. संकल्प पत्र में युवाओं के साथ महिलाओं को लुभाने के साथ साथ वक्फ बोर्ड की संपत्ति की जांच करने जैसे 11 प्रमुख वादे किए गए हैं. भाजपा ने घोषणा पत्र को इस बार संकल्प पत्र नाम दिया है. शिमला में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी का संकल्प पत्र सार्वजनिक किया. बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र को ‘नया रिवाज बनाएंगे, फिर भाजपा लाएंगे‘ नारे के साथ जारी किया है. हमारा संकल्प हमारी प्रतिबद्धता है – हिमाचल की समग्र प्रगति के 11 संकल्प।#BJPVijaySankalp pic.twitter.com/NJCEAVToVk — BJP Himachal … Read more

हिमाचल की माताएं मानती हैं कि उनका बेटा दिल्ली में बैठा है, जो उनके बारे में सोचता है- पीएम मोदी

पीएम मोदी का मिशन हिमाचल

Himachal Pradesh Assembly Election. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब महज 7 दिन का समय शेष बचा है. भारतीय जनता पार्टी किसी भी कीमत पर प्रदेश की सत्ता में वापसी के सपने संजोये बैठी है. तो वहीं कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता से बरसो से चले आ रहे एक बार कांग्रेस एक बार बीजेपी वाले ट्रैंड को बरक़रार रखने की अपील कर रही है. साथ ही विधानसभा चुनाव में जीत का दम भर रही है, लेकिन बीजेपी किसी से कम नहीं है. विधानसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी ने अपने सबसे बड़े ट्रम्प कार्ड के जरिये प्रदेश की जनता को अपने खेमे में करने की योजना बनाई है. इसी कड़ी … Read more