अधिकारियों की ज्यादा मालिश मत करो, मेरे अलावा किसी में ताकत नहीं है कि बोल ले ये बात- विजयवर्गीय

अधिकारीयों की तारीफ से खफा नजर आए कैलाश

Politalks.News/MadhyaPradesh. चार दिन पूर्व स्वच्छता के मामले में मध्य प्रदेश के इंदौर का फिर डंका बज गया. केंद्र सरकार ने 1 अक्टूबर को ‘स्वच्छ सर्वेक्षण-2022’ के नतीजों की घोषणा की जिसमें इंदौर ने स्वच्छता का छक्का लगाया है. दिल्ली में इंदौर को स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 का अवार्ड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिला. इंदौर लगातार छठी बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बना. सम्मान की घोषणा के साथ इंदौर में जश्न मनाना शुरू हो गया. ऐसे में इंदौर के लगातार छठी बार नंबर वन आने पर मीडिया में अधिकारियों की जमकर तारीफ की गई थी. लेकिन ये तारीफ भाजपा के दिग्गज नेता एवं पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय रास नहीं आई. कैलाश … Read more