पायलट ने दिया धोखा, एक गद्दार को कैसे बना दोगे CM?- गहलोत का आलाकमान को दो टूक संदेश

गहलोत ने पायलट को बताया 'गद्दार'

Ashok Gehlot On Sachin Pilot. राजस्थान कांग्रेस में पिछले कुछ दिनों से शांत पड़ी सियासत में अब बड़ा बवाल मचना तय है. हाल ही में मीडिया समूह NDTV को दिए अपने इंटरव्यू में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान देते हुए अब सचिन पायलट के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है . वहीं राजनीति के जानकारों की मानें तो सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस आलाकमान को दो टूक संदेश दे दिया है कि, ‘एक गद्दार प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बन सकता और हाईकमान सचिन पायलट को CM नहीं बना सकता. एक ऐसा शख्स, जिसके पास 10 विधायक भी नहीं हैं… ऐसा शख्स, जिसने विद्रोह किया… पार्टी को धोखा दिया, वह … Read more

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पहुंचे पायलट ने राहुल और प्रियंका गांधी से की लंबी गुफ्तगू, चर्चाएं शुरू

img 20221124 wa0197

अगले महीने की शुरुआत में राजस्थान में प्रवेश होने वाली भारत जोड़ो यात्रा अभी जारी है मध्यप्रदेश में, आज इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी और सचिन पायलट भी पैदल मार्च करते आए नजर, राहुल और प्रियंका से सियासी हालातों पर चर्चा करने के उद्देश्य से बीते रोज बुधवार को ही यात्रा में पहुंच गए थे पायलट, वहीं सुबह सचिन पायलट से इस पैदल मार्च के दौरान लंबी चर्चा भी करते दिखाई दिए राहुल गांधी, यही नहीं सुबह यात्रा शुरू होने से पहले भी पायलट ने राहुल और प्रियंका गांधी से की लंबी गुफ्तगू, जिसकी एक फोटो भी सोशल मीडिया पर हो रही है जबरदस्त वायरल, वहीं … Read more

यात्रा का विरोध करे रहे बैंसला आए पायलट खेमे के निशाने पर, सचिन के खिलाफ चल रही है साजिश

पायलट गुट के निशाने पर सीएम गहलोत और बैंसला

Pilot Camp on Vijay Bainsla. ‘सचिन पायलट को अभिमन्यु की तरह घेरा जा रहा है और इसके लिए उनके विरोधी नेता नए-नए षड्यंत्र रच रहे हैं लेकिन पार्टी आलाकमान पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है, विजय बैंसला को भी सामने आकर बताना चाहिए कि आखिर इस पूरे षडयंत्र के पीछे कौन-कौन लोग हैं, वह केवल ‘शकुनियों’ के बहकावे में आकर सचिन पायलट को कमजोर करने के लिए ऐसी बात कह रहे हैं,’ ये कहना है प्रदेश सरकार में सैनिक कल्याण एवं पंचायती राज राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा का. गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला द्वारा सचिन पायलट को मुख्यमंत्री न बनाए जाने पर भारत जोड़ो यात्रा के … Read more

न हुई दुआ-सलाम न मिली नजरें, ये कैसा हम साथ-साथ हैं? गहलोत-पायलट की अदावत फिर जगजाहिर

यात्रा की तैयारियों में सामने आई खींचतान

Rajasthan Political Drama. राजस्थान कांग्रेस में जारी सियासी खींचतान वैसे तो किसी से छपी नहीं है लेकिन ये कितनी गहरी है इसकी बानगी भर आज देखने को मिली. मौका था कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान आगमन से पहली तैयारियों को लेकर ली गई स्टेट लेवल कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक का. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में पूर्ण हुई इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, गांधी परिवार के खास माने जाने वाले भंवर जितेंद्र सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ अन्य दिग्गज नेता बैठक में मौजूद रहे. लेकिन इस दौरान गहलोत-पायलट के बीच न तो … Read more

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने PCC दफ्तर पहुंच कांग्रेस के वॉर रूम में ली अहम बैठक

PCC दफ्तर में हुई अहम बैठक

Breaking News: दिसंबर के पहले सप्ताह में राजस्थान में प्रवेश करने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, बुधवार सुबह प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बनाए गए वॉर रूम में स्टेट लेवल कोआर्डिनेशन कमेटी की हुई बैठक, बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, भंवर जितेंद्र सिंह एवं सचिन पायलट सहित कई दिग्गज नेता रहे मौजूद, बैठक में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने से जुड़े कई मुद्दों पर हुई चर्चा, बैठक के बाद भंवर जितेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा- ‘राहुल गांधी की यात्रा को लेकर लोगों में … Read more

57 दिन से जारी सियासी खींचतान के बीच गहलोत और पायलट फिर एक मंच पर, ये बनेगी रणनीति

गहलोत और पायलट फिर एक मंच पर

Ashok Gehlot & Sachin Pilot. राजस्थान कांग्रेस में लम्बे समय से चली आ रही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच की अदावत अब जगजाहिर है. यही नहीं हाल ही में बीती 25 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस में मचे सियासी बवाल के करीब 57 दिन गुजर जाने के बाद भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट शायद ही किसी मंच पर एक साथ दिखाई दिए हों. लेकिन कल यानी बुधवार 23 नवंबर को दोनों सियासी दिग्गज एक साथ कांग्रेस पार्टी के नए कार्यालय में बैठकर रणनीति बनाते हुए दिखाई देंगे. दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा के लिए बनाई गई 14 कमेटियों के अध्यक्षों … Read more

पायलट को मुख्यमंत्री बनाकर साथ लाएं तो करेंगे राहुल गांधी का स्वागत, अन्यथा…- बैंसला का बड़ा बयान

img 20221122 090127

Vijay Bainsla on Bharat Jodo Yatra and Sachin Pilot. दिसम्बंर के पहले सप्ताह में राजस्थान में प्रवेश करने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सियासी गहमागहमी तेज हो गई है. कांग्रेस की इस यात्रा का प्रदेश में प्रवेश करने पर विरोध का एलान कर चुके गुर्जर आंदोलन के प्रणेता रहे कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के पुत्र और गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष बने विजय बैंसला ने समझौतों को पूरा करने की मांग के साथ अब सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की मांग को भी जोड़ दिया है. विजय बैंसला ने बड़ा बयान देते हुए कहा हम राहुल गांधी का विरोध नहीं कर रहे हमसे राजस्थान की … Read more

सचिन पायलट को तुरंत बनाया जाए मुख्यमंत्री, वर्ना पार्टी का बंटाधार तय- पूर्व विधायक का बड़ा बयान

सुचित्रा आर्य का बड़ा बयान

Breaking News: राजस्थान में लगातार नेतृत्व परिवर्तन की उठ रही मांग के बीच सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग हुई तेज, कांग्रेस की दो बार की पूर्व विधायक एवं स्टेट एग्रो इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड की उपाध्यक्ष सुचित्रा आर्य ने सोमवार को कांग्रेस आलाकमान से की पायलट को तुरंत राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाने की अपील, आर्य ने कहा- ‘अब हो चुकी है अति, सचिन पायलट को तुरंत बनाया जाए राजस्थान का मुख्यमंत्री नहीं तो पार्टी का बंटाधार होना है तय, राजस्थान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में है असमंजस की स्थिति और ऐसी स्थिति को जल्द से जल्द दूर नहीं किया गया तो बिगड़ सकती हैं स्थितियां, कांग्रेस पार्टी में सचिन पायलट … Read more

पायलट को साइड लाइन करने से नाराज प्रदेश यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष मीणा का इस्तीफा, कही ये बड़ी बात

img 20221119 wa0142

राजस्थान एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष व प्रदेश यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष राकेश मीणा ने दिया इस्तीफा, सचिन पायलट के कट्टर समर्थक माने जाने वाले मीणा ने ट्वीटर पर वाट्सअप मैसेज का स्क्रीन शॉट शेयर कर पायलट को साइड लाइन करने की भी कही बात, इस्तीफे की जानकारी देते हुए राकेश मीणा ने लिखा- ‘सचिन पायलट के चेहरे पर लड़ा गया 2018 का राजस्थान विधानसभा चुनाव और युवाओं ने पायलट के नाम पर दिया था वोट, लेकिन पायलट को कर दिया गया साइडलाइन, इससे जनता में गया गलत संदेश, जब पार्टी होती है विपक्ष में तो कार्यकर्ता ही होते हैं जो करते हैं संघर्ष, सत्ता में आते ही उन्हें कर दिया … Read more

गहलोत बने रहें या पायलट बने मुख्यमंत्री, हमारे समझौते का अक्षरशः पालन कर दो- बैंसला की दो टूक

विजय बैंसला का बड़ा बयान

Vijay Bainsala on Bharat Jodo Yatra. अगले महीने की शुरुआत में राजस्थान में प्रवेश करने वाली भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी जोरशोर से तैयारियों में लगी हुई है. इसी सिलसिले में आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने आवास पर पार्टी नेताओं और अधिकारियों की एक अहम बैठक ली. एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने की तैयारियों में जुटी है तो वहीं राजस्थान में इस यात्रा का विरोध भी शुरू हो गया है. इसके साथ ही गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला के भारत जोड़ो यात्रा के विरोध करने के एलान का असर भी देखने को मिलने लगा है. … Read more