सचिन पायलट के सवाल पर रमेश मीणा ने साधी चुप्पी, तो भाजपा के साथ किरोड़ी पर बोला जोरदार हमला

रमेश मीणा का ‘नो कमेंट’

Ramesh Meena. कभी सचिन पायलट के साथ मानेसर पहुंच बगावती सुर रखने वाले ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा कुछ बदले बदले से नजर आ रहे हैं. सियासी घमासान के दौरान मंत्री पद गंवाने वाले रमेश मीणा को हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में एक बार फिर मंत्री बनाया गया है. मंत्री की कुर्सी हाथ लगने के बाद से मंत्री जी के सुर भी बदले बदले नजर आने लगे हैं. नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच कभी पायलट की खुसामद में कसीदे पड़ने वाले रमेश मीणा से जब बुधवार को पत्रकारों ने सवाल पुछा तो उन्होंने ‘नो कमेंट’ कहकर टाल दिया जबकि गहलोत सरकार के कामों की … Read more

पायलट से पहले डोटासरा ने की राहुल से मुलाकात, सियासी बवाल के बीच सचिन की मुलाकात पर टिकी सियासी निगाहें

img 20221116 074753

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट आज महाराष्ट्र के वासीम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा में होंगे शामिल, राजस्थान कांग्रेस में जारी चहुंमुखी घमासान के बीच पायलट की राहुल गांधी से होने वाली मुलाकात पर टिकी हैं प्रदेश की सभी सियासी नजरें, इससे पहले पायलट ने सोमवार को दिल्ली मे कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ भी की थी बैठक, सचिन पायलट लगातार अपने बयानों में राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा की कामयाबी की कह रहे हैं बात, वहीं सचिन पायलट के भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल होने से पहले PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने की राहुल गांधी से मुलाकात और … Read more

पायलट ने टोंक को दी कई बड़ी सौगातें, OBC आरक्षण व विद्या संबल योजना पर दिया बड़ा बयान

पायलट के स्वागत में जनता ने बिछाए पलक पावड़े

Sachin Pilot Tonk Visit. राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर जारी सियासी बयानबाजी के इत्तर टोंक विधायक सचिन पायलट सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक के दौरे पर रहे. अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान सचिन पायलट ने ग्राम राधावल्लभपुरा (मोरभाटियान), खरेडा, बीबोलाव (गणेती), गोपालपुरा में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत कर 4.38 करोड रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया. इसके साथ ही सचिन पायलट ने ग्रामीणों की मांग के अनुसार ‘विधायक स्थानीय विकास कोष’ से 83 लाख रूपये के नवीन विकास कार्यों की घोषणा की. इस दौरान सचिन पायलट ने पत्रकारों से बात करते हुए राजस्थान में प्रवेश करने वाली भारत जोड़ो यात्रा के सफल आयोजन की बात कही. … Read more

ब्यूरोक्रेसी को लेकर खाचरियावास-दिव्या के सवालों पर सीएम गहलोत ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

गहलोत का खरियावास-मदेरणा को जवाब

Ashok Gehlot On Bureaucracy राजस्थान में जैसे जैसे चुनावी साल नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे गहलोत सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच की अदावत तो किसी से छिपी ही नहीं है, लेकिन इसी बीच अगर अन्य सियासी मुद्दों पर पार्टी के मंत्री और विधायक सरकार पर सवाल उठाते हैं तो ये बेहद चिंताजनक हैं. हाल ही में खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा द्वारा सरकारी महकमों में अफसरशाही के हावी होने और अफसरों की ACR मंत्री द्वारा भरने के मुद्दे को लेकर सवाल उठाए थे, जिसके पक्ष और विपक्ष में अन्य मंत्री-विधायकों की बयानबाजी भी … Read more

गुजरात विस चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, इन दिग्गजों को मिली जगह

कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

Breaking News: दो चरणों में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए सियासी दलों ने झोंकी पूरी ताकत, कांग्रेस ने पहले चरण के मतदान के लिए स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, कांग्रेस की इस लिस्ट में 40 नेताओं को दी गई है जगह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित दिग्गजों को मिली जगह, विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर बनाए गए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट एवं गुजरात कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा को मिली है सूची में जगह, इनके अलावा भूपेश बघेल, रमेश चेन्निथला, दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, भूपिंदर सिंह हूडा, अशोक चव्हाण, जगदीश ठाकोर, सुखराम राठवा, … Read more

पायलट का टोंक दौरा, पूर्व जिला अध्यक्ष आत्माराम और छान सरपंच के परिवार को बंधाया ढांढस

टोंक पहुंचे सचिन पायलट का भव्य स्वागत

Brekaing News: पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का टोंक दौरा, टोंक पहुंचे सचिन पायलट ने सबसे पहले टोंक कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष स्व आत्माराम गोयल के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि अर्पित और शोक संतृप्त परिवार को बंधाया ढांढस, इसके पश्चात पायलट ने छान सरपंच भवर लाल बैरवा के निवास पहुंचकर उनके पुत्र स्व कालू राम बैरवा के निधन पर श्रद्धांजलि की अर्पित, इससे पहले टोंक के रास्ते में सचिन पायलट का समर्थकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, वहीं गांव राधावल्लभपूरा में सचिन पायलट ने स्थानीय जनसभा को किय संबोधित, इस दौरान पायलट ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा- ‘भारत जोड़ो यात्रा जल्द ही करने वाली है राजस्थान में … Read more

जल्द ही सोनिया-राहुल-प्रियंका और खड़गे लेंगे राजस्थान को लेकर बड़ा फैसला, नहीं है कोई कलह- डूडी

रामेश्वर डूडी का बड़ा बयान

Rameshwar Dudi On Political Crisis. अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस में जारी सियासी कलह पार्टी के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बनी हुई है. इसी बीच अब प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की मांग जोर पकड़ने लगी है. मंत्री राजेंद्र गुढ़ा सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता एवं विधायक खुलकर कह चुके हैं कि, ‘अगर राजस्थान में एक बार फिर से कांग्रेस को सरकार बनानी है तो फिर सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक सचिन पायलट को प्रदेश की कमान सौंप देनी चाहिए.’ वहीं प्रदेश में जारी सियासी बयानबाजी और आंतरिक कलह को लेकर जब प्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर … Read more

पायलट की खड़गे और वेणुगोपाल से हुई लंबी मुलाकात, यात्रा पर चर्चा या कुछ और? अटकलों का बाजार गर्म

पायलट की खड़गे और वेणुगोपाल से हुई लंबी मुलाका

Brekaing News: राजस्थान में लगातार जारी नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच दिल्ली से आ रही बड़ी खबर, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक सचिन पायलट ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से की मुलाकात, हालांकि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के आगे के चरणों को लेकर हुई थी ये बैठक, बैठक में भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी दिग्विजय सिंह थे मौजूद, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में लगातार पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों ने पकड़ रखा है जोर, कई दिग्गज कांग्रेसी नेता और पायलट समर्थक राजस्थान कांग्रेस के सत्ता और संगठन में जल्द ही नेतृत्व परिवर्तन का कर चुके हैं दावा, ऐसे में आज … Read more

क्या फिर हुआ गुढ़ा का ह्रदय परिवर्तन? पायलट की सीधी पैरवी से बचते नजर आए! परसादी को दिया जवाब

गुढ़ा का हुआ हृदय परिवर्तन!

Rajendra Gudha on Parsadi Lal Meena. राजस्थान कांग्रेस में अलग-अलग मुद्दों को लेकर सामने आई आपसी खींचतान और आलाकमान की हिदायत के बाद भी नेताओं के बीच जारी सियासी बयानबाजी अब और ज्यादा तीखी होती जा रही है. अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस नेता एवं प्रदेश की गहलोत सरकार में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने रविवार को एक बार फिर बड़ा बयान देकर सुर्खियों में आ गए हैं. रविवार को दौसा के ग्राम पंचायत मुही में अमर शहीद राजेंद्र प्रसाद मीणा के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा के बयान कि, … Read more

राजस्थान में मुख्यमंत्री एक फ्लॉप फीचर फिल्म, अब नहीं बचा इंटरेस्ट- शेखावत के निशाने पर गहलोत

ashok gehlot vs gajendra singh shekhawat

Gajendra Singh Shekhawat on CM Ashok Gehlot. राजस्थान कांग्रेस में जारी अंदरूनी खींचतान किसी से छिपी नहीं है. चुनावी साल में प्रवेश करने जा रही प्रदेश की कांग्रेस सरकार में आए दिन नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चलने वाली अटकलों को लेकर खुद पार्टी नेताओं के अलावा अब विपक्ष ने भी सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. इस कड़ी में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत सरकार पर जमकर अपनी भड़ास निकाली. मंत्री शेखावत ने कांग्रेस की गहलोत सरकार को माफियाराज और भ्रष्टाचारी सरकार बताया तो बताया ही साथ ही प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन के बीच चल रहे झगड़े … Read more