मचल गया दीना का लाल…, धुंआ है तो होगी आग भी…- पायलट के एक बयान के बाद गरमाई सियासत

पायलट ने तोड़ी चुप्पी तो सियासत में आया उबाल

Rajasthan Political Drama: राजस्थान में अगले साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. सूबे के दो प्रमुख सियासी दल भले ही अपनी अपनी जीत का दम भर रहे हो लेकिन दोनों ही दलों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत जो है वो है उनकी आंतरिक खींचतान. बात करें राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट की तो पिछले लंबे समय से सियासी बयानबाजी पर चुप्पी साधे बैठे पायलट ने बुधवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में एक बयान के जरिए अपनी चुप्पी क्या तोड़ी प्रदेश की सियासत में एकाएक उबाल आ गया. पायलट के बयान पर जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तो प्रतिक्रिया सामने आई ही है तो वहीं … Read more

PM मोदी द्वारा CM गहलोत की तारीफ को नहीं लेना चाहिए इतना लाइटली- पायलट के बयान के मायने

बड़ी चतुराई से पायलट ने गहलोत को किया टारगेट

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान की सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी में जारी खींचतान किसी से छिपी नहीं है. बीती 25 सितम्बर को विधायक दल की बैठक का बहिष्कार और उसके बाद आए नेताओं के बयानों पर आलाकमान की हिदायत के बाद शांत पड़ी प्रदेश की सियासत पिछले कुछ दिनों से हिलोरे मारने लगी है. हाल ही में पहले विधायक रामनिवास गावड़िया, फिर मंत्री मंत्री राजेन्द्र गुढा के बाद अब बुधवार को टोंक विधायक एवं सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है. मंगलवार को मानगढ़ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा की गई एक दूसरे की तारीफ और मुलाकात को लेकर सचिन पायलट ने … Read more

अशोक गहलोत को अपनी निष्ठा साबित करने के लिए नहीं किसी सर्टिफिकेट की जरूरत- जोशी

‘बुत हमको कहे काफिर, अल्लाह की मर्ज़ी’

Breaking News: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बुधवार को दिए गए बयान के बाद गरमाई प्रदेश की सियासत, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नसीहत के बाद अब महेश जोशी ने इशारों इशारों में साधा पायलट पर निशाना, जोशी ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा- ‘बुत हमको कहे काफिर, अल्लाह की मर्ज़ी, यह अपने आप में ही बहुत काफी है, पार्टी आलाकमान की गाइडलाइन है ऐसे में मैं ज्यादा नहीं बोलना चाहता, हमें नोटिस मिला, हमने जवाब दिया, पार्टी जो भी सज़ा देगी उसे मुकरर करेगी, वो हम करेंगे स्वीकार, लेकिन किसी भी सूरत में पार्टी को नहीं होने देंगे नुकसान, अशोक गहलोत को अपनी निष्ठा साबित करने … Read more

गांधी के देश के PM होने के कारण होता है आपका दुनिया में स्वागत- बोले गहलोत तो मोदी ने की CM तारीफ

पीएम मोदी के दौरे से आदिवासी समाज को हाथ लगी निराशा

PM Narendra Modi In Mangarh Dham: मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तीन राज्यों के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एकसाथ मंच साझा किया. सभी दिग्गज एकसाथ 1500 आदिवासियों की शहीद स्थली मानगढ़ धाम पहुंचे. मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की पिछले काफी समय से मांग उठ रही थी. यही नहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तो इस कार्यक्रम से पहले ही पीएम मोदी से इसे राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की अपील की थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मंगलवार को कुछ मीडिया संगठनों ने जरूर यह खबर चलाई कि पीएम मोदी ने मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित … Read more

PM मोदी पहुंचे मानगढ़ धाम, CM गहलोत, शिवराज सिंह और भूपेंद्र पटेल भी हैं साथ, देंगे ये बड़ी सौगात

img 20221101 113736

‘मानगढ़ धाम की गौरव गाथा’ में शामिल होने के लिए राजस्थान के बांसवाड़ा जिला पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मानगढ़ धाम में भील ​​स्वतंत्रता सेनानी श्री गोविंद गुरु को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बाकायदा धूणी पर पहुंचकर पूजन किया और आरती उतारी पीएम मोदी ने, इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल भी पीएम मोदी के साथ रहे मौजूद, यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे पीएम मोदी, आदिवासियों के प्रमुख तीर्थ स्थल मानगढ़ धाम में हो रहा है यह आयोजन, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के आदिवासी भी इसमें ले रहे हैं भाग, पीएम मानगढ़ … Read more

दहेज प्रताड़ना के आरोप में बीजेपी विधायक का बेटा गिरफ्तार, RLP विधायक की बेटी ने दर्ज करवाई थी FIR

विधायक की बेटी ने विधायक के बेटे पर लगाए गंभीर आरोप

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश की राजनीति में दो सियासी परिवारों के बीच का पारिवारिक झगड़ा खुलकर सामने आया है. भोपालगढ़ से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के विधायक पुखराज गर्ग की बेटी ममता गर्ग की वर्ष 2007 में जालोर से भाजपा के विधायक जोगेश्वर गर्ग के बेटे प्रकाश पुंज के साथ शादी हुई थी. शादी के करीब 13 साल बाद विधायक पुखराज गर्ग की बेटी ने महिला थाने में अपने पति और विधायक जोगेश्वर गर्ग के बेटे प्रकाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाते हुए कई संगीन आरोप लगाए हैं. ममता ने कहा कि पीहर से रुपए लाने के लिए पति डंडे और बैट से पीटता था, इतना ही नहीं अश्लील वीडियो दिखाता और जबरदस्ती … Read more