प्रदेश में कोरोना की रफ्तार बरकरार, अकेले जयपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या 50 हजार पार, 58 की मौत

768 512 11121628 thumbnail 3x2 op

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण की स्थिति लगभग स्थिर सी हो गई है. बुधवार को आई चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में राज्य में 16,384 नए केस मिले हैं, जबकि 164 लोगों की मौत हो गई. वहीं कोरोना से 12,840 लोग रिकवर भी हुए है. वहीं प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2,09,110 हो गई है. रिपोर्ट में मिले आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक कुल 6,158 लोगों की मौत इस महामारी से हो चुकी है. वहीं प्रदेश में कोरोना की स्थिर रफ्तार कर चलते बीते 6 दिन के अंदर ही राज्य में कोरोना के एक लाख नए मरीज सामने आए है. … Read more

कोविड मरीजों के लिए फ्री एम्बुलेंस सेवा सहित हेल्पलाइन नंबर पर आधे घंटे में होगा हर समस्या का समाधान

rajasthan 1

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में कोरोना संक्रमण के महाकहर की रफ्तार छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव के साथ लगभग स्थिर बनी हुई है. मंगलवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में राजस्थान राज्य के विभिन्न इलाकों में कोरोना संक्रमण के 16080 नए मामले सामने आए हैं, वहीं पिछले 24 घंटे में 169 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है. प्रदेश में सबसे अधिक कोरोना संक्रमितों और मौतों के मामले में जयपुर नम्बर वन पर बना हुआ है. ये हालात तब हैं जब प्रदेश में अशोक गहलोत सरकार ने लॉकडाउन कर तहत सख्त पाबंदियां लगाई हुईं हैं, लेकिन इसके बाद भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बेकाबू है. इसी बीच मुख्यमंत्री … Read more

अगले 15 दिनों में कोरोना संक्रमण पर काबू नहीं पाया गया तो हालात विस्फोटक हो जाएंगे- CM गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

Politalks.News/Rajasthan. देशभर के साथ-साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते भयावह होते जा रहे हालातों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अत्यंत गम्भीर और चिंतित हैं. 70 वर्षीय खुद कोरोना संक्रमित होने के बावजूद सीएम अशोक गहलोत लगातार हालातों पर नजर बनाए हुए हैं, केन्द्र सरकार से लेकर विदेशों तक जहां से भी जो भी सम्भव मदद मिल सकती है, उसकी कोशिशों में जुटे हैं. प्रतिदिन कोरोना संक्रमण को लेकर समीक्षा बैठकों के साथ अलग-अलग संगठनों और प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करना और आए सुझावों को लागू करवाना मुख्यमंत्री गहलोत की दिनचर्या का हिस्सा है. इसी कड़ी में सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण को रोकने … Read more

संक्रमण के आंकड़ों में मामूली राहत लेकिन सर्वाधिक संक्रमितों के मामले में देश में 5वें नम्बर पर पहुंचा राजस्थान

img 20210511 063755

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार चढ़ाव जारी है, जिसके चलते किसी दिन थोड़ा सुकून मिलता है टी वहीं दूसरे ही दिन या कभी भी चिंताजनक स्थिति बन जाती है. अब सोमवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट थोड़ी राहत पहुंचाने वाली है, जिसके तहत प्रदेश में बीते 24 घंटे में 16 हजार 487 नए मामले सामने आए हैं वहीं 160 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है. वहीं प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमितों के मामले में राजधानी जयपुर लगातार नंबर वन पर है. जयपुर में पिछले 24 घंटे में 2918 मामले सामने आए हैं और 61 लोगों की मौत हुई है. प्रदेश में अब … Read more

कोविड मरीजों की भर्ती व उनके समुचित इलाज के लिए नोडल अधिकारियों को सीएम गहलोत के निर्देश

कोविड मरीजों की भर्ती व मरीजों का हो समुचित इलाज - गहलोत

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण की स्थिति पर गहलोत सरकार पूरी तरह गम्भीर है. सरकार हर सम्भव प्रयास में लगी है कि कैसे भी हो कोरोना के बढ़ते प्रभाव को रोक जाए. इसी बीच प्रदेशभर के अस्पतालों से आ रही मरीजों की विभिन्न शिकायतों को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विभिन्न अस्पतालों में कोविड मरीजों की भर्ती तथा उनके समुचित इलाज में मदद के लिए नोडल अधिकारियों के रूप में नियुक्त राज्य प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर मुख्य सचिव निरंजन आर्य की ओर से रविवार को … Read more

कोरोना पर केंद्र सरकार की सुस्ती को लेकर आईएमए के बड़े आरोप, पूर्ण लॉकडाउन ही एकमात्र समाधान

पूर्ण लॉकडाउन ही एकमात्र समाधान- आईएमए

Politalks.News/Bharat/Corona. देशभर में कोरोना की दूसरी लहर का महाकहर जारी है. दिल्ली मुंबई जैसे बड़े महानगरों सहित देशभर के छोटे अस्पतालों की स्थिति हर दिन खराब होती जा रही है. डॉक्टर मरीजों की बढ़ती संख्या से परेशान हैं. देश में पिछले चार दिनों से रोजाना 4 लाख से ज्यादा नए केस आ रहे हैं. ऐसे में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने कोविड संकट को लेकर केंद्र की कड़ी आलोचना की है. आईएमए ने कहा कि वो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ‘सुस्ती‘ देखकर हैरान है. IMA ने अपने एक बयान में कहा कि, ‘कोविड महामारी की दूसरी वेव की वजह से पैदा हुए संकट से निपटने में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की … Read more

प्रदेश में संक्रमण के मामलों व मौतों में कोई कमी नहीं, खाचरियावास ने प्राइवेट अस्पतालों को दी चेतावनी

809638 pratap singh khachariawas

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में कोरोना ने अपनी रफ्तार स्थिर कर रखी है. शनिवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 17,987 नये केस मिले हैं, जबकि 160 लोगों की मौत हुई है. वहीं थोड़ी राहत की बात यह है कि रिकवरी बढ़ने से 14 जिलों में एक्टिव केसों की संख्या में कमी आई है, तो वहीं ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहे प्रदेश में रूस से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के आने से कुछ राहत मिलेगी. रूस से 1000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदेश में आए हैं और 1150 कंसंस्ट्रेटर 16 मई तक जयपुर आने की संभावना है. वहीं प्रदेश में प्राइवेट अस्पतालों से लगातार आ रही अवैध … Read more

आखिर लगाना पड़ा 15 दिनों का सख्त लॉकडाउन, 10 मई सुबह 5 बजे से 24 मई शाम 5 बजे तक ये रहेगा बन्द

आखिर लगाना पड़ा 15 दिनों का सख्त लॉकडाउन

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के सुझाव का अनुसरण करते हुए प्रदेश में सम्पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी है, जिसके तहत प्रदेश में 10 मई सुबह 5 बजे से 14 मई शाम 5 बजे तक सख्त लॉकडाउन रहेगा. लॉक डाउन की पाबंदियों के तहत प्रदेश में शादियों पर रोक लगाने के साथ ही अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्री परिषद की बैठक के बाद संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की. गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास पर वीसी के माध्यम से … Read more

प्रदेश में आंकड़ों में आई लगातार दूसरे दिन राहत की खबर, ग्रेटर नगर निगम बनाएगा ऑक्सीजन बैंक

img 20210505 073009

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में सुकून देने वाली खबर यह है कि लगातार दूसरे दिन कोरोना के नए संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई है, लेकिन वहीं हर दिन 150 से ज्यादा लोगों की इस संक्रमण से जान जा रही है जो कि भयावह स्थिति की ओर इशारा करती है. मंगलवार को आई चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना के 16,974 नये केस सामने आए हैं, जबकि 154 लोगों ने इस बीमारी से दम तोड़ा है. इसके साथ ही आंकड़ों में छोटी सी राहत वाली बात यह भी है कि संक्रमण दर और रिकवरी रेट का अंतर कुछ कम हुआ, प्रदेश में बीते 24 घण्टे … Read more

प्रदेश में आंकड़ों में मिली थोड़ी राहत लेकिन मौतें बरकरार, सीएम गहलोत बोले- बचना है तो सम्भल जाइए

e0djiv xmaugrh

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों में सोमवार को थोड़ी राहत मिली है. रविवार की तुलना में सोमवार को 1002 नए कोरोना संक्रमण मामलों की गिरावट के साथ 17296 मामले सामने आए हैं, लेकिन मौतों के आंकड़े में कोई खास कमी नहीं आई है. प्रदेश में बीते 24 घण्टों में 154 मौतें कागजों में दर्ज की गई हैं. वहीं जयपुर जिले में भी रविवार की अपेक्षा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से गिरकर 3585 पर रुका है. इसके साथ ही बीते24 घण्टों में 11949 संक्रमित मरीज रिकवर हुए हैं. विशेषज्ञों के अनुसार गिरावट का यह ट्रेंड बना रहता है तो प्रदेश के लिए सुखद संकेत होगा, इससे … Read more