पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा की हुई घर वापसी, प्रभारी अरुण सिंह की मौजूदगी में हुए भाजपा में शामिल

राजकुमार रिणवा हुए बीजेपी में शामिल

Breaking News: राजस्थान के पूर्व मंत्री एवं तीन बार विधायक रहे राजकुमार रिणवा की हुई बीजेपी में वापसी, सरदारशहर में बीजेपी प्रत्याशी अशोक पींचा के समर्थन में होने वाली चुनावी सभा में बीजेपी में शामिल हुए रिणवा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां और प्रभारी अरुण सिंह की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए रिणवा, वहीं पूर्व संसदीय सचिव जयदीप डूडी भी हुए बीजेपी में शामिल, पूर्व मंत्री की वापसी से पार्टी को उपचुनाव में हो सकता है फायदा, पिछली वसुंधरा सरकार में मंत्री रहे रिणवा ने 2018 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर बगावत कर निर्दलीय लड़ा था चुनाव लेकिन मिली थी उन्हें हार, निर्दलीय चुनाव लड़ने के … Read more

कांग्रेस के हाल देखकर अब यही लगता है कि ‘हम तो डूबेंगे सनम, तुमको भी ले डूबेंगे’- सतीश पूनियां

पूनियां ने साधा कांग्रेस पर निशाना

Breaking News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सचिन पायलट को गद्दार बताने वाले बयान पर गरमाई प्रदेश की सियासत, गहलोत के बयान के बाद से पायलट खेमे के साथ साथ भाजपा भी हो गई है मुखर, बीजेपी लगातार प्रदेश कांग्रेस में जारी खींचतान को लेकर साध रही है निशाना, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां ने शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- ‘कांग्रेस में है आपसी फूट, उसमें भाजपा क्या करे? बयानबाज़ी, बंटवारा, बाड़ाबंदी उनके यहां हुई, राजस्थान की असली ग़द्दार है कांग्रेस, जिसके हाल देख के अब यही लगता है कि ‘हम तो डूबेंगे सनम, तुमको भी ले डूबेंगे’, इससे पहले मुख्यमंत्री … Read more

गहलोत-पायलट के बीच है बाल की लड़ाई, अब किसका टूटेगा बाल 2023 में लग जाएगा पता- किरोड़ी

'गहलोत-पायलट के बीच गद्दी की लड़ाई, मुद्दों की नहीं'

Breaking News: राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जारी सियासी खींचतान पहुंची चरम पर, सीएम गहलोत के बयान के बाद विपक्ष के नेताओं ने खोल रखा है कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा, इसी कड़ी में बीजेपी के दिग्गज नेता एवं राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने फिर साधा निशाना, कहा- ‘सीएमअशोक गहलोत ने पायलट को नालायक, नाकारा, निकम्मा और गद्दार कहा, दोनों के बीच चल रही है बाल की लड़ाई, एक बार सीएम ने कहा था कि 15 साल तक कोई नहीं कर सकता मेरा बाल बांका, इसके बाद पायलट ने कहा था कि 50 साल तक कोई नहीं कर सकता मेरा बाल बांका, अब ये है … Read more

अब जब बहू लड़ रही है तो मैं और अखिलेश भी हो गए हैं एक, फिर चाहे जो हो साथ ही रहेंगे- शिवपाल यादव

‘अखिलेश गड़बड़ करे तो...’

Shivpal Yadav Big Statement. मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में को लेकर सियासी गहमागहमी अपने चरम पर पहुंच गई. समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं नेता जी के नाम से मशहूर मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर उनके पुत्र अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सपा ने चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं बीजेपी की तरफ से रघुराज शाक्य चुनावी मैदान में है. दोनों ही सियासी दल अपनी अपनी तरफ से जीत का दम भर रहे हैं. बीजेपी सोच रही थी कि चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश के बीच जारी खींचतान का उन्हें इस चुनाव में फायदा मिल सकता है लेकिन अब उनकी … Read more

MCD चुनाव के लिए BJP ने जारी किया 12 सूत्रीय संकल्प सूत्र, कहा- जल्द किया जाएगा कचरे का निस्तारण

बीजेपी ने जारी किया संकल्प सूत्र

Breaking News: दिल्ली MCD चुनाव के लिए सियासी घमासान जारी, पिछले 15 सालों से MCD की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को जारी किया अपना 12 सूत्रीय संकल्प सूत्र, केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता एवं विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी की मौजूदगी में संकल्प पत्र किया जारी, भाजपा ने कहा- ‘ई-गवर्नेंस से निगम की सेवाएं मोबाइल पर कराई जाएंगी उपलब्ध,’ बीजेपी ने झुग्गी झोपड़ी निवासियों और गरीब लोगों को आवास सुविधाएं देने का किया है वादा, साथ ही दिल्ली नगर निगम की सभी सेवाएं 100 दिनों के अंदर मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये ऑनलाइन करने के साथ ही हरित और स्वच्छ दिल्ली के … Read more

अडाणी के इशारे पर राहुल की यात्रा में बाधा पहुंचाने की बजाए गहलोत को दे देना चाहिए इस्तीफा- आचार्य

आचार्य प्रमोद कृष्णम के निशाने पर सीएम गहलोत

Rajasthan Politics. राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन की लगातार चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान से प्रदेश की सियासत में उबाल आ गया है. सीएम गहलोत द्वारा सचिन पायलट को गद्दार कहना अब पायलट समर्थक नेताओं को रास नहीं आ रहा है. यही कारण है कि खुद सचिन पायलट की सीएम गहलोत के बयान पर प्रतिक्रिया सामने आने के बाद से उनके समर्थकों ने सीएम गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. राजेंद्र गुढ़ा के बाद अब सचिन पायलट के समर्थन में अक्सर खुलकर बयान देने वाले कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम की प्रतिक्रिया सामने आई है. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सीएम गहलोत पर निशाना साधते हुए … Read more

एक दिन के लिए CBI-ED मुझे सौंप दो, आधी बीजेपी होगी जेल में- अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

केजरीवाल का बड़ा बयान

Breaking News: दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी का दौर पहुंचा चरम पर, चुनावी जीत के लिए हर दल झोंक रहा है अपनी ताकत, MCD में पिछले 15 सालों से है बीजेपी सत्ता में और इस बार वापसी के लिए कर रही है लगातार जद्दोजहद, क्योंकि इस बार बीजेपी को आम आदमी पार्टी से मिल रही है कड़ी चुनौती, इस बीच आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘एक दिन के लिए CBI-ED मुझे सौंप दो, आधी बीजेपी होगी जेल में, हमने पिछले 5 सालों में MCD को 1 लाख करोड़ रुपये दिए हैं, लेकिन ये लोग खा गए सारा पैसा, ये … Read more

एक वर्ष के लिए RLP का विधायक बना दीजिए, दिखने लगेंगे बदलाव- सरदारशहर में गरजे हनुमान बेनीवाल

बेनीवाल ने जमकर साधा कांग्रेस-बीजेपी पर निशाना

Hanuman Beniwal. राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी अपने चरम पर है. कांग्रेस, बीजेपी के साथ साथ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के चुनावी मैदान में उतरने के साथ ही ये मुकाबला और भी ज्यादा रोचक हो गया है. इसी कड़ी में आज नागौर सांसद एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया हनुमान बेनीवाल ने पार्टी प्रत्याशी लालचंद मुंड के समर्थन में सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा किया. इस दौरान सांसद सांसद हनुमान बेनीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस पर तो जमकर निशाना साधा. तो वहीं सांसद बेनीवाल ने OBC आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर कहा कि, ‘कांग्रेस इस मामले में बेवजह राजनीति … Read more

भाजपाई ने दिव्या राहुल की फोटो का मांगा कैप्शन, बोली मदेरणा- शर्म करो तुम्हारे भी होंगी मां-बहन-पत्नी

बीजेपी नेता को दिव्या का करारा जवाब

Divya Maderna on BJP Leader. कन्याकुमारी से कश्मीर के लिए शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश पहुंच चुकी है. इससे पहले महाराष्ट्र में यात्रा को अपार समर्थन भी मिला. लेकिन महाराष्ट्र में राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल हुई राजस्थान कांग्रेस की तेज तर्रार नेता एवं ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा द्वारा सोशल मीडिया पर एक फोटो डालना भाजपा नेता को रास नहीं आया. बुधवार को दिव्या मदेरणा ने यात्रा की एक फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की जिसमें वे राहुल, दिव्या का सिर चूम स्नेह जताते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन दिव्या द्वारा इस फोटो को शेयर करने पर उत्तर प्रदेश के पूर्व भाजपा विधायक … Read more

सैंकड़ों कांस्टेबल कर रहे हैं बीजेपी के लिए काम, डाल रहे हैं कार्यकर्ताओं पर दबाव- सपा का बड़ा आरोप

सपा का बीजेपी पर बड़ा आरोप

Breaking News: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए सियासी सरगर्मी हुई तेज, बीजेपी एवं समाजवादी पार्टी ने उपचुनाव के लिए झोंकी अपनी पूरी ताकत, नेता जी मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई यह सीट दोनों ही दलों के लिए है काफी अहम, इसी बीच यूपी की भाजपा सरकार पर पुलिस की ताकत का गलत इस्तेमाल करने का लगाया आरोप, सपा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने कहा- ‘उपचुनाव में सैंकड़ों कांस्टेबल बीजेपी के लिए कर रहे हैं काम, पुलिस इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और हैड कांस्टेबल सपा कार्यकर्ताओं पर डाल रहे हैं दबाव, पुलिस के लोग भाजपा के पक्ष में चुनाव … Read more