MCD में हार के बाद बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिया इस्तीफा, नड्डा ने सचदेवा को बनाया कार्यकारी अध्यक्ष

img 20221211 wa0180

दिल्ली नगर निगम चुनाव में बीजेपी की हार के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से दिया इस्तीफा, आदेश गुप्ता ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपा अपना इस्तीफा और नड्डा ने गुप्ता का इस्तीफा किया स्वीकार, गुप्ता के इस्तीफे के बाद वीरेंद्र सचदेवा को बनाया गया है भाजपा का कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष, सचदेवा अगले अध्यक्ष की नियुक्ति तक संभालेंगे पार्टी का कामकाज, हाल ही में हुए एमसीडी चुनाव में 250 वार्डों में से भाजपा ने 104 सीटें जीतीं, जबकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जमाया था कब्जा, यहां तक कि एमसीडी चुनाव में बीजेपी वहां भी सीट नहीं निकाल सकी … Read more

जन आक्रोश रैली का ‘फ्लॉप शो’ बना गले की फांस, बीजेपी के कुछ नेताओं की अटक रही सांस

jan aakrosh rally from bjp

Rajasthan News BJP Jan Aakrosh Yatra. राजस्थान की गहलोत सरकार की विफलताओं को गिनाने के लिए बीजेपी प्रदेश में जन आक्रोश रैली निकाल रही है. इस यात्रा को राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश करने से ठीक पहले शुरू किया गया ताकि मीडिया अटेंशन हो सके और कांग्रेस की देशव्यापी यात्रा को राजस्थान में विफल किया जा सके. लेकिन जन आक्रोश रैली का पहला ही दिन फ्लॉप शो बनकर अब राजस्थान बीजेपी के नेताओं की गले की फांस बन गया है. इस रैली के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) को आमंत्रित किया गया था लेकिन बताया जा रहा है कि उनकी रैली … Read more

होड़ पोस्टर में दिखने की नहीं, पब्लिक में दिखने की करें- राजे की विरोधियों को नसीहत, नड्डा ने भी साधा निशाना

Vasundhra Raje on Gehlot Govt.

Vasundhra Raje on Gehlot Govt. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी प्रदेश भाजपा पूरे प्रदेश में गहलोत सरकार के खिलाफ जन आक्रोश यात्रा निकालने जा रही है. जिसके चलते बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज जयपुर में 51 जन आक्रोश रथों को रवाना कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ इस यात्रा की शुरुआत की. इससे पहले गुरुवार दोपहर जेपी नड्‌डा जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उपाध्यक्षा वसुंधरा राजे और प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां सहित अन्य नेताओं ने नड्डा का स्वागत किया. इसके बाद जेपी नड्डा ने राम मंदिर और राजपार्क स्थित गुरुद्वारा पहुंचे और वहां से फिर आदर्श नगर मैदान पहुंचकर … Read more

नकारा-निकम्मी गहलोत सरकार 4 साल का जश्न मनाने लायक रहेगी भी या नहीं, अभी तय नहीं- शेखावत

img 20221128 wa0257

Gajendra Singh Shekhawat on Gehlot Govt. भाजपा की जन अक्रोश यात्रा की जानकारी देने के लिए आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए जोधपुर सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला. गहलोत सरकार को ‘नकारा-निकम्मी’ कहते हुए गजेंद्र सिंह ने कहा कि अपने चार पूरे करने तक यह सरकार रहेगी या नहीं, अभी यह तय नहीं है. इसके साथ ही गजेंद्र सिंह ने प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भी धावा बोला, तो वहीं बीजेपी की जनाक्रोश यात्रा के पोस्टर में खुद की फ़ोटो नहीं होने को लेकर भी खुलकर अपनी बात रखी. … Read more

‘गहलोत सरकार के खिलाफ एंटीइनकंबेंसी ही नहीं जनाक्रोश है, अभी तो तोते की जान इस्तीफों में अटकी है’

पूनियां ने साधा प्रदेश सरकार पर निशाना

BJP Jan Aakrosh Yatra. जैसे जैसे चुनावी साल नजदीक आ रहा है वैसे वैसे राजस्थान की सियासत भी गर्म होती जा रही है. सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस जहां अपने चुनावी वादों के साथ बजट में की गई घोषणाओं को पूरा करने में जुटी है तो वहीं अगले माह की शुरुआत में राजस्थान में प्रवेश करने वाली भारत जोड़ो यात्रा से भी पार्टी को बहुत आस जुड़ी है. तो वहीं दूसरी तरफ सूबे की प्रमुख विपक्षी पार्टी ने प्रदेश सरकार को घेरने की योजनाओं पर कार्य करना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश पूनियां के नेतृत्व में अन्य दिग्गज नेताओं ने जन आक्रोश यात्रा … Read more

गुजरात चुनाव के लिए BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, यूनिफॉर्म सिविल कोड को जल्द लागू करने का वादा

बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र

Gujarat Assembly Election. गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 1 दिसंबर को पहले चरण के लिए मतदान होना है. ऐसे में पहले चरण के तहत प्रदेश की 182 विधानसभा सीटों में से 89 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है. तो वहीं 5 दिसंबर को बाकी बची 93 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. ऐसे में सभी राजनीतिक दलों की तरफ से चुनाव प्रचार की प्रक्रिया अपने चरम पर पहुंच चुकी है. इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सूबे के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की उपस्तिथि में पार्टी की तरफ से आज संकल्प पत्र जारी कर दिया गया है. बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में आम नागरिकों, छात्रों, बुजुर्गों और महिलाओं … Read more

1960 में नेहरू ने बनाया था सिर्फ एक AIIMS, लेकिन आज पीएम मोदी ने बनवाएं हैं 15 एम्स- जेपी नड्डा

जेपी नड्डा का बड़ा बयान

Breaking News: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए सभी सियासी दलों की तरफ से चुनाव प्रचार पहुंचा चरम पर, इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नवसारी में विशाल जनसभा को किया संबोधित और कांग्रेस को लिया आड़े हाथ, नड्डा ने कहा- ‘गुजरात है संतों और शेरों की भूमि है, ये देश को दिशा देने वाली भूमि है और इतिहास है इस बात का साक्षी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल का संबंध भी है गुजरात से, वहीं राजनीति की संस्कृति को बदलकर, देश सेवा से ओत-प्रोत और नवभारत के निर्माण की बात करें तो हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री भी हैं इसी भूमि से, कांग्रेस ने देश … Read more

बीजेपी की जीत के बाद हिमाचल में कौन होगा बीजेपी का मुख्यमंत्री, खुद जेपी नड्डा ने दिए ये संकेत

bjp national president jp nadda

HimachalAssemblyElection. हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर विधानसभा चुनावों के लिए बीते रोज शनिवार को मतदान समाप्त हो गया है. 412 उम्मीदवारों का भाग्य अब ईवीएम में कैद हो चुका है जिसके परिणाम 8 दिसम्बर को घोषित होंगे. हिमाचल चुनावों में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियां ने अभी तक मुख्यमंत्री के चेहरे का चयन नहीं किया है. बीजेपी पीएम नरेंद्र मोदी तो कांग्रेस राहुल गांधी के चेहरे पर चुनावी मैदान में है. लेकिन ऐन वक्त पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकेत दे दिए हैं कि सत्ता वापसी के बाद आखिर हिमाचल में नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा? एक समाचार एजेंसी को साक्षात्कार देते हुए बीजेपी … Read more