मिर्धा कॉलेज के विद्यार्थियों-स्टाफ की मांगें जल्द होंगी पूरी तो शहीद के बलिदान को लेकर ये बोले बेनीवाल
Hanuman Beniwal. शनिवार को नागौर सांसद एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने अपने नागौर स्थित आवास पर नियमित जन सुनवाई की. सांसद हनुमान बेनीवाल की जन सुनवाई में नागौर सहित कई जिलों के लोग आए और सांसद को अपनी जनसमस्याओं से अवगत करवाया. इस दौरान नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सभी आगंतुकों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियो को दूरभाष पर आवश्यक निर्देश दिए. इसके साथ ही सांसद हनुमान बेनीवाल से नागौर स्थित राजकीय बी.आर.मिर्धा कॉलेज के स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने भी मुलाकात की और अपनी समस्याओं से सांसद हनुमान बेनीवाल को अवगत करवाया. इसके साथ ही सांसद हनुमान बेनीवाल ने … Read more