गुजरात चुनाव का दूसरा चरण बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों के लिए बना सत्ता-प्रतिष्ठा का सवाल!

gujarat assembly elections 2nd faze day

GujaratAssemblyElections. गुजरात विधानसभा चुनाव का पहला चरण समाप्त हो चुका है. पहले चरण में 17 जिलों की 89 विधासभा सीटों पर करीब 60 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है. बताया जा रहा है कि यह पिछले 10 सालों के इतिहास में सबसे कम वोट प्रतिशत है. 5 दिसम्बर को गुजरात विस चुनाव का दूसरे चरण का मतदान है जिसमें 14 जिलों की 93 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है. हालांकि पहले चरण में मतदान का प्रतिशत अनुमान से भी काफी कम रहा लेकिन चुनावों का अगला फेज बीजेपी के साथ साथ कांग्रेस के लिए भी काफी अहम रहने वाला है. इसकी वजह है कि गुजरात चुनावों का दूसरे चरण का … Read more

पाकिस्तान नहीं चाहता गुजरात में बने बीजेपी की सरकार- नए शगूफे से कांग्रेस और आप आए निशाने पर

vr1

GujaratAssemblyElections. गुजरात के चुनावी घमासान में देर सवेर पाकिस्तान की एंट्री हो ही गई है. गुजरात के कच्छ और पाकिस्तान की बॉर्डर एक दूसरे से जुड़ी हुई है लेकिन यहां पाकिस्तान की एंट्री किसी युद्ध की वजह से नहीं बल्कि सियासी युद्ध के चलते हुई है. गुजरात में एक सप्ताह बाद 182 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं. बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के साथ साथ अन्य राजनीतिक पार्टियां भी पूरे जोशों खरोश से चुनावी प्रचार करते हुए एक दूसरे पर जहरीले जुबानी बाण छोड़ रही है. इसी बीच एक बीजेपी नेता ने ये कहते हुए चुनावी हलचल को तेज कर दिया कि पाकिस्तान चाहता है कि गुजरात में … Read more

वो समय गया जब लोग मोदी-शाह के खिलाफ बोलने से डरते थे, गुजरात में सत्ता विरोधी लहर- सीएम गहलोत

img 20221123 100152

Ashok Gehlot on Gujarat Election. गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सीनियर आब्जर्वर की जिम्मेदारी संभाल रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हाल ही चार दिन के दौरे के बाद कल रात को जयपुर लौटे हैं. इससे पहले बीते रोज मंगलवार को जयपुर जाने के लिए जोधपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे सीएम गहलोत ने गुजरात में चुनावी माहौल को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि वहां सरकार विरोधी लहर भयंकर है और इसलिए मोदीजी बार-बार गुजरात जा रहे हैं. सीएम गहलोत ने कहा कि पहली बार कोई प्रधानमंत्री देखा जो गली-गली मोहल्ले-मोहल्ले कैंपेनिंग कर रहा है, ऐसी स्थिति बन गई है. ऐसे में आप सोच सकते हैं कि वहां कि स्थिति क्या … Read more

गुजरात में ‘श्रद्धा हत्याकांड’ के जरिए नया रंग भरने की कोशिश में जुटी भाजपा, जमकर बरसे बिस्वा

95692391

GujaratAssemblyElections. गुजरात विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. सभी पार्टियां अपने अपने चुनावी प्रचार में जमकर पसीना बहा रही है. एक ओर जहां गुजरात चुनावों में सियासी पारा गर्म है, वहीं बीजेपी श्रद्धा हत्याकांड के जरिए चुनावी माहौल में एक नया रंग भरने की कोशिश कर रही है. हाल में घटे दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड को गुजरात का चुनावी मुद्दा बनाकर इसे हिन्दुत्व से जोड़ने की कोशिश की जा रही है ताकि गुजरात की जनता की जनता का ध्यान फिर से हिन्दुत्व के मुद्दे पर लाया जा सके. हालांकि बीजेपी के अधिकांश नेताओं की इस संबंध में कोई खास प्रतिक्रिया फिलहाल नहीं आई है. दरअसल, बीजेपी के … Read more

बीजेपी का ऑफर- गुजरात चुनाव मत लड़ो, छोड़ देंगे तुम्हारे मंत्रियों को- केजरीवाल का बड़ा आरोप

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी-कांग्रेस को बताया भाई-बहन/पति-पत्नी

Gujarat Election/Arvind Kejriwal. आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात चुनाव को लेकर भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, ‘बीजेपी ने मुझे ऑफर दिया है कि गुजरात चुनाव मत लड़िए, हम सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को छोड़ देंगे. सीबीआई ने मनीष सिसोदिया से पूछताछ कम की और ये ज्यादा बोला कि केजरीवाल का साथ छोड़ दो आपको सीएम बना देंगे. सीबीआई ने बार बार सिसोदिया से ये कहा.’ अरविंद केजरीवाल ने आज एनडीटीवी के खास कार्यक्रम ‘टाउन हॉल’ में बातचीत के दौरान बीजेपी की केंद्र और गुजरात सरकार पर जमकर निशाना साधा. यही नहीं सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को गुजरात … Read more

‘भारतीय जनता पार्टी खुद के सारे रिकॉर्ड तोडकर प्रचंड बहुमत के साथ फिर से बनाएगी गुजरात में सरकार’

अमित शाह का बड़ा बयान

Gujarat Assembly Election Amit Shah: गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चूका है. 1 दिसंबर को जहां पहले चरण तो वहीं 5 दिसंबर को दूसरे चरण के लिए मतदान होने हैं. वहीं हिमाचल विधानसभा चुनाव के साथ ही गुजरात विधानसभा चुनाव के 8 दिसंबर को नतीजे सामने आएंगे. ऐसे में सभी सियासी दल अब अपने अपने तरीके से चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं. भारतीय जनता पार्टी जहां अपने चिर परिचित अंदाज में लगातार चुनावी सभाओं के साथ चुनावी तैयारियों में जुटी है. इसी कड़ी में शुक्रवार को ABP न्यूज़ से केंद्रीय गृहमंत्री एवं बीजेपी के चाणक्य अमित शाह ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की और विपक्षी … Read more

गुजरात में दो चरणों मे होंगे विधानसभा चुनाव, 1 और 5 दिसंबर को होगी वोटिंग, नतीजे आएंगे 8 दिसंबर को

गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ एलान

Gujarat Election 2022 Date: गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों को लेकर इंतजार की घड़ी हुई समाप्त, चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया गुजरात की 182 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव का एलान, 2 चरणों में सम्पन्न होगा गुजरात में मतदान, 1 दिसंबर को होगी पहले चरण की वोटिंग, जबकि 5 दिसंबर को दूसरे चरण के लिए होगा मतदान, फिर हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को घोषित होंगे चुनाव परिणाम, आज चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले मोरबी की घटना को लेकर जताया दुःख, वही EC ने जानकारी देते हुए बताया की गुजरात में इस बार 4.9 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान, जिनके लिए इस बार तैयार किए … Read more

गुजरात चुनाव की तारीखों का एलान आज, 2 को पहले और 5 या 6 को हो सकती है दूसरे राउंड की वोटिंग

img 20221103 110232

बहुप्रतीक्षित गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा एलान, दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, जिसमें चुनाव की तारीखों का किया जाएगा ऐलान, इस बीच चर्चा है कि हर बार की तरह ही गुजरात में इस बार भी दो राउंड में हो सकता है मतदान, सूत्रों की मानें तो 2 दिसम्बर को हो सकता है पहले चरण का मतदान, तो वहीं 5 या 6 दिसंबर को हो सकती है दूसरे राउंड की वोटिंग, ऐसे में फिर हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को डिक्लेर ही किया जा सकता है गुजरात चुनाव का भी परिणाम, बीते 2007, 2012 और 2017 में भी गुजरात में दो चरणों … Read more