BJP ने MCD चुनाव में खड़ी कर दी मंत्रियों-मुख्यमंत्रियों की फौज लेकिन काम एक नहीं किया- अरविंद केजरीवाल

‘इस बार चुनना है आप का पार्षद’

Delhi MCD Election. दिल्ली MCD चुनाव को लेकर सियासी घमासान अपने चरम पर है. इस चुनाव में अगर देखा जाए तो मुख्य मुकाबला बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच देखा जा रहा है. वहीं कांग्रेस के साथ साथ अन्य सियासी दल भी नगर निगम चुनाव के लिए जोर आजमाइश में जुटे हैं. आम आदमी पार्टी किसी भी कीमत पर इस चुनाव में जीत हासिल करना चाहती है. यही कारण है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पार्टी के अन्य दिग्गज नेताओं ने प्रचार की कमान संभाल रखी है. बुधवार को अरविंद केजरीवाल ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में रोडशो किया तो … Read more

‘कांग्रेस में कलह कभी नहीं हो सकती ख़त्म, कुर्सी 1 दावेदार हैं 2, यह कमर्शियल नहीं, पॉलिटिकल ब्रेक है’

'कांग्रेस की एकता है महज दिखावा'

Satish Poonia on Rajasthan Congress. राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच पिछले दो महीने से जारी तीखी सियासी बयानबाजी पर अब सीजफायर लागु हो गया है. अगले महीने की शुरुआत में राजस्थान आने वाली भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस आलाकमान ने संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के जरिए प्रदेश के पार्टी नेताओं के लिए सख्त संदेश भेजा. भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बीते रोज मंगलवार को हुई बैठक में KC वेणुगोपाल ने पार्टी नेताओं से दो टूक अंदाज में कहा कि, ‘मेरे कहने के बाद भी प्रदेश में बयानबाजी जारी रही, ऐसे में अब जो भी कुछ बयान देगा वो समझ ले कि वो जो आज है वो … Read more

विशेष रिपोर्ट: भाजपा आलाकमान को अब समझना ही होगा कि मरुधरा की धरा पर केवल वसुंधरा

राजस्थान में भाजपा मतलब वसुंधरा

Vasundhra Raje in Rajasthan BJP. राजस्थान में गहलोत सरकार अगले महीने अपने चार साल पूरे करने वाली है. ऐसे में कांग्रेस सरकार की पिछले चार साल की विफलताओं को गिनाने एवं जनता के सामने लाने के लिए प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी सभी 200 विधानसभाओं में जन आक्रोश यात्रा निकालने जा रही है. सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी रथ यात्रा निकालकर गहलोत सरकार की विफलताओं को गिनाने का काम करेगी. खास बात यह है कि बीजेपी का अपनी जन आक्रोश यात्रा तीन दिसम्बर यानी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के 4 दिसम्बर को राजस्थान में प्रवेश करने से एक दिन पहले निकालने जा रही है. अब आते हैं … Read more

प्रदेश कांग्रेस में सियासी सीजफायर के बाद अब गुजरात के चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे सचिन पायलट

पायलट संभालेंगे गुजरात की कमान

Breaking News: राजस्थान कांग्रेस में पिछले कुछ दिनों से जारी सियासी गहमागहमी पर अब लग गया है विराम, मंगलवार को जयपुर पहुंचे संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की सख्त हिदायत के बाद बयानवीरों की सियासी बयानबाजी पर लगा सीजफायर, ऐसे में अब गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाए गए टोंक विधायक सचिन पायलट गुरूवार से संभालेंगे चुनाव प्रचार की कमान, सचिन पायलट कल गुजरात के अहमदाबाद में तीन चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित, सबसे पहले दोपहर 2 बजे अमराईवाड़ी से कांग्रेस प्रत्याशी भारत वी सोलंकी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे पायलट, तो वहीं 4 बजे देव और देर शाम 7.30 बजे बापूनगर अहमदाबाद में पार्टी प्रत्याशी के … Read more

कमलनाथ के ‘हम मर रहे हैं’ बयान पर बीजेपी ने कसा तंज- राहुल गांधी के पाखंड की सच्चाई आ गई सामने

‘राहुल ना बनाएं अपने ही लोगों को ‘बलि का बकरा’

BJP On Kamalnath Viral Video. कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 84 दिन की यात्रा पूरी कर फिलहाल मध्यप्रदेश के उज्जैन में है. मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा को अपार समर्थन मिल रहा है. यही वजह है की बीजेपी इस यात्रा के दौरान कांग्रेस की गलतियों और बयानों पर अपनी टकटकी लगाए बैठी है. हालांकि भारत जोड़ो यात्रा जब से शुरू हुई है तभी से बीजेपी नेताओं ने कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस को घ्ररने की कोशिश की लेकिन कांग्रेस नेताओं की सक्रियता के चलते बीजेपी उन मुद्द्दों को भुना नहीं पाई. इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का एक बयान जमकर वायरल हो रहा … Read more

राहुल के जाने तक हम साथ साथ हैं! शुरू हुआ सीजफायर, वेणुगोपाल की नेताओं को आखिरी चेतावनी

शुभ, मंगल, सावधान आ रहे हैं आलाकमान

Rajasthan Political Crisis. पिछले कुछ दिनों से राजस्थान कांग्रेस में जारी सियासी घमासान के बीच आज निकलकर आई तस्वीरों ने एक बार फिर पुरानी यादों को ताजा कर दिया है. ठीक ऐसा ही नजारा अगस्त 2019 में देखने को मिला था जब सरकार पर सियासी संकट आया था और उसके बाद आलाकमान के निर्देश पर सभी गिले-शिकवे भुलाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने एकजुटता का संदेश दिया था. वर्तमान की बात करें तो प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा हाल ही में सचिन पायलट को गद्दार कहे जाने के बाद लग रहा था कि प्रदेश में कुछ बड़ा होने वाला है. … Read more

जो तपस्या करता है उसे कुछ नहीं मिलता, नरेंद्र मोदी की पूजा करने वालों को मिलता है सब कुछ- राहुल

राहुल के निशाने पर केंद्र सरकार

Rahul Gandhi In Ujjain. 83 दिनों की यात्रा पूरी करने के बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन, मध्यप्रदेश पहुंच गई है. उज्जैन पहुंचे राहुल गांधी ने सबसे पहले उज्जैन स्थित दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र श्री महावीर तपोभूमि में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. वहीं इसके बाद राहुल गांधी ने उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंच भगवान शिव की पूजा अर्चना की. पूजा के पश्चात राहुल गांधी ने उज्जैन में विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने ‘जय महाकाल’ के नारे के साथ अपने भाषण की शुरुआत की. राहुल गांधी ने … Read more

अब अगर किसी ने एक शब्द भी बोला तो जो आप आज हो वो कल नहीं रहोगे- KC वेणुगोपाल की दो टूक

vr1

राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, अगले महीने की शुरुआत में राजस्थान में प्रवेश करने वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस के वार रूम में हुई अहम बैठक, संगठन महासचिव KC वेणुगोपाल के नेतृत्व में हुई बैठक के बाद राजस्थान कांग्रेस के नेताओं ने दिया एकजुटता का संदेश, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों ही नेताओं का हाथ पकड़कर ऊंचा करते हुए KC वेणुगोपाल ने दिया एकजुटता का संदेश, वहीं इससे पहले बैठक के दौरान KC वेणुगोपाल ने सभी मंत्रियों, विधायकों और नेताओं को सुनाई दो टूक, कहा- ‘Now Listen To Me, मेरे निर्देश के बाद भी लगातार प्रदेश में जारी रही बयानबाजी, लेकिन … Read more

राहुल बोले तो गहलोत को भी ‘गद्दार’ पायलट नजर आने लगे एसेट, कहा- दोनों मिलकर यात्रा को बनाएंगे सफल

नरम पड़े गहलोत के तेवर!

Breaking News: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, अस्पताल मार्ग पर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के वॉर रूम में शुरू हुई बैठक, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर संगठन महासचिव KC वेणुगोपाल के नेतृत्व में शुरू हुई बैठक, बड़े नेताओं में सबसे पहले खुद केसी वेणुगोपाल और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पहुंचे बैठक में, कुछ देर बाद हुई पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की एंट्री, और फिर शुरू हुआ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का इंतजार, थोड़े इंतजार के बाद पीसीसी कार्यालय पहुंचे सीएम गहलोत, तो पहले वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने घेर लिया सीएम गहलोत को, जिसका हर किसी को था इंतजार कि आखिर नकारा निकम्मा और गद्दार के … Read more

गद्दार वाले बयान के बाद पहली बार आमने सामने होंगे गहलोत-पायलट, वेणुगोपाल बिठा पाएंगे सामंजस्य?

आज फिर होंगे गहलोत-पायलट आमने सामने

Breaking News: राजस्थान में जारी सियासी उठापटक के बीच संगठन महासचिव KC वेणुगोपाल के नेतृत्व में आज होगी अहम बैठक, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सचिन पायलट को गद्दार कहने वाले बयान के बाद आज पहली बार आमने सामने होंगे दोनों दिग्गज, अगले महीने की शुरुआत में राजस्थान में प्रवेश करने वाली भारत जोड़ो यात्रा को लेकर आज होने वाली राजस्थान कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक में KC वेणुगोपाल करेंगे शिरकत, सीएम गहलोत एवं पायलट दोनों हैं कोआर्डिनेशन कमेटी के सदस्य, वैसे तो इस बैठक में भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा लेकिन राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि गहलोत और पायलट दोनों से भी वेणुगोपाल कर … Read more