राजनीति के झरोखे सेः कर्नाटक में जब 14 महीने में तीन सीएम बदले, येदियुरप्पा बने ढाई दिन के मुख्यमंत्री

karnataka

KarnatakaPolitics. कर्नाटक की राजनीति में साल 2018 कभी न भूलने वाला साल है. वो इसलिए की एक ओर जहां बीजेपी प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी होकर भी सरकार नहीं बना सकी. या दूसरे शब्दों में कहें तो बहुमत के लिए केवल 9 विधायक नहीं जुटा सकी, वहीं दूसरी ओर, प्रदेश में केवल 14 महीनों में तीन मुख्यमंत्री बने. कर्नाटक के दिग्गज येदियुरप्पा तो केवल ढाई दिन के सीएम बनकर रह गए. वहीं तीसरे नंबर पर रहने वाली पार्टी के सुप्रीमो एचडी कुमारास्वामी ने किंगमेकर बनते हुए सीएम पद की शपथ ग्रहण की. 2018 के चुनावों में कर्नाटक की सियासत और राजनीति नें इतने नाटकीय मोड लिए, उतने तो महराष्ट्र की … Read more

कर्नाटक विधानसभा चुनावः कनकपुरा, चन्नापटना और वरुणा में वीआईपी उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर

karnataka election

KarnatakaAssbmelyElections2023. कर्नाटक की 224 सीटों पर आज विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। सुबह से ही लंबी लंबी कतारों में मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं. आज शाम 5 बजे के बाद 2613 चुनावी उम्मीदवारों का भाग्य वोटिंग मशीन में बंद हो जाएगा. प्रदेश के 5 करोड़ 30 लाख 85 हजार 566 पंजीकृत मतदाता उनके भाग्य का फैसला करेंगे। यहां कांग्रेस और बीजेपी दोनों की साख दांव पर है जबकि जेडीएस दोनों पार्टियों के बीच अपना राजनीतिक भविष्य तलाश रही है. इनमें सभी 224 विस सीटों में से कुछ सीटें ऐसी भी हैं, जहां हाई प्रोफाइल मुकाबला होने जा रहा है. यहां से कई दिग्गज नेता अपनी किस्मत … Read more

‘आतंक के आकाओं को बचाती है गहलोत सरकार’ -कर्नाटक के सियासी मैदान में गूंजी राजस्थान की सियासत!

pm narendra modi in karnataka

PM Modi mentioned Jaipur blast in Karnataka: राजस्थान में भी इस साल चुनावी साल है और साल के अंत में 200 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं. इसी के चलते कर्नाटक की चुनावी सरजमीं पर राजस्थान की सियासत को लेकर निशाना साधा गया है. राजस्थान में साल 2008 के दौरान जयपुर में सीरियल ब्लास्ट का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर आतंकियों को बचाने और तुष्टिकरण की नीति अपनाने का गंभीर आरोप लगाया गया है. उस समय प्रदेश में कांग्रेस की गहलोत सरकार मौजूद थी. इस बात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कर्नाटक के मुदबिदारी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस आतंक के आकाओं … Read more

पीएम मोदी के वार पर राहुल गांधी का करारा जवाब – जो मैं बोलता हूं, वो मैं करता हूं

rahul gandhi on modi

KarnatakaAssemblyElections2023. कर्नाटक विधानसभा चुनावों के अंतिम दिनों में एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी और पीएम नरेंद्र मोदी चुनावी प्रचार में जमकर मेहनत कर रहे हैं. वहीं कांग्रेस भी कतई पीछे नहीं है. कांग्रेसी प्रचार की बागड़ौर संभाल रहे पूर्व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी एक दिन में दो से तीन जनसभाएं एवं रैलियां कर कांग्रेस की जीत के लिए जी तोड़ परिश्रम कर रहे हैं. राहुल गांधी ने तुमकुरु और हरिहर में जनसभा को संबोधित किया और बोम्मई सरकार के साथ साथ पीएम मोदी पर भी जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा ने चोरी से सरकार बनाई है. भाजपा ने 3 साल … Read more