एक दिन में तीन-तीन चुनावी सभाएं कर बीजेपी को घेरने की तैयारी में राहुल, पीएम और BJP से पूछे 7 सवाल

rahul gandhi on bjp

Rahul Gandhi’s attack on BJP: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के अंतिम चरणों में कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी जमकर पसीना बहा रहे हैं. संसदीय सदस्यता रद्द होने के बावजूद राहुल गांधी के तेवर कम नहीं हुए हैं, बल्कि वे पहले से अधिक सधे और संभले हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं, अंतिम चुनावी दौर में एक ही दिन में तीन तीन चुनावी सभाओं एवं रैलियों के जरिए वे बीजेपी को घेरते हुए कांग्रेस के समर्थन में वोट मांगते दिख रहे हैं. बीते दिवस भी उन्होंने एक ही दिन में तुमकुर, हासन और चमराजनगर में चुनावी रैलियां की और बीजेपी के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला … Read more

स्थानीय मुद्दों को उठाकर शुरूआती लीड ले रही कांग्रेस लेकिन खरगे के बयान ने बैकफुट पर ला खड़ा किया

rahul gandhi

Karnataka Assembly Election 2023 Special: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी रैलियों का ये अंतिम चरण चल रहा है. कांग्रेस, बीजेपी और जेडीएस चुनावी रैलियों एवं जनसभाओं में जमकर पसीना बहा रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद कर्नाटक विस चुनाव की बागड़ौर अपने हाथ में ली हुई है और पिछले तीन दिनों से हर दिन जनसभाएं कर रहे हैं. इधर पूर्व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी अपने निशाने सत्ताधारी सरकार पर तेज करते हुए एक दिन में तीन तीन रैलियों को अंजाम दिया है ताकि कर्नाटक में सत्ता वापसी हो सके. गौर करने वाली बात ये है कि जहां पीएम नरेंद्र मोदी कर्नाटक में विकास का मुद्दा … Read more

राहुल गांधी गाली तो क्या, देश के लिए गोली खाने को तैयार – पीएम मोदी के ‘91 बार गाली..’ वाले बयान पर प्रियंका गांधी का पलटवार

priyanka gandhi in karnataka

KarnatakaAssemblyElections2023. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार कैंपेन के अंतिम चरणों में एक दूसरे पर जमकर जुबानी वार और पलटवार किए जा रहे हैं. कई बार मर्यादाएं भी लांघी गईं है और कई बार तीष्ण हमले कर सामने वाले को झल्ली झल्ली भी किया गया है. इसी कड़ी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘91 बार गाली…’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मेरा भाई राहुल गांधी देश के लिए गाली क्या, गोली खाने को भी तैयार है. अपने चुनावी प्रचार के दौरान एक जनरैली में पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस ने मुझे 91 बार गालियां दी है. इसके जवाब में … Read more

25 सालों का रोडमैप बताकर मंच से बोले पीएम मोदी – विकास चाहिए तो डबल इंजन की सरकार ही चुननी होगी

pm modi in karnataka

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी प्रचार अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी दौरे भी शुरू हो चुके हैं. रविवार को पीएम मोदी के चुनावी दौरे का दूसरा दिन रहा जिसमें उन्होंने कांग्रेस और जेडीएस पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने मंच से प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के चलते देश का विकास रुक गया था जो भाजपा के आने के बाद तेजी से हो रहा है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक के लोगों को राज्य के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार ही चुननी होगी. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम … Read more

कर्नाटक विस चुनावः मल्लिकार्जुन खरगे का ‘जहरीला सांप’ कहीं कांग्रेस को ही न ले ढस!

malikarjun kharge

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस समय अपने एक विषैले बयान के चलते काफी चर्चा में हैं. यह बयान उन्होंने कर्नाटक की एक चुनावी रैली में दिया जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जहरीला सांप बता दिया. इस बयान के बाद बीजेपी के तमाम नेताओं ने खरगे और कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है. जहां तक की बीजेपी के एक नेता ने तो सोनिया गांधी तक को इस मामले में घसीट लिया और उन्हें  विष कन्या कह दिया. विवाद को बढ़ता देख हालांकि खरगे ने माफी भी मांग ली लेकिन सोचने वाली बात ये है कि क्या चुनावी समर के बीच खरगे को इस तरह के बयान देने … Read more