‘पुराने लोगों को रिटायर होना चाहिए..’-कहीं गड़करी का इशारा उस ओर तो नहीं?
नागपुर में ‘एडवांटेज विदर्भ–खासदार औद्योगिक महोत्सव’ को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का एक बयान सुर्खियों में छाया हुआ है. नागपुर में एसोसिएशन फॉर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट (AID) इवेंट के दौरान उन्होंने कहा कि पुराने जनरेशन के लोगों को धीरे-धीरे रिटायरमेंट ले लेना चाहिए. गड़करी ने ये भी कहा कि नई पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए और उनका मार्गदर्शन करना चाहिए. यह बयान देकर केंद्रीय मंत्री ने राजनीति में रिटायरमेंट वाली बहस को एक बार फिर से शुरू कर दिया है. इससे पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में हुए एक आयोजन में अपने 75 साल पूरे होने पर राजनीति से रिटायरमेंट लेने के संकेत दिए … Read more