जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर कल राजस्थान के नए मुख्यमंत्री का होगा शपथ ग्रहण समारोह

rajasthan
rajasthan

जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर कल राजस्थान के नए मुख्यमंत्री व दोनों उपमुख्यमंत्री का होगा शपथ ग्रहण समारोह, कल दोपहर 12.15 बजे आयोजित होगा शपथ ग्रहण समारोह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को दिलाई जाएगी शपथ, शपथ ग्रहण समारोह में 16 केंद्रीय मंत्री और 17 मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री होंगे शामिल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, धमेन्द्र प्रधान, प्रह्लाद वेंकटेंश जोशी, अश्चिनी वैष्णव, गजेन्द्र सिंह शेखावत, भूपेन्द्र यादव, हरदीप सिंह पूरी, अनुराग ठाकुर, अर्जुनराम मेघवाल, नित्यानंद राय, एसपी सिंह बघेल, मनसुख मांडविया को भी किया है कार्यक्रम में आमंत्रित, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, गोआ के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन वीरेन सिंह, उपमुख्यमंत्री सीएम केशव प्रसाद मौर्या, ब्रजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री सीएम चौना मीन भी होंगे शामिल

Google search engine