‘भाई -भाई को लड़ाने वाला है सुप्रीम कोर्ट का फैसला’ भारत बंद पर राजकुमार रोत का बड़ा बयान

rajkumar roat
21 Aug 2024
एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ आज एससी-एसटी वर्ग ने भारत बंद का किया है एलान, दलित और आदिवासी संगठनों के भारत बंद को कई राजनीतिक संगठनों का भी हासिल है समर्थन, वहीं सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को डूंगरपुर-बांसवाड़ा से सांसद राजकुमार रोत ने बताया है भाई -भाई से लड़ाने वाला, सोशल मीडिया पर राजकुमार रोत ने कहा- फुट डालो राज करो मानसिकता वाली नीति से सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम जजों द्वारा ST- SC आरक्षित समाज को आपस में लड़ाने के फैसले का हम करते हैं विरोध, हर राज्य में ST-SC समुदाय की अलग-अलग है परिस्थिति, इस स्थिति में सरकारे सच में ST-SC समुदाय का भला चाहती है तो राज्य में गैर अनुसूचित क्षेत्र, अनुसूचित क्षेत्र एवं रेगिस्तान ट्राइबल क्षेत्र के हिसाब से ST-SC के वंचित परिवारों को दे सकती है लाभ, लेकीन ऐसा नहीं करके उप जाति एवं आर्थिक आधार पर बांटकर भाई-भाई को लड़ाने का किया गया है प्रयास, भारत बन्द में रहेगा पूर्ण समर्थन