UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, CJI ने क्या कहा? देखें पूरी खबर

ugc
29 Jan 2026

इस वक्त की बहुत बड़ी खबर, UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, सुप्रीम कोर्ट ने UGC के नए नियमों पर अगले आदेश तक लगाई रोक, सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने कहा- हमें आज़ादी मिले 75 साल गुज़र चुके हैं और हम जातिगत भेदभाव से अभी भी जूझ रहे हैं, CJI सूर्यकांत ने नियमों पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या देश जातिविहीन समाज की जगह उल्टी दिशा में जा रहा है, साथ ही SC/ST छात्रों के लिए अलग हॉस्टल की योजना पर भी आपत्ति जताई, इस बीच UGC नियमों के विरोध में देशभर में प्रदर्शन जारी हैं, दिल्ली यूनिवर्सिटी, लखनऊ यूनिवर्सिटी और कानपुर समेत कई जगह छात्रों और नागरिकों ने विरोध जताया, हालात को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है