



मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म 'घूसखोर पंडत' की रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, फिल्म मेकर्स को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, फिल्म का नाम बदलने का दिया आदेश, प्रोमो रिलीज होते ही विवादों में आई थी फिल्म, सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म के टाइटल पर जताई कड़ी आपत्ति, कहा- किसी वर्ग को इस तरह बदनाम क्यों किया जाए ?, फिल्म निर्माता को हलफनामा दाखिल करने के दिये निर्देश, हलफनामे में यह स्पष्ट करना होगा कि फिल्म किसी समुदाय या वर्ग का अपमान नहीं करती,19 फरवरी को होगी मामले की अगली सुनवाई, ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली थी ये फिल्म, सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा 'घूसखोर पंडत’ नाम के साथ रिलीज नहीं होगी फिल्म, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC)की भूमिका पर भी जताई नाराजगी, सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म निर्माता से पूछा फिल्म का नाम बदलकर क्या रखोगे ?, जब तक फिल्म का नया टाइटल नहीं बताएंगे फिल्म रिलीज नहीं होगी.
ये भी पढ़े : राइट टू हेल्थ पर खींवसर से भिडे़ टीकाराम जूली, सरकार ने सीधा जवाब नहीं दिया तो विपक्ष ने किया वॉकआउट


