सुनेत्रा पवार की जीवनी | Sunetra Pawar Biography in Hindi

30 Jan 2026

Sunetra Pawar Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको सुनेत्रा पवार की जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.

Sunetra Pawar Latest News महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की विमान दुर्घटना में हुई मृत्यु के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. अजीत पवार के अचानक से जाने के बाद एनसीपी में पवार के उत्तराधिकारी को लेकर गहरा मंथन चल रहा है. पार्टी दिवंगत अजीत पवार की पत्नी व राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को न केवल पार्टी का कमान सौंप सकती है, बल्कि उन्हें राज्य की डिप्टी सीएम के तौर पर भी आगे कर सकती है. इससे राज्य की राजनीतिक समीकरण में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. अब अगर ऐसा होता है तो एनसीपी को एक अनुभवी और सशक्त महिला नेतृत्व का लाभ मिल मिलेगा. इस लेख में हम आपको सुनेत्रा पवार की जीवनी (Sunetra Pawar Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

सुनेत्रा पवार की जीवनी (Sunetra Pawar Biography in Hindi)

पूरा नामसुनेत्रा पवार
उम्र62 साल
जन्म तारीख18 अक्टूबर 1963
जन्म स्थानमहाराष्ट्र
शिक्षाबी.कॉम.
कॉलेजडॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय
वर्तमान पदमहाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद
व्यवसायराजनीतिक
राजनीतिक दलकांग्रेस
वैवाहिक स्थितिविधवा
पिता का नाम-
माता का नाम-
पति का नामस्वर्गीय अजीत पवार
बेटें का नामपार्थ पवार और जय पवार
बेटी का नाम-
स्थाई पतापवार बंगला, पोस्ट - कटेवाड़ी, तहसील - बारामती, जिला - पुणे
वर्तमान पताबंगला संख्या 11, जनपथ, नई दिल्ली
फोन नंबर-
ईमेलsunetra[dot]pawar18[at]sansad[dot]nic[dot]in

सुनेत्रा पवार का जन्म और परिवार (Sunetra Pawar Birth & Family)

सुनेत्रा पवार का जन्म 18 अक्टूबर 1963 को महाराष्ट्र के उस्मानाबाद (अब धाराशिव) में हुआ था. उनके पिता का नाम पद्मसिंह पाटिल था. सुनेत्रा के पिता पूर्व राज्य मंत्री और लोकसभा सांसद थे.

सुनेत्रा पवार का विवाह 30 दिसम्बर 1985 को अजीत पवार से हुआ था, जो महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम थे, अजीत पवार की  जनवरी, 2026 में एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई.  ​सुनेत्रा पवार के दो बेटे है. उनके नाम, पार्थ पवार और जय पवार है. सुनेत्रा पवार का एक सौतेला भाई भी है, जिनका नाम पद्मसिंह पाटिल है. पद्मसिंह पाटिल पूर्व राज्य मंत्री और लोकसभा सांसद रह चुके हैं. सुनेत्रा पवार धर्म से हिन्दू है. सुनेत्रा पवार पर कोई भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है.

सुनेत्रा पवार की शिक्षा (Sunetra Pawar Education)

सुनेत्रा पवार ने वर्ष 1983 में महाराष्ट्र के औरंगबाद स्थित डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के एसबी आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज से स्नातक (बी.कॉम.) किया है.

सुनेत्रा पवार का राजनीतिक करियर (Sunetra Pawar Political Career)

सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र के पूर्व-उपमुख्यमंत्री स्व. अजित पवार की पत्नी है. सुनेत्रा पवार राजनीतिक घराने से आती है. उनके पिता और पति दोनों ही राजनीति में थे, उनके पति अजीत पवार तो महाराष्ट्र की राजनीति में प्रमुख चेहरा के तौर पर जाने जाते थे, जिनकी मृत्यु जनवरी, 2026 में विमान दुर्घटना में हो गई. महाराष्ट्र की राजनीति के भीष्म कहलाने कहलाने वाले शरद पवार सुनेत्रा के ससुर है, जबकि सुप्रिया सुले उनके ननद है. सुले इस समय बारामती लोकसभा क्षेत्र संसद सदस्य है.

अपने पति अजीत पवार की मृत्यु के बाद सुनेत्रा, पवार परिवार में आयु के हिसाब से दूसरे स्थान पर है. पहले स्थान पर शरद पवार है. राजनीतिक परिवार से होने के बाद भी उन्होंने सक्रिय राजनीति में बहुत बाद प्रवेश किया. इसका कारण यह भी रहा कि वह कई दूसरे कार्यो से जुडी हुई है. राजनीति के अलावे वह एक व्यवसायी भी है. इसके अलावे वह बारामती टेक्सटाइल कंपनी की अध्यक्ष है. साथ ही, वह भारतीय पर्यावरण फोरम की सीईओ के पद पर भी आसीन हैं.

सुनेत्रा पवार ने पहली बार 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गई. राकांपा (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) ने उन्हें बारामती लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया था. चुनाव में उनका मुख्य सामना अपनी ननद और एनसीपी की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले से था. सुप्रिया सुले उनके दिवंगत पति अजित पवार की चचेरी बहन है. इस तरह महाराष्ट्र में यह मुकाबला भाभी और ननद के बीच हुआ, जिसमें भाभी की हार हुई. चुनाव में सुप्रिया सुले को कुल 7,32,312 हासिल हुए जबकि दूसरे स्थान पर रही सुनेत्रा पवार को 5,73,979 मत हासिल हुए. सुनेत्रा पवार, सुले से 1,58,333 मतों के अंतर से पराजित हो गई.

बारामती लोकसभा सीट पवार की राजनीतिक भूमि रही है, जहां से वह 1984 से लगातार खड़े होते रहे है और कुल 6 बार जीतकर संसद सदस्य बने है. उसी के बाद उनकी बेटी सुप्रिया सुले यहां से खड़ी होने लगी और कुल 4 बार यहां से जीत चुकी है. इतना ही नहीं, इस सीट से दिवंगत अजीत पवार भी 1991 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर चुके है. इस तरह से यह सीट पवार परिवार के लिए सेफ जोन की तरह है.

लोकसभा में हार के बाद सुनेत्रा पवार राज्यसभा चुनाव में खड़ी हुई और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के टिकट पर उन्हें 28 जून, 2024 को राज्यसभा के लिए चुन लिया गया.

अजीत पवार की मृत्यु के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में सुनेत्रा पवार क्या भूमिका होगी?

अजीत पवार की मृत्यु के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में उनका कद बहुत बढ़ने के संकेत है. दरअसल, एनसीपी उन्हें अजीत पवार की प्रवल उत्तराधिकारी के तौर पर देख रही है. इस कारण महाराष्ट्र की बीजेपी के नेतृत्व में महायुति सरकार में उन्हें डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. संकेत यह भी है की वह राज्यसभा से त्यागपत्र देकर बारामती विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ सकती है. यह सीट अजीत पवार की मृत्यु के बाद खाली हो गई है. इस सीट से अजीत पवार 1991 से लेकर 2024 तक लगातार कुल आठ बार जीत चुके थे. इसलिए यह सीट उनके पति की स्मृति भी कही जा सकती है, जहां से, उनका राजनीतिक आधार जुड़ा हुआ था.

सुनेत्रा पवार की संपत्ति (Sunetra Pawar Property)

2024 के लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार सुनेत्रा पवार की कुल संपत्ति 127 करोड़, 59 लाख रूपये हैं, जबकि उनपर 17 करोड़ रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको सुनेत्रा पवार की जीवनी (Sunetra Pawar Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.