MP के नीमच में BJP की जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव, बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया आरोप

breaking news
6 Sep 2023
मध्यप्रदेश के नीमच में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा पर हुआ पथराव, नीमच जिले के मनासा तहसील के रावली कुण्डी में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा पर किया गया पथराव, इस पथराव में हुआ है कुछ गाड़ियों को नुक़सान, वाहनों में की तोड़फोड़, वही इस दौरान रथ में बीजेपी नेता थे मौजूद, कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री मोहन यादव यात्रा थे इस रथ में, तो वही अब प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पार्टी पर लगाया आरोप, कहा- हमारी गाड़ियों को पहुंचा है नुकसान, इसके पीछे कांग्रेसी गुंडे हैं, ये आलोचना करने के लायक नहीं है बल्कि गंभीर अपराध किया गया, कांग्रेस इस यात्रा को मिल रहे समर्थन को देखकर घबरा गई, शर्मा ने आगे कहा- राजनाथ सिंह ने यात्रा का किया था शुभारंभ, यात्रा को अपार सफलता मिल रही है जनमानस का मिल रहा है समर्थन, उन्होंने आगे आरोप लगाया कि पहाड़ियों और पेड़ों में छिपकर कांग्रेसी गुंडो ने किया पथराव,. भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता और ताकत के साथ आगे आएंगे, वीडी शर्मा ने कहा- इसका हम देंगे कड़ा जवाब, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का चरित्र गुंडागर्दी का रहा है, किसी भी कीमत पर इन्हें बख्शा नहीं जाएगा