मणिपुर हिंसा पर सोनिया गांधी का बयान, कहा- मणिपुर हिंसा से देश की आत्मा पर लगा गहरा घाव
21 Jun 2023
मणिपुर में हुई हिंसा पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिया बयान, कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक हैंडल से सोनिया गांधी का वीडियो संदेश किया गया ट्वीट, सोनिया गांधी ने कहा- लगभग 50 दिनों से हमने मणिपुर में देखी है भीषण मानवीय त्रासदी, मणिपुर में लोगों के जीवन को तबाह करने वाली अभूतपूर्व हिंसा ने देश की अंतरात्मा पर गहरा जख्म छोड़ा है, उन सभी लोगों के साथ मेरी हैं संवेदनाएं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है मुझे यह देखकर गहरा दुख है कि लोगों को उस एकमात्र स्थान से पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ा जिसे वे अपना घर कहते हैं, आगे सोनिया गांधी ने अपील करते हुए कहा- मैं शांति और सद्भाव की करती हूं अपील, जिस उपाचारात्मक पथ पर चलने की हमारी पसंद होगी वो उसी तरह के भविष्य को आकार देगी जो हमारे बच्चों को विरासत में मिलेगी