स्मृति ईरानी ने जमकर की राहुल गांधी की तारीफ, सुनकर कई लोगो को नहीं होगा भरोसा, जानें क्या कहा
29 Aug 2024
अमेठी से पूर्व सांसद स्मृति ईरानी के बदले तेवर, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तारीफों के बांधे पुल, एक पॉडकास्ट को दिए इंटरव्यू में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए दिया बड़ा बयान, स्मृति ईरानी ने कहा कि अब राहुल गांधी की राजनीति बदल गई है, वो कर रहे हैं एक अलग राजनीति, वो चाहे आपको अच्छा लगे या नहीं लेकिन वो अलग है, उनका यह बयान सोशल मीडिया पर बन गया है चर्चा का विषय, एक पॉडकास्ट में बोलते हुए स्मृति ईरानी ने कहा- राहुल गांधी की पॉलिटिक्स में आया है एक चेंज, वह सोचते हैं कि उन्होंने सफलता चख ली है, वह पहली बार इतना इंस्ट्रुमेंटल बोल रहे हैं, राहुल गांधी अब कर रहे हैं अलग पॉलिटिक्स, स्मृति ईरानी ने आगे कहा- उन्हें लगता है कि वो हो रहे हैं अब सफल, अगर वो कास्ट को लेकर बात करते हैं तो इतने साल की राजनीति में पहली बार वो इंस्ट्रूमेंट बोल रहे हैं, वह अब अगर संसद में टी-शर्ट पहनते हैं तो वो जानते हैं कि व्हाइट टी-शर्ट में वह युवा पीढ़ी को क्या संदेश देना चाहते हैं, हम इस गलतफहमी में ना रहें कि वो कोई भी कदम... वो कदम चाहे आपको अच्छा लगे या बुरा लगे, उनका कदम भले ही आपको बचकाना लगे, लेकिन अब वो कर रहे हैं अलग लेवल की राजनीति, हालाँकि इसके साथ ही कई मुद्दों को लेकर भी स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना भी साधा है, लेकिन उनके इस बयान की अब हो रही है चर्चा, याद दिला दें अमेठी में कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा के हाथों मिली हार के बाद स्मृति ईरानी को सोशल मीडिया पर किया गया था काफी ट्रोल, इसके बाद राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी के बचाव में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि जीवन में जीत और हार होती रहती है, मैं सभी से गुजारिश करता हूं कि वे श्रीमती स्मृति ईरानी या किसी अन्य नेता को लेकर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने और बुरा व्यवहार करने से बचें