SIR विवाद: ममता ने SC में चुनाव आयोग को कहा ‘व्हाट्सऐप आयोग’, SC ने EC को जारी किया नोटिस!

4 Feb 2026

SIR पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई से जुडी बड़ी खबर, बंगाल सीएम ममता बनर्जी की याचिका पर हुई सुनवाई, ममता बनर्जी ने दमदार अंदाज में की बहस, सीएम ममता ने कहा- बंगाल से हूं, स्थानीय परिस्थितियों को जानती हूं, ये मेरी लड़ाई नहीं, आम लोगों की है लड़ा , SIR को लेकर मैंने EC को लिखी थी कई चिट्ठी, मैं एक तस्वीर रखना चाहती हूं, इनका SIR सिर्फ है नाम मिटाने के लिए,अगर किसी बेटी ने शादी के बाद पति का सरनेम लगा लिया तो उसको भी डाल दिया नेम मिसमैच में, बता दें ममता ने बोलने के लिए समय मांगा, जिस पर CJI ने उन्हें 15 मिनट देने की दी अनुमति, सुनवाई के दौरान ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को ‘व्हाट्सऐप आयोग’ करार दिया और आरोप लगाया कि बंगाल को बनाया जा रहा है निशाना तथा लोगों के हटाए जा रहे हैं नाम, वही CJI ने पश्चिम बंगाल सरकार से उन SDM और क्लास-2 अधिकारियों की सूची मांगी जिन्हें डेप्यूट किया जा सकता है, ताकि संभव हो तो माइक्रो ऑब्ज़र्वर्स की जरूरत न पड़े, सुप्रीम कोर्ट ने ममता की याचिका पर चुनाव आयोग को नोटिस किया है जारी, जिस पर आयोग सोमवार को दाखिल करेगा जवाब