चांदी 1 महीने में 1 लाख रुपए महंगी, 4 लाख तक जा सकते हैं दाम, सोने के भाव भी आसमान पर
19 Jan 2026
MCX पर चांदी के दाम 3 लाख रुपए प्रति किलो के पार, एक दिन में 14 हजार रुपए चढ़ी चांदी, 50 से लखटकिया होने में चांदी को लगे 14 साल, फिर 9 महीने में ही दोगुने हुए दाम और अब 30 दिन में 3 लाख पर पहुंची चांदी, डिमांड और सप्लाई में भारी अंतर, सोने के दाम भी आसमान पर, 2000 रुपए की तेजी के साथ सोना 1,44,000 के पार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों ने बाजार में बढ़ी अनिश्चितता, अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रम भी जिम्मेदार, निवेशक स्टॉक मार्केट के बजाय सोने-चांदी में कर रहे निवेश.