PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

जोधपुर के व्हाइट हाउस की सबसे बड़ी चर्चा! बेनीवाल ने इस मंत्री को लेकर किया बड़ा खुलासा

01 मई 2025
साझा करें:
जोधपुर के व्हाइट हाउस की सबसे बड़ी चर्चा! बेनीवाल ने इस मंत्री को लेकर किया बड़ा खुलासा

नागौर सांसद और RLP पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल का जयपुर में शहीद स्मारक पर छठे दिन भी धरना है जारी, युवाओं के मुद्दे और SI भर्ती को रद्द करने की मांग को सांसद बेनीवाल लेकर लगातार सरकार पर साध रहे है निशाना, वही आज सांसद हनुमान बेनीवाल ने मीडिया से की बात, इस दौरान उन्होंने भजनलाल सरकार में मंत्री मंत्री केके बिश्नोई को लेकर किया बड़ा खुलासा, बेनीवाल ने SOG के एक पूछताछ नोट का हवाला देते हुए कहा- एसओजी की पूछताछ में संतोष नाम की एक आरोपी ने कबूल किया है कि उसने छम्मी विश्नोई को देने के लिए मंत्री से रुपए लिए थे, छम्मी विश्नोई ने संतोष … Read more

नागौर सांसद और RLP पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल का जयपुर में शहीद स्मारक पर छठे दिन भी धरना है जारी, युवाओं के मुद्दे और SI भर्ती को रद्द करने की मांग को सांसद बेनीवाल लेकर लगातार सरकार पर साध रहे है निशाना, वही आज सांसद हनुमान बेनीवाल ने मीडिया से की बात, इस दौरान उन्होंने भजनलाल सरकार में मंत्री मंत्री केके बिश्नोई को लेकर किया बड़ा खुलासा, बेनीवाल ने SOG के एक पूछताछ नोट का हवाला देते हुए कहा- एसओजी की पूछताछ में संतोष नाम की एक आरोपी ने कबूल किया है कि उसने छम्मी विश्नोई को देने के लिए मंत्री से रुपए लिए थे, छम्मी विश्नोई ने संतोष और उसकी बहन मंजू के स्थान पर डमी अभ्यर्थी के रूप में दी थी परीक्षा, सांसद बेनीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि मंत्री अब एसआई भर्ती रद्द नहीं करने के लिए सरकार पर दबाव डाल रहे हैं, इसलिए इसकी होनी चाहिए सीबीआई से जांच, ताकि सच्चाई आ सके सामने, इतना ही नहीं आगे सांसद बेनीवाल ने कहा- जब सरकार के एएजी, एसओजी के मुखिया और पुलिस मुख्यालय एसआई भर्ती को रद्द करने की सिफारिश कर चुका है तो आखिर क्या कारण है कि सरकार इस भर्ती को रद्द नहीं कर रही है? बेनीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा- वह मंत्री मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर भर्ती रद्द नहीं करने का बना रहे हैं दबाव, यह मामला पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय का है, लेकिन अब भाजपा सत्ता में आने के बाद इस मामले के बड़े मगरमच्छ पकड़े नहीं जा रहे हैं, इससे साफ है कि भाजपा-कांग्रेस में मिलाजुली का खेल चल रहा है, इसके साथ ही सांसद बेनीवाल ने CM भजनलाल से पूछे है कई सवाल,

हनुमान बेनीवाल ने पूछा –

भजनलाल जी, आखिर आप अपने मंत्रियों को क्यों बचा रहे हैं?
क्या SOG पर दबाव डालकर नाम हटवाने और फाइलें दबाने की कोशिश हो रही है?
क्या सरकार 1-1 करोड़ में न्याय का सौदा कर रही है?

यह है RLP की स्पष्ट मांगें:

1. मंत्री के.के. बिश्नोई को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए।

2. SI भर्ती 2021 को पूरी तरह रद्द किया जाए और दोबारा पारदर्शी प्रक्रिया से भर्ती कराई जाए।

3. SOG की जांच को सार्वजनिक किया जाए और CBI से स्वतंत्र जांच करवाई जाए।

4. दोषी अधिकारियों, दलालों और लाभार्थियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

5. योग्य अभ्यर्थियों को न्याय दिलाया जाए।

 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal