प्रचार छोड़ टंकी पर चढ़े युवाओं को टंकी से उतारने में सफल हुए ‘बाबा’
12 Nov 2024
जयपुर में एसआई भर्ती परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े दोनों युवक उतरे नीचे, भजनलाल सरकार में मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की समझाइश के बाद दोनों युवक को नीचे उतरे, दोनों युवक करीब 48 घंटे बाद उतरे हैं नीचे, युवकों की मांग पर मंगलवार सुबह ही किरोड़ी लाल मीणा अपने भाई का चुनाव बीच में छोड़कर पहुचे जयपुर, इसके बाद किरोड़ी मीणा खुद टंकी पर चढ़े और युवकों को समझाया, वही इसके बाद वे नीचे उतरने के लिए मान गए और तुरंत ही एक क्रेन की मदद से भाजपा नेता समेत दोनों युवाओं को उतार लिया गया नीचे, वही किरोड़ी लाल मीणा ने 14 नवंबर को सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात करवाने का दिया है आश्वासन