जयपुर । महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज़ एंड टेक्नोलॉजी, जयपुर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज परिसर में श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा दिवस की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीरामलला के विधिवत पूजन-अर्चन, वैदिक मंत्रोच्चार और आरती के साथ हुआ. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के संस्थापक और एमेरिटस चेयरपर्सन डॉ. एम.एल. स्वर्णकार ने इस मौके पर कि 2 साल पहले अयोध्या में भगवान श्री रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक मौके पर उन्होंने मीना स्वर्णकार के साथ यह संकल्प किया था कि इस पावन पर्व को हर साल विश्वविद्यालय परिसर में समारोहपूर्वक मनाया जाएगा. उसी संकल्प भावना से द्वितीय श्री रामोत्सव का आयोजन किया गया. इस मौके पर विश्वविद्यालय परिसर भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना से ओतप्रोत नजर आया. पूरे वातावरण में रामभक्ति की अलौकिक अनुभूति देखने को मिली.
श्री रामोत्सव में भगवान श्री रामलला का विधिवत पूजा-अर्चना, आरती एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए. पूजा के बाद मेडिकल कॉलेज भवन के सामने महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारियों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया. इस मौके पर विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन डॉ. विकास चन्द्र स्वर्णकार ने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिये विश्वविद्यालय परिसर में आध्यात्मिक वातावरण में सेवा, संस्कार एवं समर्पण मूल्यों को सुदृढ़ करने का एक प्रयास है. उन्होंने कहा कि अध्यात्म दया भाव जगाता है जो कि चिकित्सा से जुड़े पेशेवरों के लिए जरूरी है.
कार्यक्रम में चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर आर.आर. सोनी, वाइस चांसलर डॉ. अचल गुलाटी, चीफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. शोभित स्वर्णकार, डायरेक्टर परचेज योगेंद्र वर्मा, हरमन स्वर्णकार, जयाश्री स्वर्णकार, डॉ. विनय कपूर, डॉ. प्रदीप पायन, डॉ. सुधीर सचदेव सहित स्वर्णकार परिवार के सदस्य, वरिष्ठ चिकित्सकों समेत सभी कर्मचारी मौजूद रहे.
ये भी पढ़े : ICC के अल्टीमेटम के बाद बांग्लादेश ने किया T-20 वर्ल्डकप का बहिष्कार
https://www.youtube.com/watch?v=5RUhqH2zvZI