‘केजरीवाल, JDS और RJD से ज्यादा सांसद तो धर्मेंद्र के घर में हैं’

PoliTalks news
27 May 2019
देओल फैमेली में इस बार दो एमपी जीत कर संसद पहुंचेे हैं. पहली हेमा मालिनी जो पहले भी सांसद रह चुकी हैं. वहीं सनी देओल गुरदासपुर से चुनाव जीत पहली बार संसद में पहुंच हैं. इस बात को आधार बना प्रख्यात भारतीय उपन्यासकार शोभा डे सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. असल में उन्होंने देओल फैमेली की आड में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जनता दल (सेक्युलर) और राष्ट्रीय जनता दल का मजाक उड़ाया है. इस वजह से ट्वीटर पर उनकी जमकर ट्रोलिंग हो रही है. इससे पहले भी शोभा डे का 'एवेंजर्सः एंडगेम' को अभी तक की सबसे बोरिंग फिल्मों में से एक बताने वाले ट्वीट पर उनका जमकर मजाक उड़ा था.
@OfficialInderJ