शीला दीक्षित बोलीं, ‘आतंक के खिलाफ मोदी जितने सख्त नहीं थे मनमोहन’

14 Mar 2019

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने आतंकवाद से निपटने में मनमोहन सरकार के तौर-तरीकों की आलोचना करते हुए इससे मामले में मोदी सरकार की नीतियों की सराहना की है. न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि आतंकवाद से लड़ने के मामले में मनमोहन सिंह उतने कठोर नहीं थे, जितने नरेंद्र मोदी हैं.

हालांकि शीला दीक्षित ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी के ज्यादातर काम राजनीति प्रेरित होते हैं. उन्होंने कहा कि बिना राजनीतिक फायदे के मोदी कोई काम नहीं करते. चुनावी मौसम में दीक्षित के इस बयान ने राजनीति को गरमा दिया. पहली प्रतिक्रिया दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की आई. उन्होंने ट्विटर पर लिखा: 

https://twitter.com/msisodia/status/1106161815149572102

मनीष सिसोदिया के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित के बयान पर तंज कसा. उन्होंने लिखा: 

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1106163246871076865

बबाल मचने पर शीला दीक्षित ने सफाई देते हुए कहा कि अगर कोई उनके बयान को किसी और संदर्भ में लेता है, तो वह कुछ नहीं कह सकतीं.  उन्होंने ट्वीट करके भी सफाई दी. इसमें उन्होंने लिखा, 'मीडिया मेरे इंटरव्यू को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रहा है. मैंने कहा था कि कुछ लोगों को लग सकता है कि मोदी आतंक पर मजबूत हैं, लेकिन मुझे लगता है कि यह एक चुनावी नौटंकी है.'

https://twitter.com/SheilaDikshit/status/1106167858374021120

दूसरे ट्वीट में दीक्षित ने लिखा, 'मैंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा हमेशा एक चिंता का विषय रही है और इंदिरा जी इसे लेकर एक मजबूत नेता रही हैं.'

https://twitter.com/SheilaDikshit/status/1106168276944588801

शीला दीक्षित की ओर से सफाई आने के बाद भी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें ट्वीट के जरिये धन्यवाद दिया. उन्होंने लिखा, 'देश को पहले से पता है, लेकिन कांग्रेस पार्टी इसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है.'

https://twitter.com/AmitShah/status/1106179297272832000

अमित शाह के इस ट्वीट के बाद अरविंद केजरीवाल ने फिर से ट्वीट करके चुटकी ली. उन्होंने लिखा:

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1106184508691410944

इस बीच शीला दीक्षित का इंटरव्यू लेने वाले पत्रकार वीर सांघवी ने ट्वीट कर लिखा कि जो कुछ शीला दीक्षित ने ट्वीट किया वो बिल्कुल सही है और इसे अलग मुद्दे से जोड़ कर न देखें. 

https://twitter.com/virsanghvi/status/1106169945870741505

(ताजा अपडेट्स के लिए आप फेसबुक ट्विटरयूट्यूब और  व्हाट्सएप पर पॉलिटॉक्स से जुड़ सकते हैं. अपनी राय हम तक पहुंचाने के लिए editor@politalks.news पर मेल करें)