शशि थरूर ने राहुल-खरगे से मुलाकात के बाद दिया बड़ा बयान, मुख्यमंत्री पद को लेकर भी कही बात

shashi tharoor big statement
29 Jan 2026

नाराजगी की खबरों के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने की राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात, केरल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव और कांग्रेस आलाकमान से नाराज़गी के बीच ये मुलाक़ात मानी जा रही है बहुत अहम, वही शशि थरूर ने कांग्रेस आलाकमान से मुलाक़ात के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा- आज कई विषयों पर गर्मजोशी भरी और अच्छी बातचीत के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का धन्यवाद, मैंने हमेशा पार्टी के लिए प्रचार किया है, केरल के मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई, मुझे किसी भी पद का उम्मीदवार बनने में कोई रुचि नहीं है, अब शशि थरूर का अगला कदम क्या होगा और पार्टी में उनकी क्या भूमिका रहेगी ये देखना दिलचस्प होगा